मुख्य सामग्री पर जाएँ
Bharat Surveyभारत सर्वे
आँगनवाड़ी के बाहर महिलाओं के समूह से बात करती NGO कार्यकर्ता
NGO · फाउंडेशन · CSR · Data collection app for NGO

Baseline, endline and beneficiary tracking app — in the last mile, on low-end phones.

बेसलाइन से एंडलाइन तक वही परिवार दोबारा, लाभार्थी की फॉलो-अप विज़िट, household roster और सहमति-पहले सर्वे — कमज़ोर नेटवर्क वाले गाँवों में भी। Kobo/SurveyCTO की XLSForm सीधे इम्पोर्ट, M&E रिपोर्ट सही denominator के साथ, डेटा भारत में। हम कोई बड़ा दावा नहीं करते — नीचे वही लिखा है जो ऐप करता है।

  • XLSForm इम्पोर्ट — फ़ॉर्म दोबारा नहीं बनाने
  • Household/लाभार्थी का स्थायी ID
  • Roster (परिवार के हर सदस्य के लिए)
  • सुपरवाइज़र समीक्षा और बैक-चेक
  • हिंदी-प्रथम, 2 GB RAM फोन पर
  • DPDP-अनुरूप सहमति और रिटेंशन
ग्रामीण घर के आँगन में चारपाई पर बैठकर माँ और बच्चे से फोन पर सर्वे करती NGO कार्यकर्ता
Household HH-2041 · एंडलाइन विज़िट · नमूना
गाँव पहले से लोड
2.6 लाख+ ग्राम पंचायत · LGD कोड सहित
Offline Work Permit
बिना सर्वर संपर्क के फील्ड में काम
एन्यूमरेटर ट्रेनिंग
हिंदी में, पहले दिन का लाइव सपोर्ट साथ
गाँव के घर के दरवाज़े पर परिवार से बात करती NGO कार्यकर्ता, हाथ में फोन
आख़िरी मील

कार्यकर्ता के फोन में गाँव की household सूची पहले से है। नेटवर्क नहीं है, फिर भी सहमति, roster और इंडिकेटर के प्रश्न भरते जाते हैं — और हर रिकॉर्ड उसी परिवार की ID पर जुड़ता है, जिससे छह महीने पहले बात हुई थी।

हम कैसे काम करते हैं

How we work with NGOs: from your questionnaire to a donor-ready report

हम सॉफ़्टवेयर बेचकर ग़ायब नहीं होते। एक छोटी टीम है, इसलिए हर प्रोजेक्ट का सेटअप हम साथ बैठकर करते हैं और पहले फील्ड-दिन पर फोन पर रहते हैं।

01

आपकी प्रश्नावली और इंडिकेटर

आप XLSForm या Word/Excel में प्रश्नावली भेजते हैं और लॉगफ़्रेम के इंडिकेटर बताते हैं। हम फ़ॉर्म लोड करते हैं, skip logic और हिंदी लेबल जाँचते हैं, इम्पोर्ट रिपोर्ट भेजते हैं।
दिन 0 · आप + हम
02

क्षेत्र और पैनल

ज़िला → ब्लॉक → GP → गाँव पहले से लोड हैं; आप गाँव चुनते हैं। पुरानी बेसलाइन है तो CSV से household ID जोड़ते हैं। एन्यूमरेटर की सीटें और गाँव-असाइनमेंट बनते हैं।
दिन 1 · सेटअप
03

ट्रेनिंग और पहला दिन

45 मिनट की हिंदी ट्रेनिंग — शिफ्ट, आगमन चेक, सहमति, फ़ॉर्म, सिंक। पहले फील्ड-दिन हम लाइव सपोर्ट पर रहते हैं; सुपरवाइज़र को समीक्षा/बैक-चेक की अलग ट्रेनिंग।
दिन 2 · फील्ड
04

QA और सुधार

संदिग्ध रिकॉर्ड risk-score के साथ कतार में; सुपरवाइज़र सुधार लौटाता है या बैक-चेक करता है। हर हफ़्ते हम गुणवत्ता-सारांश देखते हैं और ट्रेनिंग-गैप बताते हैं।
हर हफ़्ता
05

रिपोर्ट और अगली wave

इंडिकेटर रिपोर्ट सही denominator के साथ, CSV/Excel/PDF/Sheets। midline/endline में वही पैनल, वही फ़ॉर्म-संस्करण। प्रोजेक्ट बंद होने पर डेटा एक्सपोर्ट; आपके कहने तक read-only सुरक्षित।
wave का अंत
06

जो हम नहीं करते

आपका डेटा किसी तीसरे पक्ष से साझा नहीं होता, और हम नतीजों को आपके पक्ष में नहीं मोड़ते। सॉफ़्टवेयर अकेले लें, या बेसलाइन/एंडलाइन सर्वे और फील्ड टीम भी हमसे लें — दायरा प्रस्ताव में लिखित तय होता है।
साफ़ सीमा
क्यों Bharat Survey

Panel tracking, India geography and verified visits — built in.

लाभार्थी पैनल और फॉलो-अप

household/लाभार्थी का स्थायी ID, roster, केस-स्थिति और विज़िट-श्रृंखला — बेसलाइन से एंडलाइन तक वही परिवार। ‘किससे मिलना है’ ऐप में पहले से; ‘मिला / घर बंद / स्थानांतरित / मना’ हर विज़िट पर दर्ज। नमूना: HH-2043 पर ‘घर बंद’ दर्ज हुआ, तो वह घर कल की सूची में अपने-आप सबसे ऊपर आ गया।

ऑफलाइन, ईमानदार सिंक

फोन में कितने, सर्वर पर कितने — एक नज़र में। 24 घंटे का Offline Work Permit, एन्क्रिप्टेड लोकल DB, retry के साथ सिंक, unique ID से डुप्लिकेट नहीं। 2–3 GB RAM Android पर native ऐप, हिंदी-प्रथम। ब्लॉक मुख्यालय लौटकर नेटवर्क मिलते ही दिन-भर के रिकॉर्ड अपने-आप चले जाते हैं।

सहमति और निजता, फ़ीचर की तरह

परिचय-सहमति स्क्रीन हर सर्वे से पहले; सहमति का समय/संस्करण दर्ज; संपर्क विवरण अलग वॉल्ट में; डेटा भारत में; DPDP Act 2023 के अनुरूप अनुरोध पर मिटाने की प्रक्रिया — fine print नहीं, प्रोडक्ट का हिस्सा। विश्लेषक को उत्तर दिखते हैं, नाम और मोबाइल नहीं।

पैनल का जीवन-चक्र

स्क्रॉल करते रहें: हर चरण खुलेगा, दिखाएगा कि उस वक़्त फील्ड और ऑफिस में क्या होता है, और अगले के लिए जगह बनाएगा। गाँव बरौली और उसके 184 घर नमूना हैं।

01बेसलाइन — पैनल बनता हैमाह 0

हर household को स्थायी ID मिलती है: मुखिया का नाम, घर-लेबल (‘तालाब के पास, नीला दरवाज़ा’), landmark और GPS। परिवार का हर सदस्य roster में दर्ज होता है। इंडिकेटर के प्रश्नों का यही संस्करण आगे की हर wave की कसौटी बनता है।

  • परिचय-सहमति का समय और संस्करण दर्ज
  • फ़ॉर्म-संस्करण v1 lock
  • नमूना: 184 घर, 1,012 सदस्य roster में
गाँव बरौली · household पैनल184 घर · नमूना
  • HH-2041 · रामकली देवीबेसलाइन ✓ · midline ✓एंडलाइन लंबित
  • HH-2042 · सुरेश यादवबेसलाइन ✓ · midline ✓एंडलाइन ✓
  • HH-2043 · मीनाबेसलाइन ✓ · midline — घर बंदपुनः-विज़िट
02Midline — वही सूची, फोन में पहले सेमाह 6

