NGO और विकास कार्यक्रमों के लिए ऑफलाइन डेटा कलेक्शन
Baseline, midline, endline and beneficiary tracking — in the last mile, on low-end phones.
बेसलाइन से एंडलाइन तक वही परिवार दोबारा, लाभार्थी की फॉलो-अप विज़िट, household roster और सहमति-पहले सर्वे — कमज़ोर नेटवर्क वाले गाँवों में भी। Kobo/SurveyCTO की XLSForm सीधे इम्पोर्ट, डोनर-रेडी रिपोर्ट, डेटा भारत में।
- XLSForm इम्पोर्ट — फ़ॉर्म दोबारा नहीं बनाने
- Household/लाभार्थी का स्थायी ID
- Roster (परिवार के हर सदस्य के लिए)
- सुपरवाइज़र समीक्षा और बैक-चेक
- हिंदी-प्रथम, 2 GB RAM फोन पर
- DPDP-अनुरूप सहमति और रिटेंशन

किन कार्यक्रमों के लिए बना है।Health, WASH, education, livelihoods, CSR impact.
स्वास्थ्य और पोषण
माँ-बच्चे की स्थिति, टीकाकरण, आँगनवाड़ी उपयोग — household roster के साथ, फॉलो-अप विज़िट उसी ID पर।
WASH
पानी, शौचालय, नाली की स्थिति और उपयोग; सार्वजनिक सुविधा की फोटो; गाँव-वार इंडिकेटर।
शिक्षा
स्कूल फैसिलिटी सर्वे, नामांकन/उपस्थिति, अभिभावक सर्वे — स्कूल-वार स्थायी ID।
आजीविका / SHG
लाभार्थी प्रोफ़ाइल, प्रशिक्षण, आय में बदलाव — बेसलाइन बनाम एंडलाइन तुलना।
CSR इम्पैक्ट
कंपनी की CSR परियोजना का बेसलाइन-एंडलाइन, तीसरे पक्ष द्वारा सत्यापित फील्ड डेटा।
आपदा / राहत आकलन
तेज़ी से घर-घर आकलन, ऑफलाइन, फोटो सबूत, क्षेत्र-वार प्राथमिकता।
वही परिवार, वही ID, तीन बार।Panel-linked surveys with a permanent household ID
बेसलाइन में हर household/लाभार्थी को स्थायी ID मिलती है (नाम, घर-लेबल, landmark, GPS)। midline और endline में एन्यूमरेटर को उसी गाँव की सूची पहले से डाउनलोड मिलती है — “किससे मिलना है” ऐप बताता है, “मिले या नहीं” ऐप दर्ज करता है।
- Roster: परिवार के हर सदस्य के लिए दोहराव-समूह
- फॉलो-अप विज़िट की स्थिति: मिला / घर बंद / स्थानांतरित / मना
- इंडिकेटर बेसलाइन बनाम एंडलाइन, गाँव/ब्लॉक-वार

नेटवर्क नहीं, फिर भी काम नहीं रुकता।Offline-first, honest sync status, low-RAM phones
फ़ॉर्म, गाँव-सूची और निर्देश घर/ऑफिस के नेटवर्क पर पहले डाउनलोड। फील्ड में हर सेक्शन फोन के एन्क्रिप्टेड डेटाबेस में सुरक्षित; ऐप बंद/रीस्टार्ट पर डेटा वापस। नेटवर्क आते ही सिंक, unique ID से डुप्लिकेट नहीं। फोटो फोन पर ही छोटी (5 MB → 200 KB)।
Kobo / SurveyCTO / ODK से आना आसान।Bring your XLSForms. Keep your indicators.
