मुख्य सामग्री पर जाएँ
Bharat Surveyभारत सर्वे
ऊपर से गाँव, खेत और पंचायत भवन का दृश्य
सरकारी विभाग · ज़िला प्रशासन · Government survey software India

Household survey app and facility survey app for districts: GPS proof of visit, roles by block, audit trail.

घर-घर सर्वेक्षण, योजना-संतृप्ति सर्वे, फैसिलिटी मैपिंग (स्कूल, आँगनवाड़ी, PHC, पानी) — एन्यूमरेटर-सुपरवाइज़र ऐप और DM/CEO डैशबोर्ड के साथ। हर गाँव और वार्ड LGD कोड से, हर विज़िट GPS-सत्यापित, हर बदलाव ऑडिट में, डेटा भारत में।

  • LGD कोड के साथ पूरा क्षेत्रीय ढाँचा
  • एन्यूमरेटर / सुपरवाइज़र / ब्लॉक / ज़िला भूमिकाएँ
  • ऑफलाइन, GPS प्रूफ़ ऑफ़ विज़िट
  • ब्लॉक-वार प्रगति डैशबोर्ड
  • ऑडिट लॉग और सीमित अनुमतियाँ
  • दैनिक बैकअप, रिस्टोर-परीक्षित
राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
LGD कोड के साथ, पहले से लोड
गाँव
ज़िला → ब्लॉक → GP → गाँव · ULB → वार्ड
ग्राम पंचायत
GPDP, संतृप्ति और फैसिलिटी सर्वे की इकाई
क्यों Bharat Survey

LGD-mapped geography, administrative roles and audit-grade controls — built in.

ज़्यादातर government survey software या तो विदेशी फ़ॉर्म-टूल हैं जिनमें भारतीय भूगोल नहीं, या Excel-पर-WhatsApp की व्यवस्था जिसमें सबूत नहीं। नीचे वह है जो हम पहले दिन से देते हैं।

LGD-मैप्ड भूगोल, पहले से लोड

राज्य → ज़िला → ब्लॉक → ग्राम पंचायत → गाँव और ULB → वार्ड — 36 राज्य/UT, LGD कोड के साथ। हर रिकॉर्ड में आधिकारिक कोड, हिंदी+अंग्रेज़ी नाम, स्रोत और संस्करण। रिपोर्ट सीधे दूसरे सरकारी सिस्टम से मिलती है। एन्यूमरेटर गाँव का नाम टाइप नहीं करता — असाइनमेंट से कोड अपने-आप जुड़ता है, इसलिए ‘सैदपुर’ और ‘सईदपुर’ की दो पंक्तियाँ नहीं बनतीं।

भूमिकाएँ: एन्यूमरेटर · सुपरवाइज़र · ब्लॉक · ज़िला

हर भूमिका को सिर्फ़ उसका क्षेत्र और उसकी टीम। भूमिका + क्षेत्र + सीट-अधिकार की जाँच हर API अनुरोध पर — स्क्रीन पर छिपाना सुरक्षा नहीं। DM/CEO को Viewer या Admin, सीट-फ्री। एन्यूमरेटर बदल जाए तो वही सीट नए नामित व्यक्ति को दी जाती है — सर्वर हर activation पर सीट और डिवाइस जाँचता है।

ऑडिट + बैकअप + डेटा भारत में

किसने, क्या, कब, क्यों बदला — पूरा इतिहास। दैनिक DB बैकअप + साप्ताहिक स्नैपशॉट, रिस्टोर का परीक्षण स्वीकृति-मानदंड में। सर्वर भारत में, tenant isolation, DPDP Act 2023 के अनुरूप। संवेदनशील रिकॉर्ड खोलने पर कारण लिखना पड़ता है, और वह कारण लॉग में रहता है।

ढाँचा · LGD code mapping

स्क्रॉल करते रहें, एक-एक स्तर नीचे उतरते जाएँगे। हर स्तर पर दो बातें तय हैं: वहाँ किसे क्या दिखता है, और रिकॉर्ड में कौन-सा कोड जुड़ता है।

स्तर 1 · Stateराज्य / UT36
01 / 07

भूगोल मॉडल पूरे भारत का है — 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, LGD कोड के साथ। पहला डेटा-लोड उत्तर प्रदेश है; कोई भी दूसरा राज्य LGD की प्रति-राज्य फ़ाइलों से 1–2 दिन में लोड हो जाता है।

  • हर रिकॉर्ड में स्रोत और संस्करण
  • हिंदी + अंग्रेज़ी नाम साथ-साथ
स्तर 2 · Districtज़िलाDM / CEO
02 / 07