एन्यूमरेटर ‘आज का काम’ खोलता है तो बरौली की household सूची पहले से डाउनलोड मिलती है। हर विज़िट का परिणाम दर्ज होता है — मिला, घर बंद, स्थानांतरित, मना। ‘घर बंद’ अपने-आप अगले दिन की सूची में लौट आता है।

  • पूरा दिन ऑफलाइन, Offline Work Permit 24 h
  • आगमन चेक: विज़िट उसी घर पर हुई
  • attrition कारण सहित गिना जाता है
आज की फॉलो-अप विज़िटनमूना
  • 09:20HH-2041 · रामकली देवीमिली · एंडलाइन पूर्ण · 14 मिनट
  • 09:52HH-2043 · मीनाघर बंद · पुनः-विज़िट कल
  • 10:30HH-2044 · अब्दुलमिला · roster 6 सदस्य · पूर्ण
  • 11:05HH-2045 · गीतास्थानांतरित · पैनल से बंद, कारण दर्ज
  • 11:40HH-2048 · सीमामिली · मना किया · सहमति नहीं
03एंडलाइन — वही प्रश्न, वही परिवारमाह 12

इंडिकेटर के प्रश्न वही रहते हैं जो बेसलाइन में थे; नया प्रश्न जोड़ा जा सकता है, पुराना बदलने पर नया संस्करण बनता है और रिपोर्ट में लिखा जाता है। सुपरवाइज़र risk-score कतार से संदिग्ध रिकॉर्ड देखता है और कुछ घरों की बैक-चेक विज़िट करता है।

  • नमूना: 184 में से 152 घर मिले, 32 का कारण दर्ज
  • 3-स्थिति validation: स्वीकृत / रोका / अस्वीकृत
  • बैक-चेक parent रिकॉर्ड से लिंक
गाँव बरौली · household पैनल184 घर · नमूना
  • HH-2041 · रामकली देवीबेसलाइन ✓ · midline ✓एंडलाइन लंबित
  • HH-2042 · सुरेश यादवबेसलाइन ✓ · midline ✓एंडलाइन ✓
  • HH-2043 · मीनाबेसलाइन ✓ · midline — घर बंदपुनः-विज़िट
04रिपोर्ट — n के साथ, डोनर के लिएमाह 13

हर इंडिकेटर बेसलाइन बनाम एंडलाइन, गाँव/GP/ब्लॉक-वार, और हर प्रतिशत के साथ n। समीक्षा-लंबित रिकॉर्ड गिनती से बाहर। हेडर में समयावधि, फ़ॉर्म-संस्करण, स्वीकृत उत्तर-संख्या और पैनल attrition — ताकि रिपोर्ट जाँची जा सके।

  • CSV · Excel · PDF · Google Sheets कॉपी (one-way)
  • लॉगफ़्रेम टेम्पलेट में सीधा एक्सपोर्ट v1 में नहीं
  • प्रोजेक्ट बंद = एक्सपोर्ट + रिटेंशन नीति
M&E इंडिकेटर · बेसलाइन बनाम एंडलाइनब्लॉक सैदपुर · नमूना
  • पूर्ण टीकाकरण (12–23 माह)n=118112
    बेसलाइन
    41%
    एंडलाइन
    63%
  • संस्थागत प्रसवn=9691
    बेसलाइन
    58%
    एंडलाइन
    74%

प्रतिशत सिर्फ़ मान्य उत्तरों पर; denominator हर पंक्ति में लिखा है।

प्लेटफ़ॉर्म

बेसलाइन से डोनर रिपोर्ट तक — पाँच मॉड्यूल।

पैनल, ट्रैकिंग, फॉलो-अप, M&E और ऑफलाइन — टैब बदलकर देखें कि प्रोग्राम मैनेजर और एन्यूमरेटर को क्या दिखता है।

वही परिवार, वही ID — बेसलाइन, midline, एंडलाइन।

बेसलाइन में हर household या लाभार्थी को स्थायी ID मिलती है (नाम, घर-लेबल, landmark, GPS)। midline और endline में एन्यूमरेटर को उसी गाँव की सूची पहले से डाउनलोड मिलती है — ‘किससे मिलना है’ ऐप बताता है, ‘मिले या नहीं’ ऐप दर्ज करता है। इंडिकेटर की तुलना उसी पैनल पर होती है, नए सैंपल पर नहीं।
  • फ़ॉर्म-संस्करण lock: एंडलाइन में प्रश्न का अर्थ वही रहे
  • पैनल attrition रिपोर्ट: कितने घर मिले, कितने बंद, कितने स्थानांतरित
  • बेसलाइन CSV इम्पोर्ट करके ID जोड़ना (सेटअप सेवा)
गाँव बरौली · household पैनल184 घर · नमूना
  • HH-2041रामकली देवी · टोला उत्तरबेसलाइन ✓ · midline ✓एंडलाइन लंबित
  • HH-2042सुरेश यादव · टोला उत्तरबेसलाइन ✓ · midline ✓एंडलाइन ✓
  • HH-2043मीना · टोला उत्तरबेसलाइन ✓ · midline — घर बंदपुनः-विज़िट
  • HH-2044अब्दुल · तालाब के पासबेसलाइन ✓ · midline ✓एंडलाइन लंबित
  • HH-2045गीता · स्कूल के पीछेबेसलाइन ✓ · midline — स्थानांतरितबंद
  • HH-2046राजेश · मुख्य सड़कबेसलाइन ✓ · midline ✓एंडलाइन ✓
हमारा ईमानदार वादा

फील्ड से रिपोर्ट तक

From consent at the doorstep to indicators in the donor report

बेसलाइन → एंडलाइन

Panel-linked baseline endline survey app with a permanent household ID

बेसलाइन में हर household/लाभार्थी को स्थायी ID मिलती है (नाम, घर-लेबल, landmark, GPS)। midline और endline में एन्यूमरेटर को उसी गाँव की सूची पहले से डाउनलोड मिलती है — ‘किससे मिलना है’ ऐप बताता है, ‘मिले या नहीं’ ऐप दर्ज करता है। पैनल attrition (कितने घर नहीं मिले, क्यों) रिपोर्ट में अलग लिखा जाता है, ताकि इंडिकेटर की तुलना ईमानदार रहे।

  • Roster: परिवार के हर सदस्य के लिए दोहराव-समूह — माँ-बच्चे, स्कूल जाने वाले बच्चे, SHG सदस्य
  • फॉलो-अप विज़िट की स्थिति: मिला / घर बंद / स्थानांतरित / मना — हर एक की गिनती अलग
  • इंडिकेटर बेसलाइन बनाम एंडलाइन, गाँव/GP/ब्लॉक-वार, n के साथ
  • पुरानी बेसलाइन CSV से इम्पोर्ट करके household ID जोड़ना (सेटअप सेवा)
गाँव के घर के दरवाज़े पर परिवार से बात करती कार्यकर्ता, हाथ में फोन
Household HH-2041 · बेसलाइन ✓ · midline ✓ · एंडलाइन लंबित
सहमति और निजता

Consent-first surveys under DPDP Act 2023 — recorded, versioned, respected

हर सर्वे की पहली स्क्रीन पर एन्यूमरेटर बताता है कि सर्वे कौन करा रहा है, उद्देश्य क्या है, डेटा कहाँ जाएगा और यह स्वैच्छिक है। सहमति का समय और सहमति-पाठ का संस्करण रिकॉर्ड के साथ जाता है। मना करने पर ‘सहमति नहीं’ दर्ज होता है — दोबारा दबाव नहीं, और वह घर आगे की सूची में flag रहता है।

