मुख्य सामग्री पर जाएँ
Bharat Surveyभारत सर्वे
ऊपर से गाँव, खेत और सड़कों का हवाई दृश्य
कवरेज · All India · Vidhan sabha · Panchayat · Ward

Every state, every vidhan sabha, every gram panchayat and ward — LGD-coded and ready before day one.

नेता, प्रोग्राम मैनेजर या अधिकारी को कोई क्षेत्र हाथ से नहीं जोड़ना पड़ता। राज्य, ज़िला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव, नगर निकाय, वार्ड, लोकसभा, विधानसभा और मतदान केंद्र — सरकारी LGD कोड और हिंदी+अंग्रेज़ी नामों के साथ सिस्टम में मौजूद। लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय या पंचायत — किसी भी चुनाव के लिए, किसी भी राज्य में। नक्शे पर राज्य पर hover करें।

  • LGD कोड हर क्षेत्र-रिकॉर्ड में
  • सीमा-स्थिति ईमानदारी से: सत्यापित / अनुमानित / नहीं
  • बूथ सूची CEO PDF/CSV से इम्पोर्ट
  • प्रोजेक्ट पर 1–2 दिन में सत्यापन
राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
LGD ढाँचा · पहला विस्तृत लोड: उत्तर प्रदेश
गाँव · 2.6 लाख+ ग्राम पंचायत
ज़िला → ब्लॉक → GP → गाँव · ULB → वार्ड
विधानसभा · 543 लोकसभा
PC → AC → मतदान केंद्र (बूथ)
तीन संरचनाएँ

Administrative (rural), local-body (urban) and electoral hierarchies, mapped to each other

भारत का भूगोल एक पेड़ नहीं है। एक गाँव एक ग्राम पंचायत में, एक ब्लॉक में, एक विधानसभा में और एक लोकसभा में — पर ये सीमाएँ एक-दूसरे को काटती हैं। इसलिए हर क्षेत्र-रिकॉर्ड में तीनों संदर्भ रहते हैं।

ग्रामीण · RURAL · स्रोत LGD

राज्य → ज़िला → ब्लॉक → ग्राम पंचायत → गाँव

  1. 1राज्य / UT (36)
  2. 2ज़िला
  3. 3ब्लॉक / विकासखंड / तहसील
  4. 4ग्राम पंचायत (2.6 लाख+)
  5. 5गाँव (6.6 लाख+, जनगणना-कोडेड)
  6. 6टोला / मजरा / पुरवा (स्थानीय ID)
शहरी · URBAN · स्रोत LGD + SEC

राज्य → ज़िला → नगर निकाय → वार्ड

  1. 1राज्य / UT
  2. 2ज़िला
  3. 3नगर निगम / नगर पालिका / नगर पंचायत
  4. 4ज़ोन (जहाँ है)
  5. 5वार्ड (राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना)
  6. 6मोहल्ला / कॉलोनी (स्थानीय ID)
निर्वाचन · ELECTORAL · स्रोत ECI / CEO

राज्य → लोकसभा → विधानसभा → बूथ

  1. 1राज्य / UT
  2. 2लोकसभा क्षेत्र · PC (543)
  3. 3विधानसभा क्षेत्र · AC (4,000+)
  4. 4मंडल / शक्ति केंद्र (वैकल्पिक, 5–7 बूथ)
  5. 5मतदान केंद्र / बूथ (भाग संख्या)
  6. 6पन्ना (roll पेज-रेंज) — पन्ना प्रमुख के लिए

हर क्षेत्र-रिकॉर्ड में क्या होता है

  • पहचान: Internal ID + आधिकारिक कोड (LGD / ECI) — एक-नाम वाले दो गाँव कोड से अलग
  • नाम: हिंदी + अंग्रेज़ी + स्थानीय प्रचलित नाम
  • संबंध: प्रशासनिक / निकाय / निर्वाचन — तीनों संदर्भ
  • स्रोत: डेटा कहाँ से, किस तारीख का, कौन-सा संस्करण
  • सीमा: polygon या centroid + radius; स्थिति: सत्यापित / अनुमानित / उपलब्ध नहीं

सीमा-सत्यता के नियम

  • गाँव के बीच का एक GPS बिंदु पूरी गाँव-सीमा नहीं है — बैज ‘अनुमानित’ कहता है
  • Boundary न हो तो ऐप ‘अनुमानित निकटता’ दिखाए; गलत ‘Verified’ बैज कभी नहीं
  • अस्पष्ट mapping को अनुमान से जोड़ने के बजाय ‘सत्यापन लंबित’ रखा जाता है
  • Missing-mapping रिपोर्ट सेटअप के दिन: कितने लोड, कौन-सी mapping अधूरी, कितनों की boundary है
  • हर लोड की तारीख और स्रोत; LGD अपडेट के साथ पुनः-सिंक
Vidhan sabha wise surveyपंचायत वार सर्वेward wise surveyLGD code36 राज्य / UT6.6 लाख+ गाँव2.6 लाख+ ग्राम पंचायत4000+ विधानसभा543 लोकसभाblock level surveyसीमा: अनुमानितall India survey
ज़ूम-स्टोरी · छह स्तर

नीचे स्क्रॉल करते रहें — हर कार्ड एक स्तर नीचे उतरता है। कोड नमूना हैं और सिर्फ़ यह दिखाते हैं कि हर स्तर का अपना स्थायी कोड होता है; ‘X’ की जगह असली अंक LGD से आते हैं।

शाम की रोशनी में कस्बे और खेतों का हवाई दृश्य
Country
भारत
स्तर 1 / 6
नमूना
36 राज्य / UT

सबसे ऊपर का स्तर। यहाँ से तीन ढाँचे साथ उतरते हैं — प्रशासनिक (ग्रामीण), निकाय (शहरी) और निर्वाचन। प्रोजेक्ट बनाते समय आप बस राज्य चुनते हैं; नीचे की सूची पहले से मौजूद है।

स्रोत · LGD · ECI
भारतीय कस्बे का हवाई दृश्य — घनी बस्ती और मुख्य सड़क
State
राज्य
स्तर 2 / 6
राज्य कोड 09नमूना
उदाहरण: उत्तर प्रदेश · 75 ज़िले · 403 AC

हर राज्य/UT का LGD कोड और हिंदी+अंग्रेज़ी नाम। पहला विस्तृत डेटा-लोड उत्तर प्रदेश का है; बाकी राज्यों का LGD ढाँचा लोड है और प्रोजेक्ट शुरू होने पर 1–2 दिन में सत्यापित होता है।