ज़िला अधिकारी को पूरा ज़िला दिखता है: ब्लॉक-वार लक्ष्य, विज़िट, स्वीकृत, समीक्षा में। ज़िला Admin एन्यूमरेटर की सीटें सक्रिय करता है और ब्लॉक अधिकारियों को उनका क्षेत्र सौंपता है। ज़िले की सीमा खुले polygon से नक्शे पर।

  • नमूना: ज़िले के 6 ब्लॉक एक बोर्ड पर
  • Viewer या Admin — सीट-फ्री
स्तर 3 · Blockब्लॉक / उप-ज़िलाBDO
03 / 07

ब्लॉक अधिकारी को सिर्फ़ अपना ब्लॉक दिखता है — यह जाँच हर API अनुरोध पर होती है, सिर्फ़ स्क्रीन पर नहीं। ट्रेनिंग, सुपरवाइज़र की टीमें और दैनिक समीक्षा आम तौर पर इसी स्तर पर चलती हैं। अलर्ट भी यहीं आते हैं।

  • नमूना: ब्लॉक सैदपुर — 4,120 लक्ष्य घर
  • ‘क्षेत्र से बाहर’ का अलर्ट BDO को
स्तर 4 · Gram Panchayatग्राम पंचायत2.6 लाख+
04 / 07

ग्रामीण सर्वे की सामान्य इकाई — GPDP, योजना-संतृप्ति और फैसिलिटी सर्वे यहीं से गिने जाते हैं। एक GP में एक या कई राजस्व गाँव होते हैं; गाँव ↔ GP की मैपिंग LGD से आती है, और जो मैपिंग अधूरी है वह missing-mapping रिपोर्ट में पहले दिन दिखती है।

  • GP-वार gap सूची सचिव/BDO को
  • रिपोर्ट में GP का LGD कोड कॉलम
स्तर 5 · Villageगाँव6.6 लाख+
05 / 07

एन्यूमरेटर की असाइनमेंट-इकाई। गाँव की सीमा अनुमानित होती है — centroid और radius — इसलिए बैज ‘अनुमानित रूप से क्षेत्र में’ कहता है, कभी झूठा ‘सत्यापित’ नहीं। एक-नाम वाले दो गाँव कोड से अलग रहते हैं।

  • एक ज़िले में तीन ‘रामपुर’ — तीन अलग कोड
  • lat/long LGD नहीं देता; खुले स्रोत से
स्तर 6 · Hamlet · operationalटोला / मजरास्थानीय ID
06 / 07

जो बस्ती आधिकारिक सूची में नहीं है उसे स्थानीय operational ID मिलती है, ताकि सर्वे छूटे नहीं — पर उसे आधिकारिक गाँव घोषित नहीं किया जाता। घर की पहचान: household ID + घर-लेबल + landmark + GPS।

  • नमूना: HH-31877 · टोला उत्तर
  • operational परत रिपोर्ट में अलग चिह्नित
शहरी · ULB → Wardनगर निकाय → वार्ड → मोहल्ला3 ULB प्रकार
07 / 07

नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत — तीनों LGD कोड के साथ। वार्ड शहरी असाइनमेंट की इकाई है, मोहल्ला operational परत। एक ज़िले का ग्रामीण और शहरी सर्वे एक ही प्रोजेक्ट में चल सकता है।

  • नमूना: नगर पालिका · 25 वार्ड
  • वार्ड की सीमा अनुमानित हो तो बैज वही कहे
प्लेटफ़ॉर्म

घर-घर से ऑडिट लॉग तक — पाँच मॉड्यूल।

घर-घर सर्वेक्षण, फैसिलिटी सर्वे, योजना-संतृप्ति, भूमिकाएँ और सुरक्षा। टैब बदलकर देखें कि ज़िला अधिकारी और एन्यूमरेटर को क्या दिखता है।

हर घर, हर सदस्य — गाँव/वार्ड-वार, roster के साथ।

household survey app का काम है कि एन्यूमरेटर घर पर पहुँचे, परिवार के हर सदस्य की जानकारी roster में भरे, योजनाओं की पहुँच दर्ज करे, और सबूत के साथ सबमिट करे। Bharat Survey में हर घर को स्थायी ID मिलती है, आगमन चेक और सबमिशन पर लोकेशन दर्ज होती है, और ‘क्षेत्र से बाहर’ आया रिकॉर्ड स्वीकृत गिनती में नहीं जुड़ता।
  • परिवार प्रोफ़ाइल, आजीविका, योजनाओं की पहुँच — repeat group में हर सदस्य
  • विज़िट-परिणाम: पूर्ण / आंशिक / घर बंद / मना / पुनः-विज़िट
  • टोला/मजरा आधिकारिक सूची में न हो तो operational ID, आधिकारिक गाँव घोषित नहीं
सर्वे 3/6 · सुविधाएँऑफलाइन
आपके मोहल्ले में पीने के पानी की स्थिति?
  • नियमित आती है
  • कभी-कभी आती है
  • बहुत कम / नहीं
  • पता नहीं
✓ सेक्शन फोन में सुरक्षित · autosave
पीछेआगे
ज़िला रोलआउट