  • संपर्क विवरण (मोबाइल/नाम/पता) सर्वे-उत्तरों से अलग ‘contact vault’ में, अलग अनुमति
  • फोटो में चेहरों की नहीं, सुविधा/स्थिति की — फ़ॉर्म निर्देश में लिखा जा सकता है
  • प्रोजेक्ट बंद = एक्सपोर्ट; आपके निर्देश पर मिटाना या anonymise करना
आँगनवाड़ी के बाहर महिलाओं के समूह को सर्वे का उद्देश्य समझाती कार्यकर्ता
सहमति संस्करण v3 · 10:02 · स्वैच्छिक, कभी भी वापस
सुपरवाइज़र

Supervisor review queue, back-checks and corrections with reasons

सुपरवाइज़र सिर्फ़ ज़रूरी रिकॉर्ड देखता है: बहुत तेज़ इंटरव्यू, ‘क्षेत्र से बाहर’ लोकेशन, डुप्लिकेट household, विरोधाभासी उत्तर — risk-score के क्रम में। वह सुधार कारण के साथ एन्यूमरेटर को लौटाता है (पुनः-सबमिट का इतिहास रहता है) या कुछ रिकॉर्ड की स्वतंत्र बैक-चेक विज़िट करता है। बैक-चेक फ़ॉर्म parent रिकॉर्ड से लिंक रहता है।

  • 3-स्थिति validation: स्वीकृत / रोका / अस्वीकृत — Kobo की validation status से परिचित टीम को तुरंत समझ आए
  • एक जैसे उत्तर अपने-आप धोखाधड़ी नहीं — समीक्षा-संकेत हैं; मूल सबूत कभी मिटता नहीं
  • ऑडिट लॉग ट्रेनिंग में भी काम आता है: कौन-सा प्रश्न बार-बार ग़लत भरा जा रहा है
गाँव की चौपाल पर सुपरवाइज़र और दो एन्यूमरेटर फोन पर दिन के रिकॉर्ड की समीक्षा करते हुए
QA कतार · 7 समीक्षा में · 2 बैक-चेक असाइन
प्रोग्राम मैनेजर

Block and village dashboards with honest timestamps and denominators

कितने घर लक्ष्य, कितनी विज़िट, कितने पूर्ण, कितने स्वीकृत — गाँव, GP और ब्लॉक-वार। गुणवत्ता: समीक्षा-लंबित, exception, लोकेशन अस्पष्ट। नेटवर्क कटे तो डैशबोर्ड ईमानदारी से कहता है ‘अंतिम अपडेट 18 मिनट पहले’ — पुराना डेटा कभी ‘लाइव’ नहीं दिखता।

  • सामान्य नेटवर्क में सबमिशन से डैशबोर्ड तक ~5 सेकंड (SSE realtime)
  • अलर्ट: क्षेत्र से बाहर सर्वे, लंबे समय से inactive, sync लंबित, offline permit समाप्त होने वाला
  • रिपोर्ट CSV/Excel/PDF; Google Sheets one-way कॉपी डोनर डैशबोर्ड के लिए
विधानसभा 172 · सर्वे राउंड 2अंतिम अपडेट 12s पहले · नमूना
3,000
लक्ष्य घर
2,184
विज़िट
1,962
पूर्ण सर्वे
1,871
स्वीकृत
दैनिक स्वीकृत सर्वेपिछले 12 दिन
गुणवत्ता
स्वीकृत1871
समीक्षा में64
क्षेत्र से बाहर19
सिग्नल अस्पष्ट8
शीर्ष समस्याएँ · पंचायत-वार
पानी62%
सड़क48%
बिजली31%
नाली24%
फील्ड की झलक

कार्ड पर कर्सर ले जाएँ या तीर दबाएँ। तस्वीरें दृश्य-चित्रण हैं — किसी संगठन या लाभार्थी की नहीं; असली प्रोजेक्ट में चेहरों की फोटो डिफ़ॉल्ट रूप से नहीं ली जाती।

घर के दरवाज़े पर परिवार से बात करती कार्यकर्ता
दरवाज़े पर परिचय और सहमति
सुबह की ब्रीफिंग में फोन देखती टीम
सुबह: गाँव और household सूची
आँगनवाड़ी के बाहर महिलाओं का समूह
समूह को उद्देश्य समझाना
आँगन में माँ और बच्चे से सर्वे
Roster: माँ और बच्चे के प्रश्न
हाथ में फोन पर सर्वे ऐप
एक स्क्रीन, एक प्रश्न — हिंदी में
चौपाल पर सुपरवाइज़र और एन्यूमरेटर
शाम: सुपरवाइज़र की समीक्षा
गाँव में घर के दरवाज़े पर सर्वेयर
फॉलो-अप: वही घर, छह महीने बाद
तुलना

KoboToolbox alternative India — what Kobo does well, and what you still build by hand

KoboToolbox NGO के लिए मुफ़्त है, XLSForm का मानक है और हज़ारों संगठन इस पर भरोसा करते हैं — हम उसका सम्मान करते हैं और उसकी फ़ाइलें सीधे इम्पोर्ट करते हैं। नीचे सिर्फ़ वे चीज़ें हैं जो भारत के पैनल-आधारित कार्यक्रम में Kobo के बाहर बनानी पड़ती हैं।

पहले

KoboToolbox अकेले

बेहतरीन फ़ॉर्म इंजन; बाकी आपकी टीम पर

  • भारतीय भूगोल (ज़िला/ब्लॉक/GP/गाँव, LGD कोड) पहले से नहीं — cascading select खुद बनाना और हर प्रोजेक्ट में दोहराना
  • GPS बिंदु दर्ज होता है; गाँव की सीमा से मिलान और ‘क्षेत्र से बाहर’ जैसी स्थितियाँ Excel/स्क्रिप्ट में खुद निकालनी
  • household/लाभार्थी पैनल और फॉलो-अप विज़िट-सूची के लिए अलग सेटअप या दूसरा टूल
  • सीट/डिवाइस की सर्वर-स्तर सीमा नहीं; प्लान submission-संख्या पर ($129–166/माह के टियर), भुगतान डॉलर में
  • ऐप का UI हिंदी-प्रथम नहीं — लेबल बहुभाषी, पर मेन्यू/सिंक/त्रुटि अंग्रेज़ी में
  • डेटा-रेज़िडेंसी भारत में डिफ़ॉल्ट नहीं; DPDP सहमति-पाठ और रिटेंशन प्रक्रिया खुद जोड़नी
Bharat Survey के साथ

Bharat Survey

वही XLSForm, पैनल और भारत जुड़ा हुआ

  • 36 राज्य/UT का ज़िला → ब्लॉक → GP → गाँव LGD कोड के साथ पहले से लोड; गाँव चुनिए, सूची बन जाती है
  • पाँच लोकेशन-स्थितियाँ हर सबमिशन पर, रिपोर्ट में लिखी जा सकती हैं; mock-GPS संकेत रिकॉर्ड में
  • household/लाभार्थी ID, roster, केस-स्थिति, ‘आज की फॉलो-अप विज़िट’ — ऐप में बना हुआ
  • 1 सीट = 1 नामित एन्यूमरेटर, INR में, 1–3 माह के प्रोजेक्ट प्लान; मैनेजर/Viewer सीट-फ्री
  • हिंदी-प्रथम native ऐप (अंग्रेज़ी टॉगल): मेन्यू, सिंक-स्थिति, error संदेश सब हिंदी में
  • डेटा भारत में, tenant isolation, contact vault, ऑडिट लॉग, DPDP Act 2023 के अनुरूप सहमति/रिटेंशन

नोट: Kobo के प्लान और फ़ीचर बदलते रहते हैं; ऊपर की तुलना हमारी सितंबर 2026 की रिसर्च पर आधारित है। जो चीज़ Kobo में ठीक चल रही है, उसे बदलने की सलाह हम नहीं देते।