स्रोत · LGD
ऊपर से गाँव, सड़कें और खेतों की सीमाएँ
District
ज़िला
स्तर 3 / 6
ज़िला कोड 0XXनमूना
उदाहरण: लखनऊ

ज़िले की सीमा खुले लाइसेंस वाले polygon से आती है, इसलिए यहाँ लोकेशन-मिलान सबसे भरोसेमंद है। ज़िला-स्तर के सर्वे में यही प्रोजेक्ट की इकाई बनता है।

स्रोत · LGD · open polygon
ब्लॉक मुख्यालय के पास सुबह की ब्रीफिंग में फील्ड टीम
Block / विकासखंड
ब्लॉक
स्तर 4 / 6
ब्लॉक कोड XXXXनमूना
उदाहरण: मलिहाबाद

सुपरवाइज़र का स्वाभाविक दायरा। ब्लॉक के भीतर की ग्राम पंचायतों की सूची LGD से आती है; सुपरवाइज़र को सिर्फ़ अपने ब्लॉक की टीम और डेटा दिखता है।

स्रोत · LGD
ड्रोन से भारतीय गाँव — गलियाँ, घर और चारों ओर खेत
Gram Panchayat
ग्राम पंचायत
स्तर 5 / 6
GP कोड XXXXXXनमूना
2.6 लाख+ देश भर में · उदाहरण: बरौली

असाइनमेंट की इकाई: ‘राम कुमार → GP बरौली · 300 घर’। GP–गाँव mapping LGD से; जो mapping अधूरी है वह ‘सत्यापन लंबित’ में रहती है, अनुमान से नहीं जुड़ती।

स्रोत · LGD
गाँव में घर के दरवाज़े पर सर्वे करती सर्वेयर
Village
गाँव
स्तर 6 / 6
गाँव कोड XXXXXXनमूना
6.6 लाख+ देश भर में

यहीं सर्वे होता है। गाँव का centroid जनगणना-आधारित और radius अनुमानित है, इसलिए बैज कहता है ‘अनुमानित रूप से क्षेत्र में’। टोला/मजरा/पुरवा को गाँव के भीतर स्थानीय ID मिलती है।

स्रोत · LGD · जनगणना centroid
राज्य-वार

All 28 states and 8 union territories — districts, assembly seats, load status

ज़िलों की संख्या सार्वजनिक LGD/जनगणना डेटा से अनुमानित है और राज्यों के पुनर्गठन से बदलती रहती है; जहाँ हमें पक्का पता नहीं, वहाँ ‘—’ लिखा है। विधानसभा सीटें निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आँकड़े हैं। ‘LGD ढाँचा लोड’ = राज्य से गाँव/वार्ड तक कोडेड सूची सिस्टम में; ‘विस्तृत डेटा-लोड’ = polygons, centroid, GP–गाँव mapping सत्यापित।

राज्य-वार कवरेज: ज़िले, विधानसभा सीटें, डेटा-लोड स्थिति
राज्य / UTज़िले (लगभग)विधानसभा सीटेंस्थिति
उत्तर प्रदेश75
403
विस्तृत डेटा-लोड
महाराष्ट्र36
288
LGD ढाँचा लोड
पश्चिम बंगाल23
294
LGD ढाँचा लोड
बिहार38
243
LGD ढाँचा लोड
तमिलनाडु38
234
LGD ढाँचा लोड
मध्य प्रदेश55
230
LGD ढाँचा लोड
कर्नाटक31
224
LGD ढाँचा लोड
राजस्थान41
200
LGD ढाँचा लोड
गुजरात33
182
LGD ढाँचा लोड
आंध्र प्रदेश26
175
LGD ढाँचा लोड
ओडिशा30
147
LGD ढाँचा लोड
केरल14
140
LGD ढाँचा लोड
तेलंगाना33
119
LGD ढाँचा लोड
असम35
126
LGD ढाँचा लोड
पंजाब23
117
LGD ढाँचा लोड
छत्तीसगढ़33
90
LGD ढाँचा लोड
हरियाणा22
90
LGD ढाँचा लोड
झारखंड24
81
LGD ढाँचा लोड
उत्तराखंड13
70
LGD ढाँचा लोड
हिमाचल प्रदेश12
68
LGD ढाँचा लोड
दिल्ली11
70
LGD ढाँचा लोड
जम्मू-कश्मीर20
90
LGD ढाँचा लोड
मणिपुर16
60
LGD ढाँचा लोड
मिज़ोरम11
40
LGD ढाँचा लोड
नागालैंड
60
LGD ढाँचा लोड
त्रिपुरा8
60
LGD ढाँचा लोड
मेघालय12
60
LGD ढाँचा लोड
अरुणाचल प्रदेश
60
LGD ढाँचा लोड
गोवा2
40
LGD ढाँचा लोड
सिक्किम6
32
LGD ढाँचा लोड
पुदुचेरी4
30
LGD ढाँचा लोड
लद्दाख
LGD ढाँचा लोड
चंडीगढ़1
LGD ढाँचा लोड
अंडमान-निकोबार3
LGD ढाँचा लोड
दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव3
LGD ढाँचा लोड
लक्षद्वीप1
LGD ढाँचा लोड

स्रोत: LGD (lgdirectory.gov.in), भारत निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग। ज़िलों की संख्या समय के साथ बदलती है (नए ज़िलों की अधिसूचना); प्रोजेक्ट शुरू होने पर उस राज्य का ताज़ा LGD संस्करण लोड और सत्यापित होता है। UT जहाँ विधानसभा नहीं है, वहाँ ‘—’। पट्टी सिर्फ़ सीटों की तुलना दिखाती है (403 = पूरी पट्टी)।

गाँव · ग्राम पंचायत

Village-level coverage: LGD code, census centroid, approximate radius

ग्रामीण सर्वे की इकाई गाँव है, और गाँव का नाम अकेला काफ़ी नहीं — एक ज़िले में ‘रामपुर’ दस हो सकते हैं। इसलिए हर गाँव अपने LGD कोड, ग्राम पंचायत, ब्लॉक और ज़िले के साथ सिस्टम में है, और उसका जनगणना-आधारित centroid + अनुमानित radius लोकेशन-सत्यापन का आधार है।

