मुख्य सामग्री पर जाएँ
Bharat Surveyभारत सर्वे
कवरेज · All India

पूरे भारत में कवरेज — राज्य से वार्ड तक

Every state, every vidhan sabha, every gram panchayat and ward — LGD-coded and ready before day one.

नेता, प्रोग्राम मैनेजर या अधिकारी को कोई क्षेत्र हाथ से नहीं जोड़ना पड़ता। राज्य, ज़िला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव, नगर निकाय, वार्ड, लोकसभा, विधानसभा और मतदान केंद्र — सरकारी LGD कोड और हिंदी+अंग्रेज़ी नामों के साथ सिस्टम में मौजूद। लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय या पंचायत — किसी भी चुनाव के लिए, किसी भी राज्य में।

ड्रोन से भारतीय गाँव, गलियाँ और खेत
तीन संरचनाएँ

एक कठोर क्रम नहीं — तीन संबंधित ढाँचे, एक साथ।Administrative, local-body and electoral hierarchies mapped to each other.

ग्रामीण · RURAL

LGD
  1. 1राज्य
  2. 2ज़िला
  3. 3ब्लॉक / विकासखंड
  4. 4ग्राम पंचायत
  5. 5गाँव
  6. 6टोला / मजरा (स्थानीय ID)

शहरी · URBAN

LGD + SEC
  1. 1राज्य
  2. 2ज़िला
  3. 3नगर निगम / पालिका / नगर पंचायत
  4. 4वार्ड
  5. 5मोहल्ला (स्थानीय ID)

निर्वाचन · ELECTORAL

ECI / CEO
  1. 1राज्य
  2. 2लोकसभा (PC)
  3. 3विधानसभा (AC)
  4. 4मतदान केंद्र / बूथ (भाग संख्या)
हर क्षेत्र-रिकॉर्ड में

कोड, नाम, संबंध, स्रोत, सीमा-स्थिति।What every geography record carries

  • पहचान: Internal ID + आधिकारिक कोड (LGD / निर्वाचन) — एक-नाम वाले दो गाँव कोड से अलग
  • नाम: हिंदी + अंग्रेज़ी + स्थानीय प्रचलित नाम
  • संबंध: प्रशासनिक / निकाय / निर्वाचन — तीनों संदर्भ
  • स्रोत: डेटा कहाँ से, किस तारीख का, कौन-सा संस्करण
  • सीमा: polygon या centroid+radius; स्थिति: सत्यापित / अनुमानित / उपलब्ध नहीं

सीमा-सत्यता नियम: गाँव के बीच का एक GPS बिंदु पूरी गाँव-सीमा नहीं है। Boundary न हो तो ऐप “अनुमानित निकटता” दिखाए — गलत “Verified” बैज न लगे। अस्पष्ट mapping को अनुमान से जोड़ने के बजाय “सत्यापन लंबित” रखा जाता है।

गाँव और खेतों का हवाई दृश्य
ग्राम पंचायत बरौली · LGD 123456 · सीमा: अनुमानित
राज्य

36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश।6.6 lakh+ villages · 2.6 lakh+ gram panchayats · 4,000+ assembly constituencies · 543 Lok Sabha seats

पहला विस्तृत डेटा-लोड उत्तर प्रदेश (75 ज़िले, 403 विधानसभा, 58,000+ ग्राम पंचायत)। बाकी राज्य प्रोजेक्ट शुरू होते ही सत्यापित होकर लोड — 1–2 दिन।

  • उत्तर प्रदेशपहला लोड
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • पश्चिम बंगाल
  • तमिलनाडु
  • कर्नाटक
  • गुजरात
  • आंध्र प्रदेश
  • तेलंगाना
  • ओडिशा
  • केरल
  • झारखंड
  • असम
  • पंजाब
  • छत्तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • त्रिपुरा
  • मेघालय
  • मणिपुर
  • नागालैंड
  • गोवा
  • अरुणाचल प्रदेश
  • मिज़ोरम
  • सिक्किम
  • लद्दाख
  • पुदुचेरी
  • चंडीगढ़
  • अंडमान-निकोबार
  • दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव
  • लक्षद्वीप
डेटा-स्रोत

आधिकारिक और खुले स्रोत — कोई अनुमान नहीं।LGD · ECI/CEO · State Election Commissions · open boundary datasets

LGD (lgdirectory.gov.in)