फ़ैसला

Paper or web form, a form engine, or a panel-first field platform

काग़ज़ / वेब-फ़ॉर्म बनाम फ़ॉर्म-इंजन बनाम Bharat Survey
ज़रूरतकाग़ज़ या साधारण वेब-फ़ॉर्मफ़ॉर्म-इंजन अकेले (Kobo जैसे)Bharat Survey
गाँव में बिना नेटवर्क पूरा दिन कामकाग़ज़: हाँ, पर डेटा-एंट्री बाद में · वेब-फ़ॉर्म: नहीं
Skip logic, validation, repeat group (roster)नहीं / बहुत सीमित
NGO के लिए मुफ़्त शुरुआतहाँ — सीमाओं के साथनहीं — सीट-आधारित INR प्लान
वही household दोबारा: स्थायी ID + आज की विज़िट-सूचीअलग सेटअप या दूसरा टूल
गाँव/GP/ब्लॉक सूची LGD कोड के साथ पहले सेcascading select खुद बनानी
लोकेशन की स्थिति (सिर्फ़ बिंदु नहीं)बिंदु मिलता है; मिलान खुद
ऐप का मेन्यू, सिंक और त्रुटि-संदेश हिंदी मेंलेबल बहुभाषी; ऐप अंग्रेज़ी-प्रथम
डेटा भारत में, contact vault अलगडिफ़ॉल्ट नहीं

सीधी सलाह: एक बार का छोटा सर्वे है और पैनल नहीं चाहिए, तो मुफ़्त फ़ॉर्म-इंजन काफ़ी है। वही परिवार दोबारा ढूँढना है, हिंदी ऐप चाहिए या डोनर गाँव-वार सत्यापन माँगता है — तब हमसे बात कीजिए।

कार्यक्रम

Health, education, livelihoods, WASH and CSR impact — one platform, program-wise setup

कार्ड पर कर्सर घुमाएँ। हर कार्यक्रम में ढाँचा वही है — स्थायी ID, roster, फॉलो-अप, QA — बदलती है सिर्फ़ प्रश्नावली और इंडिकेटर।

HEALTH

स्वास्थ्य और पोषण

माँ-बच्चे की स्थिति, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, आँगनवाड़ी उपयोग — household roster के साथ, फॉलो-अप विज़िट उसी ID पर। इंडिकेटर व्यक्ति-स्तर पर (12–23 माह के बच्चे), घर-स्तर पर नहीं।

नमूना इंडिकेटर: पूर्ण टीकाकरण 41% → 63% (n=118 → 112)
EDUCATION

शिक्षा

स्कूल फैसिलिटी सर्वे (शौचालय, पेयजल, कक्षा), नामांकन/उपस्थिति, अभिभावक सर्वे, बच्चे का सीखने का स्तर — स्कूल-वार स्थायी ID, बच्चा roster में। बेसलाइन बनाम एंडलाइन उसी स्कूल/बच्चे पर।

नमूना: स्कूल SCH-0412 — पेयजल ‘नहीं’ पर फोटो अनिवार्य
LIVELIHOODS

आजीविका / SHG

लाभार्थी प्रोफ़ाइल, प्रशिक्षण, SHG बचत/ऋण, आय में बदलाव — बेसलाइन बनाम एंडलाइन तुलना उसी व्यक्ति पर। केस-स्थिति: नामांकित / सक्रिय / बाहर निकला, कारण सहित।

नमूना: 140 SHG सदस्य, एंडलाइन में 133 मिले
WASH

WASH

पानी, शौचालय, नाली, कचरे की स्थिति और उपयोग; सार्वजनिक सुविधा की फोटो (चेहरे नहीं); गाँव-वार इंडिकेटर और GP-वार तुलना। फैसिलिटी और household दोनों सर्वे एक प्रोजेक्ट में।

नमूना: हैंडपंप HP-1187 — चालू, पानी पीला, फोटो सहित
CSR

CSR इम्पैक्ट

कंपनी की CSR परियोजना का बेसलाइन-एंडलाइन, तीसरे पक्ष द्वारा सत्यापित फील्ड डेटा। CSR टीम को Viewer एक्सेस (सीट-फ्री); रिपोर्ट में सत्यापन-स्थिति और फ़ॉर्म-संस्करण।

CSR टीम देखती है, बदलती नहीं — read-only लॉगिन
RAPID

आपदा / राहत आकलन

तेज़ी से घर-घर आकलन, ऑफलाइन, फोटो सबूत, क्षेत्र-वार प्राथमिकता। 1–2 दिन में सेटअप, 45 मिनट ट्रेनिंग — जब समय न हो, तब भी डेटा सही denominator के साथ।

नेटवर्क टूटा हो तब भी: पूरा दिन फोन में सुरक्षित
माइग्रेशन

Bring your XLSForms. Keep your indicators. Keep your baseline.

XLSForm

XLSForm इम्पोर्ट

survey, choices, settings शीट — types, relevance, constraints, calculations, repeat groups, cascading selects, label::hi/label::en। आपकी मौजूदा फ़ाइल जैसी है वैसी भेजिए; हम लोड करके दिखाते हैं।
रिपोर्ट

इम्पोर्ट रिपोर्ट

जो फ़ीचर सपोर्ट नहीं, लाइन-वार सूची; कोई चुपचाप बदलाव नहीं। आप तय करते हैं कि आगे बढ़ना है या फ़ॉर्म बदलना है।
पैनल

पुराना डेटा

CSV के रूप में बेसलाइन इम्पोर्ट करके household ID जोड़ना (सेटअप सेवा के तहत) — ताकि midline/endline वही परिवार ढूँढे।
ट्रेनिंग

एन्यूमरेटर ट्रेनिंग

हिंदी में ट्रेनिंग सामग्री, 45 मिनट का सत्र, और पहला फील्ड-दिन हम फोन पर साथ चलाते हैं।
DPDP

डेटा भारत में

सर्वर भारत में, DPDP Act 2023 के अनुरूप सहमति, उद्देश्य-सीमा और अनुरोध पर मिटाने की प्रक्रिया; contact vault अलग।
INR

INR प्राइसिंग

सीट-आधारित, प्रोजेक्ट जितना बड़ा उतना ही भुगतान; NGO/फाउंडेशन प्लान-सूची अलग; कोटेशन लिखित में।
गाइड

Baseline vs endline, choosing a beneficiary tracking app, honest M&E denominators, DPDP consent for NGOs

ये चार सवाल हर पहले डेमो में आते हैं। जवाब उत्पाद-निरपेक्ष हैं — जो टूल भी चुनें, यह काम आएगा।

Baseline vs endline survey — बेसलाइन और एंडलाइन सर्वे में फ़र्क़

बेसलाइन कार्यक्रम शुरू होने से पहले की स्थिति की तस्वीर है — इंडिकेटर की शुरुआती value। एंडलाइन कार्यक्रम के बाद उसी सैंपल पर वही इंडिकेटर। बीच में midline रास्ता सही है या नहीं, यह बताती है। तुलना तभी ईमानदार है जब तीन चीज़ें स्थिर रहें: (1) वही household/लाभार्थी (पैनल) — या कम से कम वही सैंपलिंग फ़्रेम; (2) प्रश्न का शब्द, विकल्प और क्रम वही; (3) denominator गिनने का तरीक़ा वही।

सबसे आम ग़लती: एंडलाइन में प्रश्नावली ‘सुधार’ दी जाती है — विकल्प जोड़े, शब्द बदले — और फिर बेसलाइन से तुलना बेमानी हो जाती है। नियम: एंडलाइन में नया प्रश्न जोड़िए, पुराना मत बदलिए; बदलना ही पड़े तो नया संस्करण बनाइए और रिपोर्ट में लिखिए। दूसरी ग़लती: पैनल attrition छिपाना। अगर 184 में से 152 घर मिले, तो रिपोर्ट में 152 लिखिए और बाकी 32 का कारण (घर बंद / स्थानांतरित / मना)।