  • GP–गाँव mapping LGD से; अधूरी mapping ‘सत्यापन लंबित’ में, अनुमान से नहीं जुड़ती
  • टोला/मजरा/पुरवा को गाँव के भीतर स्थानीय उप-क्षेत्र ID — रिपोर्ट में स्रोत ‘स्थानीय’
  • असाइनमेंट GP पर, लक्ष्य गाँव-वार; रिपोर्ट GP → ब्लॉक → ज़िला रोल-अप
ड्रोन से भारतीय गाँव — गलियाँ, घर और चारों ओर खेत
गाँव · LGD कोड · centroid + radius · सीमा: अनुमानित
कस्बा · वार्ड

Urban local bodies: municipal corporation, council, nagar panchayat → ward → mohalla

शहरी भूगोल तेज़ी से बदलता है — परिसीमन, नए वार्ड, नगर पंचायत से नगर पालिका। LGD से ULB और वार्ड के कोड; वार्ड-सीमा राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना से, प्रोजेक्ट-वार सत्यापित। घनी आबादी में GPS accuracy 50–200 m तक जाती है, इसलिए वार्ड-सर्वे में ‘सीमा के पास’ वर्ग बड़ा होता है और समीक्षा-नीति पहले तय होती है।

  • ज़ोन (जहाँ है) → वार्ड → मोहल्ला/कॉलोनी (स्थानीय ID)
  • दुकान-सूची और सुविधा-सूची (रिटेल ऑडिट, फैसिलिटी सर्वे) वार्ड पर मैप
  • पार्षद/वार्ड-समिति की टीम बूथ-मॉड्यूल की तरह (राजनीतिक)
भारतीय कस्बे का हवाई दृश्य — घनी बस्ती, मुख्य सड़क और बाज़ार
नगर पालिका · वार्ड 14 · सीमा: अधिसूचना-आधारित
विधानसभा · बूथ

Assembly constituency polygons from open datasets; booth master from CEO lists

विधानसभा और लोकसभा के polygons खुले लाइसेंस वाले डेटासेट से हैं — सीमा-स्थिति रिपोर्ट में लिखी होती है। बूथ सूची (भाग संख्या, बूथ नाम, भवन, क्षेत्र, मतदाता संख्या) विधानसभा-वार CEO की PDF या CSV से इम्पोर्ट; बूथ की लोकेशन मैनुअल पिन या upload से, क्योंकि आधिकारिक कोऑर्डिनेट सार्वजनिक रूप से एकसमान नहीं मिलते।

  • AC ↔ पंचायत/वार्ड mapping सेटअप के दिन सत्यापित — missing-mapping रिपोर्ट
  • मंडल/शक्ति केंद्र (5–7 बूथ) की वैकल्पिक परत; पन्ना = roll पेज-रेंज
  • मतदाता सूची का व्यक्तिगत डेटा v1 में इम्पोर्ट नहीं (DPDP/ECI)
विधानसभा क्षेत्र का हवाई दृश्य — गाँव, सड़कें और खेतों की सीमाएँ
विधानसभा 172 · 268 बूथ · सीमा: open polygon
कमज़ोर नेटवर्क

Offline map tiles, GPS without network, sync whenever signal returns

कवरेज का मतलब सिर्फ़ सूची में नाम होना नहीं — वहाँ काम हो पाना है। ऐप ऑफलाइन-फर्स्ट है: नक्शे की टाइल्स और फ़ॉर्म सुबह डाउनलोड, GPS fix बिना नेटवर्क के भी (A-GPS वैकल्पिक), सिंक जब भी सिग्नल मिले — रात को घर पर भी। डैशबोर्ड ‘अंतिम अपडेट X मिनट पहले’ ईमानदारी से दिखाता है।

  • Offline Work Permit 24 घंटे — दूरदराज़ प्रोजेक्ट में बढ़ाया जा सकता है
  • 2–3 GB RAM Android पर native; फोटो फोन पर ही छोटी
  • वॉलंटियर को सिंक-गिनती हमेशा दिखे: फोन में / सर्वर पर
दूरदराज़ पहाड़ी गाँव का हवाई दृश्य — बिखरे घर और घुमावदार रास्ता
ऑफलाइन टाइल्स · GPS बिना नेटवर्क · permit 24 h
चुनाव का प्रकार

Lok Sabha, Vidhan Sabha, urban local body, panchayat — pick the unit before you pick the team

पैनल पर कर्सर ले जाएँ (मोबाइल पर टैप करें)। चुनाव का प्रकार तय करता है कि असाइनमेंट किस इकाई पर होगा, सीमा कहाँ से आएगी और रिपोर्ट कहाँ रोल-अप होगी। विस्तृत नियम नीचे टैब में हैं।

लोकसभा

543 PC · PC → AC → मतदान केंद्र
एक PC = एक प्रोजेक्ट, हर विधानसभा एक सुपरवाइज़र का दायरा। PC और AC की सीमा open polygon से; बूथ सूची विधानसभा-वार CEO की PDF/CSV से। रिपोर्ट AC-वार तुलना के साथ।
ईमानदारी से

ईमानदारी से · अनुमानित सीमाएँ

Approximate boundaries, open data, no Survey of India purchase — and the five location states that follow

किसी भी सर्वे-ऐप के पास भारत के हर गाँव की सत्यापित सीमा नहीं है। फ़र्क़ यह है कि हम इसे प्रोडक्ट में लिखते हैं, छिपाते नहीं।

गाँव · वार्ड

Centroid + radius, अनुमानित

गाँव का केंद्र-बिंदु जनगणना-आधारित; radius गाँव के आकार से अनुमानित। किनारे के घर radius से बाहर दिख सकते हैं — इसलिए ‘सीमा के पास’ वर्ग है, ‘बाहर’ नहीं।
ज़िला · AC · PC

Open polygons

खुले लाइसेंस वाले boundary datasets से। परिसीमन/पुनर्गठन के बाद संस्करण बदलता है; हर polygon के साथ स्रोत और तारीख।
नीति

Survey of India से कुछ नहीं ख़रीदा

Paid boundary data की जगह खुले स्रोत और ईमानदार बैज। आपके पास सत्यापित GIS (जैसे नगर निगम का) हो तो प्रोजेक्ट में इम्पोर्ट।
बैज

‘सत्यापित’ सिर्फ़ सत्यापित सीमा पर

अनुमानित सीमा = ‘अनुमानित रूप से क्षेत्र में’। कभी झूठा ‘Verified’ नहीं। रिपोर्ट में सीमा-स्थिति कॉलम।
5 स्थितियाँ

क्षेत्र में · सीमा के पास · बाहर · कमज़ोर सिग्नल · नकली GPS

सिर्फ़ ‘क्षेत्र में’ स्वीकृत गिनती में; ‘सीमा के पास’ समीक्षा; ‘बाहर’ और ‘नकली’ अलर्ट; ‘कमज़ोर’ अस्पष्ट की अलग गिनती।
सुधार

