मुख्य सामग्री पर जाएँ
Bharat Surveyभारत सर्वे
राजनीतिक कैंपेन · Election survey app

चुनाव सर्वे और कैंपेन फील्ड ऑपरेशन्स — GPS-सत्यापित

Voter surveys that cannot be faked. Booth management and a war room, in one platform.

विधानसभा से पंचायत तक वोटर सर्वे, जनमत और स्थानीय मुद्दों का डेटा — हर सबमिशन मौके से सत्यापित। साथ में बूथ प्रभारी, पन्ना प्रमुख, बूथ रेटिंग, दैनिक बूथ रिपोर्ट और मतदान-दिवस का लाइव बोर्ड। लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय और पंचायत — किसी भी राज्य में।

  • वोटर सर्वे जो फ़र्ज़ी नहीं हो सकता
  • बूथ-वार टीम और रेटिंग
  • मतदान-दिवस टर्नआउट लाइव
  • ऑफलाइन, हिंदी-प्रथम ऐप
  • उम्मीदवार, पार्टी और एजेंसी के लिए
  • DPDP-अनुरूप सहमति
गाँव के चौक पर सुबह की कैंपेन टीम ब्रीफिंग — वॉलंटियर फोन के साथ, सुपरवाइज़र नक्शा दिखाते हुए
समस्या

कैंपेन का सबसे बड़ा खर्च फील्ड टीम है — और सबसे बड़ा जोखिम भी।Most election survey data is unverifiable. Yours will not be.

उम्मीदवार 10, 50 या 200 वॉलंटियर पर पैसा लगाता है। कुछ वॉलंटियर घर बैठकर फ़ॉर्म भर देते हैं, कुछ एक ही घर को दस बार गिन लेते हैं, और रिपोर्ट में सब 'पूरा' दिखता है। ज़्यादातर election management software सिर्फ़ geo-tag करता है — यह नहीं बताता कि सर्वे सचमुच उस पंचायत में हुआ या नहीं।

घर बैठे भरा सर्वे

आवंटित क्षेत्र से 14 km दूर से आया सबमिशन 'क्षेत्र से बाहर' फ़्लैग होता है, स्वीकृत गिनती में नहीं जुड़ता, नेता को अलर्ट जाता है।

2 मिनट का 'इंटरव्यू'

हर प्रश्न पर लगा समय दर्ज होता है। तय समय-सीमा से छोटे इंटरव्यू समीक्षा में जाते हैं।

एक ही घर दस बार

हर सबमिशन की स्थायी unique ID और घर-लेबल + लोकेशन से डुप्लिकेट पकड़े जाते हैं।

नकली GPS ऐप

Android mock-location संकेत रिकॉर्ड के साथ जाता है — उच्च प्राथमिकता समीक्षा।

पुराना डेटा 'लाइव' दिखना

नेटवर्क कटे तो डैशबोर्ड ईमानदारी से कहता है 'अंतिम अपडेट 18 मिनट पहले'।

सीट से ज़्यादा लोग

1 सीट = 1 नामित व्यक्ति। सर्वर हर activation पर सीट जाँचता है — बारी-बारी से 100 लोग नहीं चला सकते।

वोटर सर्वे

घर-घर सर्वे, हर जवाब के साथ सबूत।Door-to-door voter survey with location evidence

वॉलंटियर शिफ्ट शुरू करता है, क्षेत्र में पहुँचने पर लोकेशन दर्ज होती है, परिचय-सहमति स्क्रीन पर बताता है कि सर्वे कौन करा रहा है और क्यों, और फिर फ़ॉर्म भरता है। हर विज़िट का परिणाम दर्ज होता है — पूर्ण, आंशिक, मना किया, घर बंद, पुनः-विज़िट।

  • फ़ॉर्म सर्वर से बदलें, हर वॉलंटियर के फोन पर नया संस्करण अपने-आप
  • Skip logic: “पहले शिकायत की थी?” → हाँ पर ही “कब?” खुले
  • हर प्रश्न वैकल्पिक (सहमति और क्षेत्र छोड़कर) — जो जानकारी मिले वही भरे
  • सार्वजनिक समस्या की फोटो, चेहरों की फोटो डिफ़ॉल्ट नहीं
गाँव की गली में मतदाता से बात करती महिला सर्वेयर
पहुँच-जाँच · सहमति · फ़ॉर्म · सिंक
लाइव मॉनिटरिंग

नेता के फोन पर: कौन कहाँ है, कितने सर्वे हुए, किस गाँव में क्या समस्या।Live map, activity timeline, alerts