District rollout: district → block → GP → village, training, field, QA, report

बाएँ स्क्रॉल कीजिए, दाएँ स्क्रीन बदलती है। यह वही क्रम है जिससे हम हर पायलट चलाते हैं — 1 ब्लॉक या 1 नगर निकाय से शुरू, फिर ज़िला।

  1. 01

    ज़िला → ब्लॉक → GP → गाँव चुनें

    ज़िले के सभी ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव, नगर निकाय और वार्ड LGD कोड के साथ पहले से लोड हैं। विभाग सिर्फ़ चुनता है कि सर्वे कहाँ होना है — पूरा ज़िला, 3 ब्लॉक, या 1 नगर निकाय। missing-mapping रिपोर्ट पहले दिन बताती है कि कौन-सी मैपिंग अधूरी है।
    दिन 0–1 · ज़िला Admin + हम
    ऊपर से ज़िले के गाँव, खेत और सड़कें — ब्लॉक और ग्राम पंचायत की अनुमानित सीमाएँ
    ज़िला → ब्लॉक → ग्राम पंचायत → गाँव · LGD कोड सहित
  2. 02

    प्रश्नावली और भूमिकाएँ

    विभाग की प्रश्नावली (Word/Excel/XLSForm) फ़ॉर्म बनती है — roster, skip logic, validation, हिंदी लेबल। भूमिकाएँ: एन्यूमरेटर (सीट), सुपरवाइज़र, ब्लॉक अधिकारी, ज़िला अधिकारी, Viewer। हर एन्यूमरेटर को गाँव/वार्ड और लक्ष्य सौंपे जाते हैं।
    दिन 1–2 · सेटअप
    विधानसभा 172 · सर्वे राउंड 2अंतिम अपडेट 12s पहले · नमूना
    3,000
    लक्ष्य घर
    2,184
    विज़िट
    1,962
    पूर्ण सर्वे
    1,871
    स्वीकृत
    दैनिक स्वीकृत सर्वेपिछले 12 दिन
  3. 03

    एन्यूमरेटर ट्रेनिंग

    45 मिनट की हिंदी ट्रेनिंग: OTP लॉगिन, आज का काम, शिफ्ट शुरू, आगमन चेक, परिचय-सहमति, फ़ॉर्म, फोटो, सिंक-स्थिति। सुपरवाइज़र के लिए समीक्षा/बैक-चेक की अलग ट्रेनिंग। ट्रेनिंग सामग्री (हिंदी) डिलीवरी में शामिल।
    दिन 2 · ब्लॉक मुख्यालय
    नमस्ते, राम कुमार
    आज का काम
    शिफ्ट चालू
    असाइनमेंट
    ग्राम पंचायत बरौली
    लक्ष्य 40 घर14 पूरे15 पूरे16 पूरे17 पूरे
    शिफ्ट
    चालू · 2:14 h
    सिंक
    6 फोन · 8 सर्वर
    आज के घर
    • घर 15 · रामलालपूर्ण
    • घर 16 · सुनीतापूर्ण
    • घर 17 · बंदपुनः-विज़िट
    • घर 18 · मोहनभर रहे हैं…
    #BS-0413 सर्वर पर पहुँचा
    नया सर्वे शुरू करें
  4. 04

    फील्ड: घर-घर, ऑफलाइन

    एन्यूमरेटर गाँव में बिना नेटवर्क सर्वे भरता है; हर सेक्शन फोन में सुरक्षित; नेटवर्क आते ही सिंक। हर सबमिशन के साथ लोकेशन-स्थिति। ब्लॉक अधिकारी को लाइव मैप और अलर्ट — ‘क्षेत्र से बाहर’, लंबे समय से inactive, sync लंबित।
    सप्ताह 1–3 · गाँव
    bharatsurvey.org/app/172/live
    राम कुमार · शिफ्ट चालू
    26.8467 N · 80.9462 E · ±12 m
    14
    प्राप्त
    12
    स्वीकृत
    1
    समीक्षा
    1
    बाहर
  5. 05