सत्यापित सीमा आते ही बैज बदलता है

प्रोजेक्ट के दौरान बेहतर polygon मिले तो पुराने रिकॉर्ड पुनः-वर्गीकृत, मूल सबूत वही। Missing-mapping रिपोर्ट हर लोड पर।

छह स्रोत, एक रिकॉर्ड।

हर क्षेत्र-रिकॉर्ड इन्हीं सार्वजनिक स्रोतों से बनता है — और हर रिकॉर्ड पर लिखा रहता है कि कौन-सा हिस्सा कहाँ से, किस तारीख का आया।

LGD (lgdirectory.gov.in)
ज़िले, ब्लॉक, GP, गाँव, ULB, वार्ड और GP–गाँव mapping; स्थायी कोड
निर्वाचन आयोग / CEO
लोकसभा, विधानसभा और मतदान केंद्र (भाग) की आधिकारिक सूचियाँ — AC-वार इम्पोर्ट
राज्य निर्वाचन आयोग
पंचायत और नगरीय निकाय (वार्ड) की निर्वाचन संरचना और परिसीमन अधिसूचनाएँ
खुले सीमा-डेटासेट + जनगणना
ज़िला/AC/PC polygons खुले लाइसेंस से; गाँव centroid जनगणना-आधारित; हर लोड की तारीख
ऑफलाइन टाइल्स
OSM-आधारित नक्शा (MapLibre); प्रोजेक्ट-क्षेत्र की टाइल्स फोन में पहले से
नाम तीन रूप में
हिंदी + अंग्रेज़ी + स्थानीय प्रचलित नाम; खोज तीनों से
विस्तार से · चुनाव-वार भूगोल

लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय, पंचायत — हर एक को कौन-सा भूगोल चाहिए।

चुनाव का प्रकार तय करता है कि इकाई क्या है, सीमा कहाँ से आती है और रिपोर्ट किस स्तर पर रोल-अप होती है। टैब बदलकर देखें।

543 संसदीय क्षेत्र — हर PC के भीतर 5–10 विधानसभा, हर विधानसभा के बूथ।

लोकसभा सर्वे में भूगोल तीन स्तर का चाहिए: PC → AC → मतदान केंद्र। Bharat Survey में PC और AC की सूची और open polygons पहले से हैं; बूथ सूची विधानसभा-वार CEO की PDF/CSV से इम्पोर्ट होती है। असाइनमेंट AC या बूथ-समूह (मंडल/शक्ति केंद्र) पर, रिपोर्ट AC-वार तुलना के साथ।

  • PC polygon: open boundary dataset से (सीमा-स्थिति रिपोर्ट में)
  • एक PC = एक प्रोजेक्ट, AC = सुपरवाइज़र का दायरा
  • बूथ-वार मूड और मुद्दे AC-वार रोल-अप में
उदाहरण · तीन पते

Worked examples: a rural address, an urban address, and the electoral view of both

नाम असली जगहों के नमूने हैं और कोड की जगह ‘X’ है — मक़सद ढाँचा दिखाना है, आँकड़ा नहीं। कार्ड एक-दूसरे पर चढ़ते जाएँगे।

ग्रामीण · RURAL

एक गाँव का पूरा पता

ग्रामीण सर्वे में हर रिकॉर्ड इस पूरी कड़ी के साथ सेव होता है। ‘बरौली’ नाम के कई गाँव हो सकते हैं — कोड से वे अलग रहते हैं। टोला आधिकारिक सूची में नहीं है, इसलिए उसे स्थानीय ID मिलती है और रिपोर्ट में वह ‘बरौली खास’ में रोल-अप होता है।

  • सीमा: गाँव = centroid + radius (अनुमानित)
  • असाइनमेंट GP पर, लक्ष्य गाँव-वार
  • रोल-अप: गाँव → GP → ब्लॉक → ज़िला
  1. राज्यउत्तर प्रदेश09
  2. ज़िलालखनऊ0XX
  3. ब्लॉकमलिहाबादXXXX
  4. ग्राम पंचायतबरौलीXXXXXX
  5. गाँवबरौली खासXXXXXX
  6. टोलापूरब टोलास्थानीय ID
  7. नमूना · कोड प्रारूप दिखाने के लिए
शहरी · URBAN

एक मोहल्ले का पूरा पता

शहर में ब्लॉक और ग्राम पंचायत नहीं होते; उनकी जगह नगर निकाय और वार्ड आते हैं। वार्ड-सीमा राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना से आती है और परिसीमन के बाद बदलती है, इसलिए हर प्रोजेक्ट में ताज़ा अधिसूचना से सत्यापन होता है।

  • सीमा: अधिसूचना-आधारित polygon जहाँ उपलब्ध
  • घनी बस्ती में accuracy 50–200 m
  • बहुमंज़िला इमारत = household roster
  1. राज्यउत्तर प्रदेश09
  2. ज़िलालखनऊ0XX
  3. नगर निकायनगर पालिका (नमूना)XXXXXX
  4. ज़ोनज़ोन 2जहाँ है
  5. वार्डवार्ड 14XXXXXX
  6. मोहल्लागली नंबर 6स्थानीय ID
  7. नमूना · कोड प्रारूप दिखाने के लिए
निर्वाचन · ELECTORAL

वही घर, चुनावी नज़र से

ऊपर के दोनों पते इसी ढाँचे से भी जुड़ते हैं: बरौली खास और वार्ड 14 दोनों किसी विधानसभा और किसी बूथ के क्षेत्र में आते हैं। ये सीमाएँ प्रशासनिक सीमाओं को काटती हैं, इसलिए AC ↔ पंचायत/वार्ड mapping सेटअप के दिन सत्यापित होती है।

  • AC/PC सीमा: open polygon
  • बूथ सूची: CEO की PDF/CSV से
  • बूथ लोकेशन: मैनुअल पिन या upload
  1. राज्यउत्तर प्रदेश
  2. लोकसभा (PC)नमूना PCPC संख्या
  3. विधानसभा (AC)विधानसभा 172AC संख्या
  4. मंडल / शक्ति केंद्र5–7 बूथवैकल्पिक
  5. मतदान केंद्रबूथ 118भाग संख्या
  6. पन्नाroll पेज-रेंजपन्ना प्रमुख
  7. नमूना · कोड प्रारूप दिखाने के लिए

LGD code list क्या है और सर्वे में क्यों ज़रूरी है?