XLSForm इम्पोर्ट
survey, choices, settings शीट — types, relevance, constraints, calculations, repeat groups, label::hi/label::en।
इम्पोर्ट रिपोर्ट
जो फ़ीचर सपोर्ट नहीं, लाइन-वार सूची; कोई चुपचाप बदलाव नहीं।
पुराना डेटा
CSV के रूप में बेसलाइन इम्पोर्ट करके household ID जोड़ना (सेटअप सेवा के तहत)।
एन्यूमरेटर ट्रेनिंग
हिंदी में ट्रेनिंग सामग्री और पहला दिन हम साथ चलाते हैं।
डेटा भारत में
सर्वर भारत में, DPDP Act 2023 के अनुरूप सहमति, उद्देश्य-सीमा और मिटाने की प्रक्रिया।
INR प्राइसिंग
सीट-आधारित, प्रोजेक्ट जितना बड़ा उतना ही भुगतान; NGO प्लान-सूची अलग।
प्रोग्राम मैनेजर के लिए
- गाँव/ब्लॉक-वार प्रगति और इंडिकेटर लाइव
- QA कतार: संदिग्ध रिकॉर्ड risk-score के साथ
- सुधार वापस भेजना, बैक-चेक असाइनमेंट
- डोनर रिपोर्ट: समयावधि, संस्करण, उत्तर-संख्या स्पष्ट
एन्यूमरेटर के लिए
- आज का काम: गाँव, household सूची, फ़ॉर्म पहले से फोन में
- बड़े बटन, कम लिखना ज़्यादा चुनना, हिंदी-प्रथम
- सिंक स्थिति हमेशा दिखे — फोन में कितने, सर्वर पर कितने
- सुधार के लिए लौटा रिकॉर्ड कारण के साथ दिखे
NGO डेटा कलेक्शन — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
जो सवाल हर डेमो में पूछे जाते हैं, उनके सीधे जवाब। कुछ और पूछना हो तो संपर्क पेज से लिखें।
बेसलाइन सर्वे NGO के लिए कैसे करें?
प्रोजेक्ट बनाएँ, क्षेत्र चुनें (ब्लॉक → ग्राम पंचायत → गाँव, सब लोड), प्रश्नावली बनाएँ या XLSForm इम्पोर्ट करें, एन्यूमरेटर को सीटें और गाँव सौंपें। हर household को स्थायी ID मिलती है ताकि midline/endline में वही परिवार दोबारा मिले। सुपरवाइज़र ऐप से समीक्षा और बैक-चेक करता है।
क्या यह KoboToolbox या SurveyCTO का विकल्प है?
हाँ। XLSForm पूरी तरह सपोर्ट है, इसलिए माइग्रेशन में फ़ॉर्म दोबारा नहीं बनाने पड़ते। अतिरिक्त: भारतीय भूगोल LGD कोड के साथ पहले से, GPS वेरिफिकेशन (सिर्फ़ टैग नहीं), हिंदी-प्रथम ऐप UI, INR सीट-आधारित प्राइसिंग और भारत में डेटा होस्टिंग (DPDP)।
लाभार्थी ट्रैकिंग में व्यक्तिगत डेटा कैसे सुरक्षित रहता है?
संपर्क विवरण (मोबाइल/नाम) सर्वे-उत्तरों से अलग 'contact vault' में रहता है, अलग अनुमति के साथ। सहमति का समय और संस्करण दर्ज होता है। रिटेंशन और anonymisation नीति प्रोजेक्ट-स्तर पर तय होती है।
कमज़ोर नेटवर्क वाले गाँवों में क्या होगा?
ऐप ऑफलाइन-फर्स्ट है: फ़ॉर्म और गाँव पहले डाउनलोड, हर सेक्शन फोन में सुरक्षित, नेटवर्क आने पर अपने-आप सिंक retry के साथ। एन्यूमरेटर हमेशा देखता है कि कितने रिकॉर्ड फोन में हैं और कितने सर्वर पर पहुँचे।
डोनर रिपोर्ट के लिए क्या मिलता है?
गाँव/ब्लॉक-वार इंडिकेटर रिपोर्ट, सही denominator के साथ; CSV/Excel/PDF; Google Sheets कॉपी। रिपोर्ट में समयावधि, फ़ॉर्म-संस्करण और उत्तर-संख्या स्पष्ट लिखी होती है।
NGO के लिए प्राइसिंग में छूट है?
पंजीकृत NGO/फाउंडेशन के लिए अलग प्लान-सूची है। सीट-आधारित मॉडल छोटे प्रोजेक्ट को महँगा नहीं होने देता — 5 सीट का 3-महीने का प्रोजेक्ट भी चल सकता है। कोटेशन डेमो के बाद।
अपनी XLSForm भेजें, हम लोड करके दिखाते हैं
20 मिनट में आपका फ़ॉर्म ऐप में, गाँव-सूची के साथ, और डैशबोर्ड पर इंडिकेटर।