पैनल कैसे बनाएँ

बेसलाइन में ही हर household को स्थायी ID दीजिए — नाम, घर-लेबल (जैसे ‘तालाब के पास, नीला दरवाज़ा’), landmark और GPS। मुखिया का नाम अकेले काफ़ी नहीं (एक गाँव में तीन राम कुमार)। ID को फ़ॉर्म का hidden फ़ील्ड बनाइए ताकि एन्यूमरेटर को टाइप न करना पड़े; एंडलाइन में सूची से चुने।

Beneficiary tracking app kaise chune — लाभार्थी ट्रैकिंग ऐप चुनते समय क्या देखें

पहला सवाल: क्या ऐप व्यक्ति को ट्रैक करता है या सिर्फ़ फ़ॉर्म जमा करता है? फ़ॉर्म-टूल (Kobo, Google Forms) में हर सबमिशन अलग है; लाभार्थी ट्रैकिंग में एक व्यक्ति के कई रिकॉर्ड जुड़े होते हैं — नामांकन, सेवा, फॉलो-अप, बाहर निकलना। दूसरा: roster — परिवार के हर सदस्य के लिए अलग पंक्ति, ताकि माँ-बच्चे के इंडिकेटर व्यक्ति-स्तर पर निकलें।

तीसरा: ऑफलाइन का सच। ‘ऑफलाइन सपोर्ट’ हर कोई लिखता है; पूछिए — ऐप बंद होने पर अधूरा फ़ॉर्म बचता है? सिंक-स्थिति एक नज़र में दिखती है? 2 GB RAM के फोन पर चला कर देखा? चौथा: lock-in — XLSForm एक्सपोर्ट और CSV एक्सपोर्ट किसी भी समय, बिना शर्त। पाँचवाँ: निजता — संपर्क विवरण उत्तरों से अलग रहता है? सहमति दर्ज होती है? डेटा किस देश में? इन पाँच पर ‘हाँ’ हो, तब प्राइसिंग देखिए।

M&E indicators with honest denominators — ईमानदार denominator कैसे रखें

‘63% बच्चों का पूर्ण टीकाकरण’ — 63% किसका? यही denominator है। तीन नियम: (1) प्रतिशत सिर्फ़ मान्य उत्तरों पर — ‘पता नहीं’ और खाली उत्तर numerator और denominator दोनों से बाहर, और उनकी संख्या अलग लिखी हो; (2) समीक्षा-लंबित या अस्वीकृत रिकॉर्ड गिनती में नहीं — ‘क्षेत्र से बाहर’ भरा सर्वे इंडिकेटर को बिगाड़ता है; (3) हर इंडिकेटर के साथ n लिखा हो — ‘63% (n=112)’ बिना n के प्रतिशत डोनर के सवाल का जवाब नहीं है।

रिपोर्ट हेडर में समयावधि, फ़ॉर्म-संस्करण, कुल सबमिशन, स्वीकृत सबमिशन और पैनल attrition — ये पाँच पंक्तियाँ रिपोर्ट को जाँचने लायक बनाती हैं। जो टूल यह अपने-आप लिखता है, वह M&E software है; जो नहीं लिखता, वह फ़ॉर्म-टूल है जिसके ऊपर आप Excel में M&E करते हैं।

DPDP consent for NGOs — NGO सर्वे में DPDP Act 2023 के तहत सहमति

Digital Personal Data Protection Act 2023 के तहत व्यक्तिगत डेटा (नाम, मोबाइल, पता, स्वास्थ्य-स्थिति) इकट्ठा करने से पहले स्पष्ट सूचना और सहमति चाहिए, उद्देश्य सीमित हो, और डेटा ज़रूरत से ज़्यादा समय न रखा जाए। NGO के लिए व्यावहारिक मतलब: (1) सर्वे की पहली स्क्रीन पर परिचय-सहमति — कौन, क्यों, कहाँ, कब तक, स्वैच्छिक; (2) सहमति का समय और पाठ-संस्करण रिकॉर्ड के साथ; (3) पहचान (contact vault) और उत्तर अलग-अलग रखना, ताकि विश्लेषक पहचान न देखे; (4) रिटेंशन नीति लिखित — प्रोजेक्ट बंद होने के कितने समय बाद पहचान मिटेगी।

हम क़ानूनी सलाह नहीं देते — सहमति-पाठ आपके संगठन की नीति और डोनर की शर्तों से आना चाहिए। Bharat Survey इतना करता है: सहमति-स्क्रीन को फ़ॉर्म का अनिवार्य हिस्सा बनाता है, समय/संस्करण दर्ज करता है, contact vault अलग रखता है, डेटा भारत में होस्ट करता है और मिटाने की प्रक्रिया देता है।

beneficiary tracking app चुनने की चेकलिस्ट

  • स्थायी household/लाभार्थी ID, विज़िट-श्रृंखला
  • Roster / repeat groups
  • ऑफलाइन: फोन में कितने, सर्वर पर कितने — दिखे
  • गाँव/GP/ब्लॉक की सूची पहले से (LGD)
  • GPS: सिर्फ़ टैग या स्थिति भी?
  • सुपरवाइज़र समीक्षा + बैक-चेक
  • फ़ॉर्म-संस्करण lock
  • XLSForm इम्पोर्ट/एक्सपोर्ट (lock-in नहीं)
  • contact vault अलग, सहमति दर्ज
  • डेटा भारत में, DPDP
  • INR प्राइसिंग, छोटे प्रोजेक्ट के लिए भी

DPDP सहमति-स्क्रीन में क्या हो

  • कौन करा रहा है (संगठन का नाम)
  • उद्देश्य, एक वाक्य में
  • डेटा कहाँ रहेगा, कब तक
  • स्वैच्छिक — मना कर सकते हैं
  • बाद में वापस लेने का तरीक़ा
  • समय + संस्करण अपने-आप दर्ज
टेम्पलेट और तैयारी

Sample baseline questionnaire structure, sample donor report outline, first field day and the mistakes to avoid

ये ढाँचे नमूना हैं — आपका लॉगफ़्रेम और डोनर का फ़ॉर्मैट इन्हें बदलेगा। मक़सद यह है कि पहली बातचीत से पहले आपको पता हो कि क्या-क्या तय करना है।

नमूना बेसलाइन प्रश्नावली ढाँचा — data collection app for NGO में क्या-क्या हो

एक household बेसलाइन आम तौर पर सात खंडों में बनती है। (1) पहचान — household ID (सिस्टम से), गाँव का LGD कोड (असाइनमेंट से, टाइप नहीं), घर-लेबल, landmark, GPS (आगमन चेक से)। (2) परिचय-सहमति — कौन, क्यों, डेटा कहाँ और कब तक, स्वैच्छिक; समय और संस्करण अपने-आप। (3) Roster — हर सदस्य की उम्र, लिंग, शिक्षा, व्यवसाय; repeat group में, ताकि 3 या 11 सदस्य दोनों चलें। (4) कार्यक्रम के इंडिकेटर — जैसे 12–23 माह के हर बच्चे के लिए टीकाकरण के प्रश्न (roster से अपने-आप चुने हुए), या हर SHG सदस्य की बचत। (5) सेवाओं तक पहुँच — आँगनवाड़ी, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, पानी। (6) अवलोकन — शौचालय का उपयोग, हाथ धोने की जगह; देखकर भरने वाले प्रश्न, पूछकर नहीं। (7) समापन — विज़िट-परिणाम, अगली विज़िट का सही समय, एन्यूमरेटर की टिप्पणी।