Local Government Directory (LGD) भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की आधिकारिक निर्देशिका है। इसमें हर राज्य, ज़िला, उप-ज़िला/तहसील, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव, नगर निकाय और वार्ड का एक स्थायी संख्यात्मक कोड है, साथ में उनके आपसी संबंध (कौन-सा गाँव किस GP में, कौन-सी GP किस ब्लॉक में)। सर्वे में इसकी ज़रूरत तीन वजहों से है: (1) एक-नाम वाले क्षेत्र — एक ज़िले में कई ‘रामपुर’ और ‘नगला’ होते हैं; कोड से वे अलग रहते हैं। (2) दूसरे डेटा से मिलान — सरकारी योजनाओं, जनगणना और विभागीय पोर्टल पर वही कोड चलते हैं, इसलिए आपकी सर्वे-रिपोर्ट उनसे जुड़ सकती है। (3) समय के साथ स्थिरता — नाम की वर्तनी बदलती है, कोड नहीं। Bharat Survey का पूरा भूगोल इन्हीं कोड पर है; हर क्षेत्र-रिकॉर्ड में LGD कोड, स्रोत और लोड की तारीख लिखी होती है।

Vidhan sabha wise survey planning — विधानसभा-वार योजना

विधानसभा चुनाव सर्वे की योजना चार सवालों से बनती है। इकाई क्या है? — ग्रामीण AC में ग्राम पंचायत, शहरी में वार्ड, और दोनों में बूथ (भाग संख्या) रोल-अप के लिए। कितनी सीटें? — एक AC में 200–400 बूथ और 1.5–3 लाख मतदाता; 10–30 सीटों का प्लान सामान्य है, जिसमें एक वॉलंटियर 8–12 दिन में 300 घर करता है। सुपरवाइज़र का दायरा? — ब्लॉक या ज़ोन; 1 सुपरवाइज़र पर 8–10 वॉलंटियर। रिपोर्ट किस स्तर पर? — पंचायत/वार्ड-वार मुद्दे, बूथ-वार रेटिंग, AC-स्तर सारांश। बूथ मास्टर CEO की सूची से इम्पोर्ट कीजिए, बूथ की लोकेशन पिन कीजिए, और ‘सीमा के पास’ की समीक्षा-नीति पहले दिन तय कीजिए। मतदाता सूची का व्यक्तिगत डेटा v1 में इम्पोर्ट नहीं होता — बूथ-स्तर के मास्टर पर काम होता है।

Ward wise survey in ULBs — शहरी वार्ड-सर्वे

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में इकाई वार्ड है। वार्ड-सीमाएँ राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना से आती हैं और परिसीमन के बाद बदलती हैं — इसलिए हर प्रोजेक्ट में ताज़ा अधिसूचना से सत्यापन। मोहल्ला/कॉलोनी को स्थानीय ID मिलती है ताकि वॉलंटियर को ‘वार्ड 14, गली नंबर 6’ स्तर का असाइनमेंट मिल सके। शहरी सर्वे की दो ख़ास चुनौतियाँ: घनी बस्ती में GPS accuracy 50–200 m, जिससे ‘सीमा के पास’ और ‘कमज़ोर सिग्नल’ वर्ग बड़े होते हैं; और बहुमंज़िला इमारतें, जहाँ household roster (एक बिल्डिंग, कई घर) काम आता है। रिटेल ऑडिट और फैसिलिटी सर्वे में दुकान/सुविधा की सूची वार्ड पर मैप होती है और फोटो-सबूत के साथ रिपोर्ट बनती है।

Panchayat survey — पंचायत-वार सर्वे

पंचायत चुनाव, ग्रामीण विकास कार्यक्रम और NGO/सरकारी household सर्वे की इकाई ग्राम पंचायत है। LGD से ब्लॉक, GP और गाँव की सूची और GP–गाँव mapping; गाँव का centroid जनगणना-आधारित। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के वार्ड राज्य निर्वाचन आयोग की सूची से। असाइनमेंट GP पर, लक्ष्य गाँव-वार, रिपोर्ट GP → ब्लॉक → ज़िला। गाँव की सीमा अनुमानित है, इसलिए बैज ‘अनुमानित रूप से क्षेत्र में’ कहता है और साफ़ बाहर (किलोमीटरों दूर) वाले रिकॉर्ड ही ‘क्षेत्र से बाहर’ फ़्लैग होते हैं। टोला/मजरा/पुरवा — जो आधिकारिक सूची में गाँव नहीं हैं — को गाँव के भीतर स्थानीय उप-क्षेत्र ID मिलती है और रिपोर्ट में स्रोत ‘स्थानीय’ लिखा होता है, ताकि LGD से मिलान बना रहे।

LGD कोड कैसे पढ़ें — पाँच बातें जो काम आती हैं

LGD की सूची पहली बार खोलने पर कॉलम बहुत लगते हैं, पर सर्वे के काम की बातें पाँच ही हैं। (1) कोड एक पहचान है, पता नहीं। गाँव के कोड के अंकों में ज़िला या ब्लॉक छिपा नहीं होता; कौन-सा गाँव किस ग्राम पंचायत में है, यह अलग mapping तालिका बताती है। इसलिए कोड के शुरुआती अंकों से ज़िला निकालने की कोशिश मत कीजिए। (2) हर स्तर की अपनी कोड-सूची है। राज्य, ज़िला, उप-ज़िला/तहसील, ब्लॉक, ग्राम पंचायत (स्थानीय निकाय), गाँव, नगर निकाय और वार्ड — सबके कोड अलग शृंखला में चलते हैं, इसलिए ‘1234’ ब्लॉक भी हो सकता है और किसी और सूची में कुछ और; कोड हमेशा स्तर के साथ पढ़िए। (3) नाम बदलते हैं, कोड नहीं। ‘रामपुर’, ‘Rampur’, ‘राम पुर’ — वर्तनी तीन, कोड एक। अपनी household सूची या पुरानी रिपोर्ट को कोड से जोड़िए, नाम से नहीं। (4) राजस्व ग्राम और ग्राम पंचायत अलग चीज़ें हैं। एक GP में कई गाँव हो सकते हैं और दोनों का नाम एक जैसा भी हो सकता है (GP बरौली, गाँव बरौली खास)। (5) सूची जीवित है। नए ज़िले, नए नगर निकाय, पंचायतों का पुनर्गठन — LGD अपडेट होती रहती है, इसलिए हम हर लोड की तारीख लिखते हैं और प्रोजेक्ट की शुरुआत में ताज़ा संस्करण लेते हैं।

