मुख्य सामग्री पर जाएँ
Bharat Surveyभारत सर्वे
हमारे बारे में · About

हमारे बारे में — ज़मीन से बना, ज़मीन के लिए

Built by people who have run field teams in Indian villages and wards, for the teams that still do.

Bharat Survey एक चुनावी कैंपेनिंग और फील्ड-ऑपरेशन टीम के अनुभव से निकला है: वॉलंटियर घर बैठकर फ़ॉर्म भरते थे, रिपोर्ट में सब ‘पूरा’ दिखता था, और नेता का पैसा बर्बाद होता था। बाज़ार के टूल या तो वोटर-लिस्ट यूटिलिटी थे या विदेशी रिसर्च सॉफ़्टवेयर जिन्हें भारत की पंचायत, वार्ड और बूथ का पता नहीं। हमने वही बनाया जो हमें खुद चाहिए था।

गाँव में सुबह की फील्ड टीम बैठक
सिद्धांत

पाँच बातें जो हम कभी नहीं बदलते।Product principles that decide every feature.

सत्यापित > दावा किया हुआ

हर रिकॉर्ड के साथ सबूत की स्थिति; कभी झूठा “Verified” बैज नहीं।

ईमानदार स्थिति

फोन में सुरक्षित बनाम सर्वर पर पहुँचा; अंतिम अपडेट का समय; पुराना डेटा लाइव की तरह नहीं।

वॉलंटियर-प्रथम

बड़े बटन, कम स्क्रीन, हिंदी, ऑफलाइन — ऐप कार्यकर्ता के लिए बना है, एडमिन के लिए नहीं।

अलगाव और सहमति फ़ीचर हैं

Tenant isolation, सहमति-पाठ, रिटेंशन — fine print नहीं, प्रोडक्ट का हिस्सा।

प्रोडक्ट से साबित करो

असली स्क्रीन, असली फ़्लो; नारे नहीं, नकली आँकड़े नहीं।

निष्पक्ष

किसी दल से जुड़ाव नहीं; सर्वे प्रश्न निष्पक्ष शब्दावली में; व्यक्तिगत वोटर प्रोफ़ाइलिंग नहीं।

कहानी

एक कैंपेन टीम की समस्या से एक प्लेटफ़ॉर्म तक।From a campaign team's problem to a platform

हम अलग-अलग नेताओं के लिए वोटर-सर्वे और फील्ड-ऑपरेशन चलाते थे। हर कैंपेन में वही सवाल: क्या यह सर्वे सच में उस गाँव में हुआ? क्या यह वॉलंटियर आज फील्ड में था? क्या रिपोर्ट का प्रतिशत सही denominator पर है?

जवाब के लिए हमने बाज़ार के पाँच प्लेटफ़ॉर्म और दर्जन भर Play Store ऐप देखे। निष्कर्ष: तीन क्षमताएँ एक साथ किसी में नहीं — व्यावसायिक नियंत्रण (प्लान/सीट/बिलिंग), फील्ड-ऑपरेशन (असाइनमेंट/लाइव-ट्रैकिंग/GPS-जाँच), सर्वे-गुणवत्ता (validation/review/back-check)। हिंदी + हल्का UI + ऑफलाइन-फर्स्ट + सीट-मॉडल — यही हमारा अलग स्थान बना।

पहला विस्तृत डेटा-लोड उत्तर प्रदेश, पहला पायलट एक विधानसभा में ~10 वॉलंटियर के साथ। वहाँ से पूरे भारत — और चुनाव के अलावा कंपनियों, NGO और सरकारी विभागों तक।

गाँव में बुज़ुर्ग से बात करती सर्वेयर
पहला पायलट: 1 विधानसभा, ~10 वॉलंटियर
डेटा-गोपनीयता

आपका डेटा, आपका नियंत्रण, भारत में।Data residency, consent, retention, deletion.

हमारी प्रतिबद्धता

  • सर्वर भारत में; ग्राहक-डेटा किसी तीसरे को नहीं बेचा जाता
  • हर ग्राहक का डेटा पूरी तरह अलग — API, DB, फ़ाइल, निर्यात, live connection
  • सहमति-पाठ ऐप में, समय और संस्करण दर्ज; संपर्क की अलग सहमति
  • रिटेंशन नीति पहले तय; deletion/anonymisation प्रक्रिया
  • DPDP Act 2023 / Rules 2025 के अनुरूप; विधिक समीक्षा लॉन्च से पहले
  • स्टाफ की सीमित अनुमतियाँ; संवेदनशील पहुँच कारण सहित ऑडिट में

हम क्या नहीं करते

  • मतदाता सूची का व्यक्तिगत इम्पोर्ट या वोटर प्रोफ़ाइलिंग (v1)
  • मतदाताओं की लोकेशन ट्रैकिंग — कभी नहीं
  • वॉलंटियर की ट्रैकिंग शिफ्ट के बाहर
  • चेहरों की फोटो डिफ़ॉल्ट रूप से
  • WhatsApp पर राजनीतिक संदेश (नीति के अनुरूप)
  • नकली आँकड़े या ‘प्रतिनिधि नमूना’ का झूठा दावा
FAQ

हमारे बारे में — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जो सवाल हर डेमो में पूछे जाते हैं, उनके सीधे जवाब। कुछ और पूछना हो तो संपर्क पेज से लिखें।

Bharat Survey ऐप क्या है?

एक भारतीय SaaS प्लेटफ़ॉर्म — वेब पैनल + Android ऐप — जिससे संस्थाएँ वॉलंटियर/एन्यूमरेटर की टीम से घर-घर या फील्ड सर्वे करवाती हैं, हर सबमिशन GPS से सत्यापित होता है, और नतीजे लाइव डैशबोर्ड पर आते हैं। चुनाव, मार्केट रिसर्च, NGO और सरकारी सर्वेक्षण के लिए।

क्या मेरा डेटा भारत में रहता है?

हाँ। सर्वर भारत में होस्टेड हैं; हर ग्राहक का डेटा अलग; ट्रांज़िट और रेस्ट में एन्क्रिप्शन; ऑडिट लॉग; DPDP Act 2023 के अनुरूप सहमति और रिटेंशन नीति।

क्या Bharat Survey किसी पार्टी से जुड़ा है?

नहीं। हम एक तकनीकी प्लेटफ़ॉर्म हैं और सभी दलों, उम्मीदवारों, कंपनियों, NGO और सरकारी विभागों के लिए समान रूप से काम करते हैं। ग्राहकों का डेटा एक-दूसरे को किसी स्तर पर नहीं मिलता।

Smart Neta / Korum जैसे टूल से क्या अलग है?

वे मुख्यतः वोटर-लिस्ट और बूथ-टूल हैं; हम सर्वे-गुणवत्ता और सत्यापन पर केंद्रित हैं — असली फ़ॉर्म लॉजिक, GPS वेरिफिकेशन (सिर्फ़ टैग नहीं), ऑफलाइन-फर्स्ट, सीट-आधारित पारदर्शी प्राइसिंग, और चुनाव के अलावा रिसर्च/NGO/सरकारी उपयोग।

हमसे बात करें

डेमो, पार्टनरशिप, प्रेस या करियर — contact पेज से लिखें, 1 कार्यदिवस में जवाब।