तीन नियम जो बाद में महीनों बचाते हैं: हर इंडिकेटर-प्रश्न के आगे उसका कोड लिखिए (जैसे IND-03) ताकि रिपोर्ट में मिलान आसान हो; ‘पता नहीं’ और ‘लागू नहीं’ अलग-अलग विकल्प रखिए; और 30 मिनट से लंबी प्रश्नावली को दो विज़िट में बाँटने पर विचार कीजिए — थका हुआ उत्तरदाता आख़िरी खंड में हर प्रश्न पर ‘हाँ’ कहता है।

नमूना डोनर रिपोर्ट रूपरेखा — M&E software India से क्या निकलना चाहिए

पन्ना 1 — फील्ड का हिसाब: समयावधि, फ़ॉर्म-संस्करण, गाँव/GP/ब्लॉक की सूची, लक्ष्य household, विज़िट, पूर्ण, स्वीकृत, समीक्षा में; विज़िट-परिणामों का बँटवारा (मिला / घर बंद / स्थानांतरित / मना)। पन्ना 2 — गुणवत्ता: लोकेशन-स्थितियों की गिनती, बैक-चेक कितने हुए और कितने मेल खाए, कितने रिकॉर्ड सुधार के लिए लौटे। पन्ना 3 — पैनल: बेसलाइन के कितने household एंडलाइन में मिले, जो नहीं मिले उनका कारण। पन्ना 4 से — इंडिकेटर: बेसलाइन बनाम एंडलाइन, हर प्रतिशत के साथ n, ‘पता नहीं’ अलग। आख़िर में सीमाएँ: क्या नहीं मापा गया, कौन-से गाँव छूटे।

Bharat Survey पन्ना 1–3 का डेटा और इंडिकेटर की तालिकाएँ CSV/Excel/PDF में देता है। व्याख्या और सिफ़ारिशें आपकी M&E टीम लिख सकती है, या इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट हमारी सेवा के रूप में ली जा सकती है; लॉगफ़्रेम टेम्पलेट में सीधा एक्सपोर्ट v1 में नहीं है।

गांव में सर्वे कैसे करें ऐप से — पहले फील्ड-दिन का क्रम

सुबह ब्लॉक मुख्यालय या ऑफिस के नेटवर्क पर ऐप खोलिए: आज का गाँव, household सूची और फ़ॉर्म डाउनलोड हो जाते हैं। गाँव पहुँचकर ‘शिफ्ट शुरू’ — लोकेशन-साझाकरण सिर्फ़ यहीं से, स्पष्ट सूचना के साथ। पहले घर पर आगमन चेक; GPS को कुछ सेकंड दीजिए, खुले में खड़े रहिए। परिचय-सहमति पढ़िए, मना करने का हक़ बताइए। फिर roster और प्रश्न — एक स्क्रीन, एक प्रश्न। सबमिट के बाद स्क्रीन पर दो गिनतियाँ देखिए: फोन में कितने, सर्वर पर कितने। शाम को नेटवर्क मिलते ही सिंक; ‘शिफ्ट समाप्त’ दबाते ही लोकेशन बंद।

पाँच आम ग़लतियाँ — जो पहली बेसलाइन में अक्सर होती हैं

1. household ID सिर्फ़ मुखिया के नाम पर। एक गाँव में तीन राम कुमार; घर-लेबल और landmark जोड़िए। 2. बेसलाइन काग़ज़ पर, एंडलाइन ऐप पर। तब ID का मिलान हाथ से करना पड़ता है; काग़ज़ की बेसलाइन को CSV बनाकर पहले इम्पोर्ट कराइए। 3. ‘मना किया’ और ‘घर बंद’ को एक ही गिनना। एक सहमति का सवाल है, दूसरा समय का — दोनों का इलाज अलग है। 4. सुपरवाइज़र की ट्रेनिंग छोड़ देना। QA कतार तब कोई नहीं खोलता और ग़लतियाँ आख़िरी हफ़्ते में मिलती हैं। 5. फोटो में चेहरे। सुविधा और स्थिति की फोटो लीजिए; फ़ॉर्म निर्देश में यह लिख दीजिए ताकि हर एन्यूमरेटर को याद रहे।

रोलआउट चेकलिस्ट — बेसलाइन से पहले

  • इंडिकेटर सूची: हर इंडिकेटर का numerator और denominator लिखित
  • XLSForm में label::hi भरा, constraint संदेश हिंदी में
  • गाँव-सूची LGD कोड से चुनी; टोला/मजरा operational ID से
  • household ID का नियम तय — नाम + घर-लेबल + landmark + GPS
  • सहमति-पाठ आपके संगठन से अनुमोदित, संस्करण नंबर सहित
  • सीटें, सुपरवाइज़र टीम, गाँव-वार असाइनमेंट
  • 45 मिनट ट्रेनिंग + हर एन्यूमरेटर के 2 नक़ली घर
  • पहला दिन: 1–2 गाँव, हम लाइव सपोर्ट पर

एंडलाइन शुरू करने से पहले

  • बेसलाइन वाला फ़ॉर्म-संस्करण ही खोलें; नया प्रश्न जोड़ें, पुराना न बदलें
  • household सूची फोन में डाउनलोड हुई — जाँच लें
  • ‘घर बंद’ पर कितनी पुनः-विज़िट — नियम तय
  • स्थानांतरित परिवार: बंद करें, बदलें नहीं
  • attrition रिपोर्ट का फ़ॉर्मैट डोनर से पहले ही साझा
ईमानदार सीमा

कब यह आपके लिए सही नहीं है

हम चाहते हैं कि आप सही टूल चुनें, चाहे वह हम न हों। इन स्थितियों में हम खुद कोई और रास्ता सुझाएँगे।

  • बजट शून्य है और सर्वे एक बार का हैKoboToolbox का मुफ़्त टियर आपके लिए ठीक रहेगा। हम अभी मुफ़्त टियर नहीं देते — और उसका वादा भी नहीं करते।
  • केस-मैनेजमेंट चाहिए: रेफ़रल, अलर्ट, सेवा-वितरण का वर्कफ़्लोv1 में लाभार्थी ID, roster, केस-स्थिति और फॉलो-अप सूची है; रेफ़रल/अलर्ट वर्कफ़्लो बाद के संस्करण में।
  • सीधे SPSS/Stata लेबल्ड फ़ाइल या API से डेटा चाहिएv1 में CSV/Excel/PDF और Google Sheets की one-way कॉपी है।
  • फोन-इंटरव्यू (CATI) या उत्तरदाता खुद भरे ऐसा ऑनलाइन सर्वेBharat Survey आमने-सामने के फील्ड सर्वे के लिए बना है, जहाँ एन्यूमरेटर घर तक जाता है।
  • आपको सर्वे-डिज़ाइन, सैंपलिंग या मूल्यांकन-रिपोर्ट लिखने वाली एजेंसी चाहिएहम सॉफ़्टवेयर, सेटअप और सपोर्ट देते हैं — रिसर्च सेवा नहीं।
ईमानदार वादा

हम जो नहीं कर सकते, वह भी यहीं लिखा है।

कोई ग्राहक-लोगो, कोई ‘10 लाख सर्वे’ का दावा — अभी नहीं है, तो नहीं लिखा। जो है: एक ऑफलाइन ऐप जो सस्ते फोन पर चलता है, एक पैनल जो वही परिवार दोबारा ढूँढता है, और एक रिपोर्ट जिसमें n लिखा होता है।

NGO डेमो बुक करें
v1 में नहीं
SPSS/Stata लेबल्ड एक्सपोर्ट, API, लॉगफ़्रेम टेम्पलेट, CATI, केस-मैनेजमेंट वर्कफ़्लो (रेफ़रल/अलर्ट) — बाद के संस्करण में।
v1 में है
ऑफलाइन फ़ॉर्म + XLSForm, household/लाभार्थी ID + roster, फॉलो-अप सूची, GPS स्थितियाँ, QA/बैक-चेक, CSV/Excel/PDF/Sheets, DPDP सहमति।
हम कौन हैं
छोटी भारतीय टीम, डेटा भारत में, हिंदी में सपोर्ट। पायलट के बाद ही स्केल — आपके लिए भी, हमारे लिए भी।
भूमिका-वार