निर्यात में कोड कैसे मिलते हैं

CSV/Excel निर्यात में हर रिकॉर्ड के साथ क्षेत्र का नाम और कोड दोनों कॉलम आते हैं, साथ में सीमा-स्थिति (सत्यापित / अनुमानित / उपलब्ध नहीं) और लोकेशन-स्थिति। इससे आपकी रिपोर्ट सरकारी योजनाओं के डेटा या अपनी पुरानी सर्वे-फ़ाइल से कोड के आधार पर जोड़ी जा सकती है। टोला/मजरा जैसी स्थानीय इकाइयों का स्रोत ‘स्थानीय’ लिखा होता है और वे अपने LGD गाँव के कोड के साथ आती हैं।

ग्रामीण बनाम शहरी — एक ही सर्वे, दो ढाँचे

मान लीजिए आपका प्रोजेक्ट लखनऊ ज़िले की एक विधानसभा है (नाम नमूना हैं)। उसके ग्रामीण हिस्से में रास्ता ऐसा है: ज़िला → ब्लॉक मलिहाबाद → ग्राम पंचायत बरौली → गाँव बरौली खास → पूरब टोला। शहरी हिस्से में ब्लॉक और पंचायत नहीं हैं; रास्ता है: ज़िला → नगर पालिका → वार्ड 14 → गली नंबर 6। दोनों के ऊपर निर्वाचन ढाँचा है: विधानसभा → बूथ (भाग संख्या)। व्यवहार में इसका मतलब तीन फ़ैसले हैं। असाइनमेंट: गाँवों में GP पर, शहर में वार्ड पर। लोकेशन-नीति: गाँव में radius बड़ा और खुला आसमान — ‘क्षेत्र में’ ज़्यादा; शहर में वार्ड छोटे, इमारतें ऊँची, accuracy 50–200 m — ‘सीमा के पास’ और ‘कमज़ोर सिग्नल’ ज़्यादा, इसलिए समीक्षा-नीति पहले तय कीजिए। घर की पहचान: गाँव में घर-लेबल और मुखिया का नाम काफ़ी है; बहुमंज़िला इमारत में household roster चाहिए (एक बिल्डिंग, कई घर)।

अनुमानित सीमा कैसे बनती है — और कैसे सुधरती है

जहाँ खुला polygon उपलब्ध है (ज़िला, विधानसभा, लोकसभा), वहाँ वही इस्तेमाल होता है और सीमा-स्थिति के साथ उसका स्रोत और तारीख दर्ज रहती है। गाँव और ज़्यादातर वार्डों के लिए ऐसा polygon सार्वजनिक रूप से एकसमान नहीं मिलता। वहाँ सीमा दो चीज़ों से बनती है: centroid — गाँव का जनगणना-आधारित केंद्र-बिंदु — और radius, जो गाँव के आकार से अनुमानित है। यह एक गोला है, असली सीमा नहीं; लंबे या बिखरे गाँव में किनारे के टोले इससे बाहर पड़ेंगे। इसी वजह से ‘सीमा के पास’ एक अलग वर्ग है और ऐसे रिकॉर्ड सीधे खारिज नहीं होते।

सुधार तीन रास्तों से आता है। पहला, सेटअप के दिन: missing-mapping रिपोर्ट बताती है कि कितने क्षेत्रों की boundary है, कितनों की अनुमानित और कितनों की नहीं — जो अस्पष्ट है वह ‘सत्यापन लंबित’ रहता है। दूसरा, फील्ड से: अगर किसी गाँव के वैध रिकॉर्ड बार-बार ‘सीमा के पास’ या ‘बाहर’ आ रहे हैं और सुपरवाइज़र कारण सहित exception दे रहा है (‘पूर्वी टोला radius से बाहर पड़ता है’), तो यह संकेत है कि उस क्षेत्र का centroid या radius ठीक करना है। तीसरा, आपसे: आपके पास सत्यापित सीमा हो — जैसे नगर निगम का GIS — तो वह प्रोजेक्ट में इम्पोर्ट हो सकती है और उस क्षेत्र का बैज ‘सत्यापित’ हो जाता है। तीनों स्थितियों में पुराने रिकॉर्ड नई सीमा से पुनः-वर्गीकृत होते हैं, पर हर रिकॉर्ड का मूल सबूत (lat/long, accuracy, समय) वही रहता है — इसलिए बाद में कोई भी देख सकता है कि पहले क्या वर्ग था और क्यों बदला।

प्रोजेक्ट से पहले भूगोल की checklist

  • क्षेत्र का नाम और स्तर (विधानसभा / ज़िला / ULB / GP) — हम सूची लोड करते हैं
  • Missing-mapping रिपोर्ट पढ़ी: कितने गाँव/वार्ड, कितनों की boundary
  • टोला/मजरा/मोहल्ला की स्थानीय सूची (अगर है)
  • बूथ मास्टर PDF/CSV (राजनीतिक)
  • वार्ड परिसीमन की ताज़ा अधिसूचना (शहरी)
  • ‘सीमा के पास’ और ‘कमज़ोर सिग्नल’ की समीक्षा-नीति तय
उत्तर प्रदेश — पहला विस्तृत डेटा-लोड
  • 75 ज़िले · 403 विधानसभा · 80 लोकसभा
  • ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव — LGD-कोडेड
  • नगर निकाय और वार्ड — LGD + SEC
  • AC/PC/ज़िला polygons — open datasets
  • बाकी राज्य: प्रोजेक्ट पर 1–2 दिन में
सीमा-स्थिति

Boundary status decides the badge, the review load and what you should plan for

सेटअप के दिन हर क्षेत्र के आगे इन तीन में से एक स्थिति लिखी होती है। इसी से तय होता है कि बैज क्या कहेगा और सुपरवाइज़र की कतार कितनी बड़ी होगी।

सीमा-स्थिति की तुलना
सवालसत्यापित (polygon)अनुमानित (centroid + radius)उपलब्ध नहीं
आम तौर पर कहाँज़िला, AC, PC; आपकी दी हुई GIS सीमागाँव, ज़्यादातर वार्डनया/अस्पष्ट क्षेत्र, स्थानीय टोला
ऐप में बैज‘सत्यापित’‘अनुमानित रूप से क्षेत्र में’‘अनुमानित निकटता’
‘सीमा के पास’ वर्गछोटाबड़ा — किनारे के घर
‘क्षेत्र से बाहर’ कबpolygon से साफ़ बाहरकिलोमीटरों दूर जैसे साफ़ मामले
सुपरवाइज़र की समीक्षाकममध्यम; नीति पहले तय करेंज़्यादा; mapping सत्यापन के बाद घटती है
कभी झूठा ‘Verified’ बैज
रिपोर्ट मेंसीमा-स्थिति कॉलमसीमा-स्थिति कॉलम‘सत्यापन लंबित’ सूची में
ईमानदारी से