ज़िले, उप-ज़िले, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव, नगर निकाय, वार्ड और GP–गाँव mapping; स्थायी कोड।

निर्वाचन आयोग / CEO

लोकसभा, विधानसभा और मतदान केंद्र (भाग) की आधिकारिक सूचियाँ — विधानसभा-वार इम्पोर्ट।

राज्य निर्वाचन आयोग

पंचायत और नगरीय निकाय (वार्ड) की निर्वाचन संरचना।

खुले सीमा-डेटासेट

ज़िला / विधानसभा / लोकसभा polygons खुले लाइसेंस से; गाँव centroid जनगणना-आधारित।

Missing-mapping रिपोर्ट

कितने रिकॉर्ड लोड हुए, कौन-सी mapping अधूरी, कितने क्षेत्रों की boundary उपलब्ध — सेटअप के दिन।

संस्करण

हर लोड की तारीख और स्रोत; LGD अपडेट के साथ पुनः-सिंक।

कमज़ोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में

  • ऑफलाइन नक्शा टाइल्स पहले डाउनलोड
  • GPS fix बिना नेटवर्क के भी (A-GPS वैकल्पिक)
  • सिंक जब भी सिग्नल मिले — रात को घर पर भी
  • ‘अंतिम अपडेट X मिनट पहले’ — ईमानदार स्थिति

भाषाएँ

  • ऐप: हिंदी-प्रथम, अंग्रेज़ी टॉगल
  • फ़ॉर्म: हिंदी/अंग्रेज़ी लेबल; XLSForm में अन्य भाषा कॉलम
  • क्षेत्र-नाम: हिंदी + अंग्रेज़ी + स्थानीय
  • बाद में: अन्य भारतीय भाषाओं का ऐप UI
FAQ

कवरेज — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जो सवाल हर डेमो में पूछे जाते हैं, उनके सीधे जवाब। कुछ और पूछना हो तो संपर्क पेज से लिखें।

LGD कोड क्या होता है?

Local Government Directory (lgdirectory.gov.in) भारत सरकार की आधिकारिक निर्देशिका है, जिसमें हर राज्य, ज़िला, उप-ज़िला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव, नगर निकाय और वार्ड का स्थायी कोड है। इसी से एक-नाम वाले दो गाँव अलग रहते हैं और डेटा दूसरे सरकारी सिस्टम से मिलाया जा सकता है।

क्या मेरी विधानसभा/ज़िला पहले से लोड है?

पूरे भारत का ढाँचा (राज्य से गाँव/वार्ड तक, LGD कोड के साथ) और लोकसभा/विधानसभा सूचियाँ सिस्टम में हैं। पहला विस्तृत लोड उत्तर प्रदेश का है; बाकी राज्य प्रोजेक्ट शुरू होते ही 1–2 दिन में सत्यापित होकर लोड होते हैं। मतदान केंद्र (बूथ) सूची विधानसभा-वार CEO की PDF/CSV से इम्पोर्ट होती है।

गाँव की सीमा कितनी सटीक है?

ज़िला, विधानसभा और लोकसभा के लिए open polygons; गाँव/वार्ड के लिए centroid + radius (अनुमानित)। इसलिए बैज “अनुमानित रूप से क्षेत्र में” कहता है, और साफ़ बाहर वाले रिकॉर्ड ही फ़्लैग होते हैं। जहाँ सत्यापित सीमा मिलती है, वहाँ बैज “सत्यापित” हो जाता है। गाँव के बीच का एक GPS बिंदु पूरी सीमा नहीं है — हम इसे छिपाते नहीं।

टोला/मजरा/मोहल्ला जो आधिकारिक सूची में नहीं है?

स्थानीय operational ID दिया जाता है, गाँव के अंदर उप-क्षेत्र के रूप में — आधिकारिक गाँव घोषित नहीं। रिपोर्ट में उसका स्रोत “स्थानीय” लिखा होता है।

शहरी वार्ड और पंचायत चुनाव?

नगर निगम / नगर पालिका / नगर पंचायत → वार्ड → मोहल्ला संरचना LGD से; पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉक → ग्राम पंचायत → गाँव। राज्य निर्वाचन आयोग की वार्ड-सूचियाँ प्रोजेक्ट-वार सत्यापित होती हैं।

अपनी विधानसभा या ज़िला लोड करके देखें

बताइए कौन-सा क्षेत्र — हम पंचायत/वार्ड सूची लोड करके डेमो में दिखाते हैं।