Program manager, supervisor, enumerator, donor or CSR viewer

प्रोग्राम मैनेजर के लिए

  • गाँव/GP/ब्लॉक-वार प्रगति और इंडिकेटर लाइव
  • QA कतार: संदिग्ध रिकॉर्ड risk-score के साथ
  • सुधार वापस भेजना, बैक-चेक असाइनमेंट
  • डोनर रिपोर्ट: समयावधि, संस्करण, n स्पष्ट
  • पैनल attrition रिपोर्ट, कारण सहित

एन्यूमरेटर के लिए

  • आज का काम: गाँव, household सूची, फ़ॉर्म पहले से फोन में
  • बड़े बटन, कम लिखना ज़्यादा चुनना, हिंदी-प्रथम
  • सिंक स्थिति हमेशा दिखे — फोन में कितने, सर्वर पर कितने
  • सुधार के लिए लौटा रिकॉर्ड कारण के साथ दिखे
  • शिफ्ट के बाहर कोई लोकेशन नहीं — निजता उनकी भी

सुपरवाइज़र के लिए

  • सिर्फ़ अपनी टीम और अपने गाँव दिखते हैं
  • risk-score कतार: तेज़ इंटरव्यू, क्षेत्र से बाहर, डुप्लिकेट household
  • स्वीकृत / रोका / अस्वीकृत — हर फ़ैसला कारण सहित
  • बैक-चेक विज़िट parent रिकॉर्ड से लिंक
  • सीट तभी लगती है जब वह खुद सर्वे भरे

डोनर / CSR Viewer के लिए

  • Read-only लॉगिन, सीट-फ्री
  • लाइव प्रगति और इंडिकेटर, n सहित
  • सत्यापन-स्थिति: कितने स्वीकृत, कितने समीक्षा में
  • नाम, मोबाइल और पता नहीं दिखते — contact vault बंद
  • कुछ बदल नहीं सकते; पहुँच का रिकॉर्ड ऑडिट लॉग में
स्वास्थ्य/पोषण
माँ-बच्चे roster, टीकाकरण, आँगनवाड़ी
शिक्षा
स्कूल ID, बच्चा roster, उपस्थिति
आजीविका/SHG
लाभार्थी केस-स्थिति, आय में बदलाव
WASH
सुविधा + household, फोटो सबूत
CSR
Viewer एक्सेस, सत्यापित रिपोर्ट
XLSForm
Kobo/ODK/SurveyCTO से सीधे
ऑफलाइन
24 h permit, ईमानदार सिंक
DPDP
सहमति, vault, भारत में डेटा
FAQ

बेसलाइन-एंडलाइन, लाभार्थी ट्रैकिंग, Kobo से माइग्रेशन, निजता और प्राइसिंग — जो सवाल हर NGO डेमो में आते हैं।

बेसलाइन सर्वे NGO के लिए कैसे करें — शुरुआत कहाँ से?

प्रोजेक्ट बनाएँ, क्षेत्र चुनें (ज़िला → ब्लॉक → ग्राम पंचायत → गाँव, सब LGD कोड के साथ लोड), प्रश्नावली बनाएँ या XLSForm इम्पोर्ट करें, एन्यूमरेटर को सीटें और गाँव सौंपें। हर household को स्थायी ID मिलती है ताकि midline/endline में वही परिवार दोबारा मिले। सुपरवाइज़र ऐप से समीक्षा और बैक-चेक करता है। एक ब्लॉक का सेटअप आम तौर पर 1–2 कार्यदिवस में हो जाता है।

baseline vs endline survey — दोनों में क्या फ़र्क़ है और एंडलाइन में क्या बदल सकता है?

बेसलाइन कार्यक्रम शुरू होने से पहले की स्थिति है; एंडलाइन उसी सैंपल पर कार्यक्रम के बाद की। तुलना तभी सही है जब (1) वही household/लाभार्थी हों (पैनल), (2) इंडिकेटर के प्रश्न का शब्द और विकल्प वही हों, (3) denominator वही तरीक़े से गिना जाए। Bharat Survey में फ़ॉर्म-संस्करण lock रहता है; एंडलाइन में नया प्रश्न जोड़ सकते हैं पर पुराना प्रश्न बदलने पर नया संस्करण बनता है और रिपोर्ट में यह साफ़ लिखा जाता है।

क्या यह KoboToolbox या SurveyCTO का विकल्प है, या साथ में चलता है?

दोनों। XLSForm पूरी तरह सपोर्ट है, इसलिए Kobo/SurveyCTO/ODK से माइग्रेशन में फ़ॉर्म दोबारा नहीं बनाने पड़ते। Bharat Survey जो अतिरिक्त देता है: भारतीय भूगोल LGD कोड के साथ पहले से, GPS वेरिफिकेशन की पाँच स्थितियाँ (सिर्फ़ टैग नहीं), household/लाभार्थी पैनल और फॉलो-अप विज़िट, हिंदी-प्रथम ऐप UI, INR सीट-आधारित प्राइसिंग और भारत में डेटा होस्टिंग। Kobo आपके लिए ठीक काम कर रहा है तो उसे बदलने की ज़रूरत नहीं — जहाँ पैनल ट्रैकिंग, गाँव-वार सत्यापन या हिंदी ऐप चाहिए, वहाँ हमसे बात करें।

लाभार्थी ट्रैकिंग ऐप में व्यक्तिगत डेटा कैसे सुरक्षित रहता है?

संपर्क विवरण (मोबाइल/नाम/पता) सर्वे-उत्तरों से अलग ‘contact vault’ में रहता है, अलग अनुमति के साथ — विश्लेषक को उत्तर दिखते हैं, पहचान नहीं। सहमति का समय और संस्करण हर रिकॉर्ड पर दर्ज। रिटेंशन और anonymisation नीति प्रोजेक्ट-स्तर पर तय होती है। सारा डेटा भारत में होस्टेड सर्वर पर, DPDP Act 2023 के अनुरूप।

कमज़ोर नेटवर्क वाले गाँवों में offline data collection app कैसे काम करता है?

ऐप ऑफलाइन-फर्स्ट है: फ़ॉर्म, गाँव-सूची और household पैनल पहले डाउनलोड, हर सेक्शन फोन के एन्क्रिप्टेड डेटाबेस में सुरक्षित, नेटवर्क आने पर अपने-आप सिंक retry के साथ। Offline Work Permit 24 घंटे तक बिना सर्वर संपर्क के काम करने देता है। एन्यूमरेटर हमेशा देखता है कि कितने रिकॉर्ड फोन में हैं और कितने सर्वर पर पहुँचे — कोई ‘check your internet’ जैसा अस्पष्ट संदेश नहीं।

डोनर रिपोर्ट के लिए M&E software से क्या मिलता है?

गाँव/GP/ब्लॉक-वार इंडिकेटर रिपोर्ट, सही denominator (n) के साथ; बेसलाइन बनाम एंडलाइन तुलना; CSV/Excel/PDF; Google Sheets कॉपी (one-way)। रिपोर्ट में समयावधि, फ़ॉर्म-संस्करण, उत्तर-संख्या और सत्यापन-स्थिति (कितने स्वीकृत, कितने समीक्षा में) स्पष्ट लिखी होती है। लॉगफ़्रेम/results-framework टेम्पलेट में सीधा एक्सपोर्ट v1 में नहीं है — Excel से मैप किया जाता है।

household roster क्या है और NGO सर्वे में क्यों चाहिए?