When this geography is not what you need

पैमाइश-स्तर

कानूनी या राजस्व सीमा तय करनी है

गाँव की सीमा यहाँ एक अनुमानित गोला है और फोन का GPS मीटरों में चूक सकता है। भू-अभिलेख, सीमा-विवाद या ज़मीन की पैमाइश के लिए यह डेटा उपयुक्त नहीं है।
बूथ कोऑर्डिनेट

हर बूथ की आधिकारिक लोकेशन पहले से चाहिए

आधिकारिक बूथ कोऑर्डिनेट सार्वजनिक रूप से एकसमान उपलब्ध नहीं हैं। बूथ सूची CEO की PDF/CSV से आती है; लोकेशन आपकी टीम पिन करती है या फ़ाइल से upload होती है।
मतदाता-स्तर

नाम-वार मतदाता सूची पर काम करना है

मतदाता सूची का व्यक्तिगत डेटा v1 में इम्पोर्ट नहीं होता। भूगोल बूथ (भाग संख्या) और पन्ना की पेज-रेंज तक जाता है, व्यक्ति तक नहीं।
भारत के बाहर

नेपाल, बांग्लादेश या किसी और देश का सर्वे

पूरा ढाँचा LGD और भारत निर्वाचन आयोग की सूचियों पर बना है। भारत के बाहर के क्षेत्र सिस्टम में नहीं हैं।
आबादी के आँकड़े

गाँव-वार जनसंख्या या घरों की ताज़ा गिनती चाहिए

हम क्षेत्रों की सूची, कोड और सीमा देते हैं — आबादी के ताज़ा आँकड़े नहीं। Household सूची आप इम्पोर्ट कर सकते हैं या सर्वे के दौरान बनती है।
उसी दिन, नया राज्य

आज कहा, आज ही किसी नए राज्य में पूरा सत्यापित लोड

विस्तृत लोड अभी उत्तर प्रदेश का है। बाकी राज्यों में LGD ढाँचा मौजूद है, पर mapping और सीमा का सत्यापन प्रोजेक्ट शुरू होने पर 1–2 दिन लेता है — यह योजना-अनुमान है।
FAQ

LGD, सीमाएँ, बूथ सूची, वार्ड और पंचायत पर जो सवाल हर डेमो में आते हैं।

LGD कोड क्या होता है?

Local Government Directory (lgdirectory.gov.in) भारत सरकार (पंचायती राज मंत्रालय) की आधिकारिक निर्देशिका है, जिसमें हर राज्य, ज़िला, उप-ज़िला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव, नगर निकाय और वार्ड का स्थायी संख्यात्मक कोड है। इसी से एक-नाम वाले दो गाँव अलग रहते हैं और डेटा दूसरे सरकारी सिस्टम (जैसे योजनाओं के पोर्टल) से मिलाया जा सकता है। Bharat Survey का पूरा भूगोल इन्हीं कोड पर है।

क्या मेरी विधानसभा/ज़िला पहले से लोड है?

पूरे भारत का ढाँचा (राज्य से गाँव/वार्ड तक, LGD कोड के साथ) और लोकसभा/विधानसभा सूचियाँ सिस्टम में हैं। पहला विस्तृत लोड उत्तर प्रदेश (75 ज़िले, 403 विधानसभा) का है; बाकी राज्य प्रोजेक्ट शुरू होते ही 1–2 दिन में सत्यापित होकर लोड होते हैं। मतदान केंद्र (बूथ) सूची विधानसभा-वार CEO की PDF/CSV से इम्पोर्ट होती है।

गाँव की सीमा कितनी सटीक है?

ज़िला, विधानसभा और लोकसभा के लिए खुले लाइसेंस वाले polygons; गाँव/वार्ड के लिए centroid + radius (अनुमानित)। इसलिए बैज ‘अनुमानित रूप से क्षेत्र में’ कहता है, और साफ़ बाहर वाले रिकॉर्ड ही ‘क्षेत्र से बाहर’ फ़्लैग होते हैं; किनारे वाले ‘सीमा के पास’ समीक्षा में। जहाँ सत्यापित सीमा मिलती है, वहाँ बैज ‘सत्यापित’ हो जाता है। गाँव के बीच का एक GPS बिंदु पूरी सीमा नहीं है — हम इसे छिपाते नहीं।

Vidhan sabha wise survey की योजना कैसे बनाएँ?

एक विधानसभा = एक प्रोजेक्ट। पहले AC के भीतर की पंचायतें/वार्ड चुनें (सूची पहले से लोड), फिर बूथ मास्टर इम्पोर्ट करें, सुपरवाइज़र को ब्लॉक/ज़ोन दें, वॉलंटियर को पंचायत/वार्ड-वार असाइनमेंट। 10–30 सीटों का प्लान सामान्य है। रिपोर्ट पंचायत-वार और बूथ-वार रोल-अप में मिलती है; वॉर रूम बोर्ड AC-स्तर पर।

Ward wise survey शहरी निकायों में कैसे होता है?

LGD से ULB और वार्ड की सूची; वार्ड-सीमा राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना से (परिसीमन के बाद प्रोजेक्ट-वार सत्यापन)। मोहल्ला/कॉलोनी को स्थानीय ID। असाइनमेंट वार्ड पर; घनी आबादी में GPS accuracy कमज़ोर हो सकती है, इसलिए ‘सीमा के पास’ और ‘कमज़ोर सिग्नल’ वर्ग की समीक्षा-नीति पहले तय करें। रिपोर्ट वार्ड-वार और ज़ोन-वार।

पंचायत सर्वे में टोला/मजरा/मोहल्ला जो आधिकारिक सूची में नहीं है?

स्थानीय operational ID दिया जाता है, गाँव के अंदर उप-क्षेत्र के रूप में — आधिकारिक गाँव घोषित नहीं। रिपोर्ट में उसका स्रोत ‘स्थानीय’ लिखा होता है और वह LGD गाँव में रोल-अप होता है, ताकि सरकारी डेटा से मिलान बना रहे।

क्या मतदान केंद्र (बूथ) की सूची और लोकेशन पहले से है?