शिफ्ट के दौरान हर वॉलंटियर की अंतिम लोकेशन, समय और accuracy; गतिविधि टाइमलाइन (शिफ्ट शुरू, पहुँच-जाँच, सर्वे सेव/सबमिट, pause, शिफ्ट समाप्त); और अलर्ट — क्षेत्र से बाहर, लंबे समय से inactive, बहुत तेज़ इंटरव्यू, sync लंबित।

  • ट्रैकिंग सिर्फ़ शिफ्ट के दौरान, वॉलंटियर की स्पष्ट सूचना के साथ; मतदाताओं की ट्रैकिंग कभी नहीं
  • पंचायत/गाँव/वार्ड-वार समस्या रिपोर्ट, चार्ट, फ़िल्टर
  • PDF/Excel डाउनलोड, Google Sheets में रिपोर्ट-कॉपी
लाइव मैप · ग्राम पंचायत बरौली
38s पहले
राम कुमार · शिफ्ट चालू
26.8467 N · 80.9462 E · ±12 m
14
प्राप्त
12
स्वीकृत
1
समीक्षा
सर्वे प्रकार

कैंपेन के हर चरण के लिए तैयार फ़ॉर्म लाइब्रेरी।Baseline, issue polls, household profile, turnout — or import your own XLSForm.

हमारी डिफ़ॉल्ट लाइब्रेरी से शुरू करें और अपने प्रश्न जोड़ें। संवेदनशील प्रश्न कंपनी की मंज़ूरी के बाद लाइव होते हैं ताकि सर्वे निष्पक्ष और नियमों के अनुरूप रहे।

बेसलाइन / मूड सर्वे

कैंपेन शुरू होने से पहले हर पंचायत और वार्ड का मूड: मुख्य मुद्दा, संतुष्टि, अपेक्षा। निष्पक्ष शब्दावली, 'पता नहीं' विकल्प अनिवार्य।

मुद्दा-आधारित जनमत

पानी, सड़क, बिजली, रोज़गार, स्वास्थ्य — किस गाँव में क्या सबसे ज़्यादा चुभता है, समय के साथ कैसे बदल रहा है।

घरेलू प्रोफ़ाइल

परिवार का आकार, आजीविका, योजनाओं का लाभ मिला या नहीं — पूरी तरह वैकल्पिक, सहमति के साथ।

सार्वजनिक सुविधाएँ

स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, नाली, कचरा, परिवहन की स्थिति और गंभीरता — फोटो सबूत के साथ (चेहरों की नहीं)।

सहायता अनुरोध

वोटर की समस्या + संपर्क की अलग सहमति → अलग टिकट मॉड्यूल, सर्वे-उत्तर से अलग रखा जाता है।

मतदान-दिवस टर्नआउट

बूथ-वार घंटे-वार टर्नआउट एंट्री और 'समर्थक जो अभी नहीं आए' की गिनती — वॉर रूम बोर्ड पर लाइव।

बूथ मैनेजमेंट + वॉर रूम

बूथ प्रभारी से पन्ना प्रमुख तक — हर बूथ की ताक़त एक बोर्ड पर।Booth committees, A/B/C/D ratings, daily reports, polling-day turnout.

बूथ मास्टर इम्पोर्ट करें, हर बूथ को प्रभारी और पन्ना प्रमुख सौंपें, रेटिंग दें, दैनिक बूथ रिपोर्ट लें। मतदान के दिन घंटे-वार टर्नआउट और जिन बूथों से रिपोर्ट नहीं आई — सब लाइव।

बूथ मॉड्यूल विस्तार से
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
A मज़बूतB ठीकC कमज़ोरD बहुत कमज़ोरआज रिपोर्ट नहीं
डैशबोर्ड

विधानसभा का पूरा हाल एक स्क्रीन पर।Progress, quality, issues and tickets — with honest denominators.

240 पूर्ण रिकॉर्ड में 210 स्वीकृत; पानी-प्रश्न का मान्य उत्तर 180 में; समस्या 90 ने बताई → 50%। रिपोर्ट में समयावधि, फ़ॉर्म-संस्करण और उत्तर-संख्या हमेशा लिखी होती है — सुविधा से मिले लोगों का सर्वे पूरी विधानसभा का ‘प्रतिनिधि नमूना’ नहीं कहा जाता।

विधानसभा 172 · सर्वे राउंड 2
अंतिम अपडेट 12s पहले · नमूना डेटा
3,000
लक्ष्य घर
2,184
विज़िट
1,962
पूर्ण सर्वे
1,871
स्वीकृत
दैनिक स्वीकृत सर्वेपिछले 12 दिन
गुणवत्ता
स्वीकृत1871
समीक्षा में64
क्षेत्र से बाहर19
सिग्नल अस्पष्ट8
शीर्ष समस्याएँ · पंचायत-वार
पानी62%
सड़क48%
बिजली31%
नाली24%