Roster एक दोहराव-समूह (repeat group) है जिसमें परिवार के हर सदस्य के लिए वही प्रश्न-सेट भरता है — उम्र, लिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य-स्थिति। इससे माँ-बच्चे के इंडिकेटर (टीकाकरण, पोषण), स्कूल जाने वाले बच्चे, या SHG सदस्य की गिनती व्यक्ति-स्तर पर होती है, घर-स्तर पर नहीं। Bharat Survey के फ़ॉर्म बिल्डर और XLSForm इम्पोर्ट दोनों में repeat groups सपोर्ट हैं।

GPS वेरिफिकेशन NGO सर्वे में क्यों ज़रूरी है — हमें अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा है।

भरोसा बना रहे, इसीलिए। डोनर या तीसरे पक्ष के मूल्यांकन में सवाल आता है कि सर्वे सचमुच उस गाँव में हुआ। हर सबमिशन के साथ लोकेशन-स्थिति (क्षेत्र में / सीमा पर / बाहर / कमज़ोर सिग्नल / नकली GPS) रिपोर्ट में लिखी जा सकती है — यह कार्यकर्ता के काम का सबूत है, निगरानी नहीं। ट्रैकिंग सिर्फ़ शिफ्ट के दौरान, कार्यकर्ता के ‘शिफ्ट शुरू’ दबाने पर; लाभार्थियों की कभी ट्रैकिंग नहीं होती।

NGO के लिए प्राइसिंग कैसे है, क्या छोटा प्रोजेक्ट भी चल सकता है?

सीट-आधारित मॉडल — जितने एन्यूमरेटर सक्रिय, उतनी सीटें; सुपरवाइज़र को सीट तभी जब वह खुद सर्वे भरे; प्रोग्राम मैनेजर और Viewer सीट-फ्री। 5 सीट का 3-महीने का प्रोजेक्ट भी चल सकता है। पंजीकृत NGO/फाउंडेशन के लिए अलग प्लान-सूची है; कोटेशन डेमो के बाद लिखित में। हम अभी ‘मुफ़्त टियर’ का वादा नहीं करते — प्राइसिंग पेज पर जो लिखा है वही सच है।

CSR impact survey के लिए कंपनी और NGO दोनों को एक्सेस कैसे मिलेगा?

प्रोजेक्ट NGO (या मूल्यांकन एजेंसी) के वर्कस्पेस में चलता है; CSR टीम को Viewer भूमिका (सीट-फ्री, read-only) दी जा सकती है ताकि वे लाइव प्रगति और इंडिकेटर देखें पर डेटा बदलें नहीं। रिपोर्ट में सत्यापन-स्थिति और फ़ॉर्म-संस्करण के साथ तीसरे पक्ष द्वारा जाँचा हुआ फील्ड डेटा — CSR रिपोर्टिंग के लिए यही चाहिए।

गांव में सर्वे कैसे करें ऐप से — bina internet survey kaise kare?

सुबह नेटवर्क वाली जगह पर ऐप खोलिए: आज का गाँव, household सूची और फ़ॉर्म फोन में उतर जाते हैं। गाँव में ‘शिफ्ट शुरू’ दबाइए, हर घर पर आगमन चेक, परिचय-सहमति, फिर roster और प्रश्न — सब बिना इंटरनेट के। हर सेक्शन फोन के एन्क्रिप्टेड डेटाबेस में सुरक्षित होता जाता है। शाम को नेटवर्क मिलते ही रिकॉर्ड अपने-आप सिंक होते हैं; स्क्रीन पर हमेशा दिखता है कि कितने फोन में हैं और कितने सर्वर पर पहुँचे। Offline Work Permit 24 घंटे का है।

एंडलाइन में बेसलाइन वाला परिवार न मिले तो क्या करें?

उसे बदलिए मत, दर्ज कीजिए। विज़िट-परिणाम चार हैं: मिला / घर बंद / स्थानांतरित / मना। ‘घर बंद’ पर पुनः-विज़िट अपने-आप अगले दिन की सूची में आती है; ‘स्थानांतरित’ पर household पैनल से कारण सहित बंद होता है; ‘मना’ पर सहमति-नहीं दर्ज होती है और दोबारा दबाव नहीं डाला जाता। रिपोर्ट में attrition अलग लिखा जाता है — जैसे नमूना: 184 में से 152 मिले — ताकि इंडिकेटर की तुलना ईमानदार रहे। नया परिवार जोड़ना हो तो वह नई ID के साथ अलग गिना जाता है।

KoboToolbox vs SurveyCTO India price — NGO के लिए किसका ख़र्च कैसा है?

हमारी सितंबर 2026 की रिसर्च के अनुसार KoboToolbox NGO के लिए मुफ़्त टियर देता है और उसके पेड टियर लगभग $129–166 प्रति माह हैं; SurveyCTO लगभग $225–630 प्रति माह; ODK Cloud $199–499 प्रति माह — सब डॉलर में। ये दाम बदलते रहते हैं, उनकी साइट पर जाँच लें। Bharat Survey सीट-आधारित है, INR में, 1–3 माह के प्रोजेक्ट प्लान के साथ; प्रोग्राम मैनेजर और Viewer सीट-फ्री। हम मुफ़्त टियर का वादा नहीं करते; कोटेशन डेमो के बाद लिखित में मिलता है।

क्या कम पढ़े-लिखे या पहली बार स्मार्टफोन चलाने वाले कार्यकर्ता यह NGO सर्वे ऐप चला पाएँगे?

ऐप इसी के लिए बना है: हिंदी-प्रथम, पाँच-छह स्क्रीन, बड़े बटन, एक स्क्रीन पर एक प्रश्न, कम लिखना ज़्यादा चुनना, font-size की सेटिंग और धूप में पढ़ने लायक कंट्रास्ट। Validation के त्रुटि-संदेश हिंदी में आते हैं ताकि पता चले क्या ठीक करना है। ट्रेनिंग 45 मिनट की है और पहले फील्ड-दिन हम फोन पर साथ रहते हैं। ऐप 2–3 GB RAM वाले आम Android फोन पर चलता है।

क्या सर्वे में लाभार्थियों की फोटो ली जाती है?

डिफ़ॉल्ट रूप से नहीं। फोटो तभी ली जाती है जब फ़ॉर्म में फोटो-प्रश्न हो, और हमारी सलाह है कि फोटो सुविधा या स्थिति की हो — शौचालय, हैंडपंप, कक्षा — चेहरों की नहीं। यह निर्देश फ़ॉर्म में लिखा जा सकता है। फोटो ऐप के कैमरे से उसी रिकॉर्ड में जुड़ती है, फोन पर ही छोटी (5 MB → 200 KB) हो जाती है और signed URL से ही खुलती है।

क्या midline सर्वे ज़रूरी है, या बेसलाइन और एंडलाइन काफ़ी हैं?

डोनर की शर्त न हो तो midline वैकल्पिक है, पर दो वजहों से काम की है: यह बताती है कि कार्यक्रम सही दिशा में है या नहीं जब सुधार का समय बचा हो, और यह पैनल को ‘गर्म’ रखती है — छह महीने बाद परिवार ढूँढना बारह महीने बाद ढूँढने से आसान है। Bharat Survey में midline उसी household सूची और उसी फ़ॉर्म-संस्करण पर चलती है; छोटी midline के लिए सिर्फ़ मुख्य इंडिकेटर वाला छोटा फ़ॉर्म भी उसी ID से जोड़ा जा सकता है।

शाम के समय कस्बे का हवाई दृश्य
भारत पूरे देश में, हिंदी-प्रथम

20 मिनट में आपका फ़ॉर्म ऐप में, गाँव-सूची और household पैनल के साथ, और डैशबोर्ड पर इंडिकेटर n सहित।