बूथ सूची विधानसभा-वार CEO/ECI की PDF या CSV से इम्पोर्ट होती है (भाग संख्या, बूथ नाम, भवन, क्षेत्र, मतदाता संख्या)। बूथ की लोकेशन मैनुअल पिन या upload से — आधिकारिक कोऑर्डिनेट सार्वजनिक रूप से एकसमान उपलब्ध नहीं हैं। मतदाता सूची का व्यक्तिगत डेटा v1 में इम्पोर्ट नहीं होता।

क्या आप Survey of India या कोई paid boundary data इस्तेमाल करते हैं?

नहीं। ज़िला/AC/PC के polygons खुले लाइसेंस वाले डेटासेट से, गाँव के centroid जनगणना-आधारित, ULB/वार्ड LGD से। इसलिए हम गाँव/वार्ड की सीमा को ‘अनुमानित’ कहते हैं और उसे उसी तरह दिखाते हैं। जहाँ आपके पास सत्यापित सीमा (जैसे नगर निगम का GIS) है, वह प्रोजेक्ट में इम्पोर्ट हो सकती है।

कमज़ोर नेटवर्क वाले इलाक़ों (पहाड़, जंगल, सीमावर्ती) में काम करेगा?

हाँ — ऐप ऑफलाइन-फर्स्ट है। नक्शे की टाइल्स और फ़ॉर्म पहले डाउनलोड; GPS fix बिना नेटवर्क के भी; सिंक जब भी सिग्नल मिले। डैशबोर्ड पर ‘अंतिम अपडेट X मिनट पहले’ ईमानदारी से दिखता है। Offline Work Permit 24 घंटे (प्रोजेक्ट-वार बढ़ाया जा सकता है)।

किन भाषाओं में ऐप और फ़ॉर्म मिलते हैं?

ऐप हिंदी-प्रथम है, अंग्रेज़ी टॉगल एक टैप पर। फ़ॉर्म के लेबल हिंदी/अंग्रेज़ी में; XLSForm में अन्य भारतीय भाषा के कॉलम (label::mr, label::bn, आदि) जोड़े जा सकते हैं। क्षेत्र-नाम हिंदी + अंग्रेज़ी + स्थानीय प्रचलित नाम। ऐप UI की अन्य भारतीय भाषाएँ बाद के संस्करण में।

LGD कोड कहाँ देखें और उसे कैसे पढ़ें?

lgdirectory.gov.in पर राज्य → ज़िला → ब्लॉक/उप-ज़िला → ग्राम पंचायत → गाँव चुनकर हर इकाई का कोड, नाम (अंग्रेज़ी और स्थानीय भाषा) और उसका parent दिखता है; पूरी सूची डाउनलोड भी की जा सकती है। कोड एक साधारण संख्या है — उसके अंकों में ज़िला या ब्लॉक छिपा नहीं होता, इसलिए संबंध हमेशा mapping तालिका से पढ़े जाते हैं, कोड के अंकों से नहीं। Bharat Survey में यह कोड हर क्षेत्र-रिकॉर्ड और हर निर्यात में एक अलग कॉलम के रूप में मिलता है।

गाँव, ग्राम पंचायत और ब्लॉक में क्या फ़र्क़ है — सर्वे किस पर असाइन करें?

गाँव (राजस्व ग्राम) सबसे छोटी आधिकारिक इकाई है; एक ग्राम पंचायत में एक या कई गाँव होते हैं; कई ग्राम पंचायतें मिलकर ब्लॉक/विकासखंड बनाती हैं। व्यवहार में असाइनमेंट ग्राम पंचायत पर, लक्ष्य गाँव-वार और सुपरवाइज़र का दायरा ब्लॉक पर रखना सबसे आसान रहता है — रिपोर्ट भी इसी क्रम में GP → ब्लॉक → ज़िला रोल-अप होती है।

क्या LGD कोड और जनगणना (Census) कोड एक ही हैं?

नहीं, ये दो अलग कोड-सूचियाँ हैं। LGD चालू प्रशासनिक ढाँचे की निर्देशिका है और समय के साथ अपडेट होती है; जनगणना के कोड जनगणना-वर्ष के ढाँचे के हैं। LGD में गाँवों के लिए जनगणना-कोड का संदर्भ भी रखा जाता है, और हम गाँव का centroid जनगणना-आधारित स्रोत से लेते हैं। जहाँ दोनों का मिलान साफ़ नहीं होता, वहाँ रिकॉर्ड ‘सत्यापन लंबित’ रहता है।

क्या एक ही प्रोजेक्ट में गाँव और शहरी वार्ड दोनों हो सकते हैं?

हाँ। ज़्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम पंचायतें और एक-दो नगर निकाय दोनों होते हैं। प्रोजेक्ट में दोनों ढाँचे साथ चुने जाते हैं — ग्रामीण हिस्से में असाइनमेंट GP पर, शहरी हिस्से में वार्ड पर — और निर्वाचन ढाँचा (AC → बूथ) दोनों के ऊपर रोल-अप के लिए रहता है। रिपोर्ट पंचायत-वार और वार्ड-वार, दोनों रोल-अप में मिलती है।

नया ज़िला बनने या परिसीमन होने पर क्या होता है?

हर डेटा-लोड के साथ उसका स्रोत और तारीख दर्ज रहती है, और प्रोजेक्ट शुरू होने पर उस राज्य का ताज़ा LGD संस्करण लोड करके सत्यापित किया जाता है। इसी वजह से ऊपर की तालिका में ज़िलों की संख्या ‘लगभग’ लिखी है। शहरी वार्डों में परिसीमन के बाद ताज़ा अधिसूचना से सत्यापन प्रोजेक्ट-वार होता है; अस्पष्ट mapping अनुमान से नहीं जोड़ी जाती।

District survey app या block level survey के लिए क्षेत्र कैसे बाँटें?

ज़िला-स्तर के सर्वे में ज़िला = प्रोजेक्ट, ब्लॉक = सुपरवाइज़र का दायरा और ग्राम पंचायत/वार्ड = वॉलंटियर का असाइनमेंट रखिए। 1 सुपरवाइज़र पर 8–10 वॉलंटियर का अनुपात व्यावहारिक है। Missing-mapping रिपोर्ट से पहले दिन पता चल जाता है कि किस ब्लॉक की GP–गाँव mapping अधूरी है, ताकि वहाँ असाइनमेंट से पहले सत्यापन हो सके।

शाम के समय कस्बे का हवाई दृश्य
भारत पूरे देश में, हिंदी-प्रथम

बताइए कौन-सा क्षेत्र — हम पंचायत/वार्ड सूची, सीमा-स्थिति और missing-mapping रिपोर्ट डेमो में दिखाते हैं।