उम्मीदवार / नेता के लिए

  • अपने प्रोजेक्ट का सब कुछ, फोन के ब्राउज़र से भी
  • सीट उपयोग: “10 में 9 उपयोग, 1 खाली”, अतिरिक्त सीट का अनुरोध एक बटन से
  • सुपरवाइज़र बनाएँ, टीम और क्षेत्र सौंपें
  • Viewer भूमिका सीट-फ्री — रिपोर्ट देखने वालों के लिए
  • क्षेत्रीय समस्या रिपोर्ट और सहायता-टिकट की स्थिति

पार्टी / एजेंसी के लिए

  • हर उम्मीदवार अलग प्रोजेक्ट, डेटा पूरी तरह अलग
  • एक पैनल से सभी प्रोजेक्ट, हर क्लाइंट को सिर्फ़ उसका डैशबोर्ड
  • फ़ॉर्म लाइब्रेरी और प्रश्न-समूह दोबारा इस्तेमाल
  • QA/बैक-चेक असाइनमेंट और exception का रिकॉर्ड
  • CSV/Excel/PDF निर्यात, API (बाद के संस्करण में)
FAQ

चुनाव सर्वे ऐप — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जो सवाल हर डेमो में पूछे जाते हैं, उनके सीधे जवाब। कुछ और पूछना हो तो संपर्क पेज से लिखें।

विधानसभा चुनाव के लिए सर्वे कैसे करवाएँ?

पहले क्षेत्र चुनें (विधानसभा → पंचायत/वार्ड, सब पहले से लोड), फिर फ़ॉर्म तय करें (हमारी डिफ़ॉल्ट लाइब्रेरी या आपका अपना), टीम को सीटें दें और असाइनमेंट बनाएँ। वॉलंटियर ऑफलाइन ऐप से घर-घर सर्वे भरते हैं, और आप डैशबोर्ड पर लाइव देखते हैं। एक विधानसभा का सेटअप आम तौर पर 1–2 दिन में हो जाता है।

चुनाव सर्वे ऐप की कीमत कितनी है?

प्राइसिंग सीट-आधारित है — जितने वॉलंटियर सक्रिय, उतनी सीटें, साथ में एकमुश्त सेटअप और प्लान अवधि। एक विधानसभा के लिए 10–30 सीटों का प्लान सामान्य है। सटीक कोटेशन डेमो के बाद लिखित में मिलता है।

क्या यह वोटर लिस्ट / मतदाता सूची इम्पोर्ट करता है?

अभी नहीं — v1 में हम मतदाता सूची का व्यक्तिगत डेटा इम्पोर्ट नहीं करते, ताकि DPDP और ECI नियमों के तहत आपका जोखिम कम रहे। बूथ मास्टर (भाग संख्या, भवन, मतदाता संख्या) इम्पोर्ट होता है और बूथ-वार सब कुछ उसी पर मैप होता है।

नकली सर्वे कैसे रुकेगा?

हर सर्वे के साथ GPS, समय, accuracy और mock-GPS संकेत दर्ज होता है। आवंटित पंचायत से बाहर भरा सर्वे 'क्षेत्र से बाहर' फ़्लैग होकर समीक्षा में जाता है, स्वीकृत गिनती में नहीं जुड़ता, और नेता को अलर्ट मिलता है। बहुत तेज़ इंटरव्यू और डुप्लिकेट भी अपने-आप पकड़े जाते हैं।

क्या पार्टी या एजेंसी कई उम्मीदवारों के लिए इस्तेमाल कर सकती है?

हाँ। हर उम्मीदवार/विधानसभा एक अलग प्रोजेक्ट होता है, डेटा पूरी तरह अलग। एजेंसी अपने सभी प्रोजेक्ट एक ही पैनल से चला सकती है और हर क्लाइंट को सिर्फ़ उसका डैशबोर्ड दिखता है।

क्या WhatsApp से वोटर स्लिप या संदेश भेज सकते हैं?

WhatsApp Business Platform की नीति राजनीतिक कैंपेनिंग को प्रतिबंधित करती है, इसलिए हम टीम-सूचनाएँ ऐप के अंदर रखते हैं। वोटर स्लिप जैसे फ़ीचर v1 के दायरे से बाहर हैं।

अपनी विधानसभा के साथ 20 मिनट का डेमो

हम आपकी विधानसभा की पंचायतें/वार्ड लोड करके दिखाते हैं — टीम, असाइनमेंट, ऑफलाइन ऐप, लाइव मैप और बूथ बोर्ड।