    QA और बैक-चेक

    संदिग्ध रिकॉर्ड risk-score के साथ सुपरवाइज़र की कतार में; सुधार कारण सहित एन्यूमरेटर को लौटता है; कुछ घरों की स्वतंत्र बैक-चेक विज़िट। 3-स्थिति validation। हर हफ़्ते गुणवत्ता-सारांश ब्लॉक-वार।
    हर हफ़्ता · सुपरवाइज़र
    ज़िला डैशबोर्ड · ब्लॉक-वार प्रगतिलक्ष्य / विज़िट / स्वीकृत · नमूना
    • ब्लॉक सैदपुर3,510 / 4,120
      विज़िट 3,644 · समीक्षा में 13485%
    • ब्लॉक जखनियाँ2,790 / 3,890
      विज़िट 2,907 · समीक्षा में 11772%
    • ब्लॉक मरदह3,241 / 3,310
      विज़िट 3,298 · समीक्षा में 5798%
    • ब्लॉक भाँवरकोल1,360 / 2,980
      विज़िट 1,412 · समीक्षा में 5246%
    • ब्लॉक कासिमाबाद2,088 / 3,560
      विज़िट 2,201 · समीक्षा में 11359%
    • ब्लॉक देवकली2,701 / 2,740
      विज़िट 2,733 · समीक्षा में 3299%
  6. 06

    रिपोर्ट और हैंडओवर

    ब्लॉक/GP-वार रिपोर्ट Excel/PDF, LGD कोड के साथ ताकि दूसरे सरकारी सिस्टम से मिलान हो सके। ऑडिट लॉग, permissions matrix, backup/restore निर्देश और डेटा एक्सपोर्ट डिलीवरी में। पायलट रिपोर्ट के आधार पर स्केल का निर्णय।
    सप्ताह 4 · ज़िला
    योजना-संतृप्ति · ब्लॉक सैदपुरपात्र घर बनाम लाभान्वित · नमूना
    • PM आवास (पात्र बनाम स्वीकृत)gap 228
      1,012 / 1,240 घर82%
    • उज्ज्वला कनेक्शनgap 106
      2,104 / 2,210 घर95%
    • जल जीवन — नल कनेक्शनgap 1,278
      2,612 / 3,890 घर67%
    • आयुष्मान कार्डgap 743
      3,377 / 4,120 घर82%
    • राशन कार्ड सत्यापनgap 62
      4,058 / 4,120 घर98%
ज़िला कार्यालय में बड़ी स्क्रीन पर ब्लॉक-वार प्रगति देखते अधिकारी
सरकारी डेटा की कसौटी

ज़मीन से डैशबोर्ड तक

From the war room to the doorstep — honest data at every level

निगरानी

Block-wise progress and quality with honest timestamps

कितने घर लक्ष्य, कितनी विज़िट, कितने पूर्ण, कितने स्वीकृत — ब्लॉक और पंचायत-वार। गुणवत्ता: समीक्षा-लंबित, exception, लोकेशन अस्पष्ट। क्षेत्रीय समस्याएँ प्रकार, अवधि, गंभीरता के साथ। नेटवर्क कटे तो डैशबोर्ड ईमानदारी से कहता है ‘अंतिम अपडेट 18 मिनट पहले’ — पुराना डेटा कभी ‘लाइव’ नहीं दिखता।

  • रिपोर्ट A. कार्य-प्रगति B. डेटा-गुणवत्ता C. क्षेत्रीय समस्याएँ D. सहायता-अनुरोध — Excel/PDF, LGD कोड कॉलम सहित
  • सामान्य नेटवर्क में सबमिशन से डैशबोर्ड तक ~5 सेकंड (SSE realtime)
  • अलर्ट: क्षेत्र से बाहर सर्वे, लंबे समय से inactive, sync लंबित, offline permit समाप्त होने वाला
ज़िला कार्यालय में बड़ी स्क्रीन पर ब्लॉक-वार नक्शा और प्रगति देखते अधिकारी
ज़िला डैशबोर्ड · 6 ब्लॉक · अंतिम अपडेट 12 s पहले
भूगोल

Rural, urban and electoral hierarchies, LGD-coded — approximate boundaries labelled honestly

तीन संबंधित संरचनाएँ एक साथ: प्रशासनिक (ज़िला → तहसील → राजस्व गाँव), स्थानीय निकाय (ब्लॉक → ग्राम पंचायत → गाँव; नगर निगम/पालिका/नगर पंचायत → वार्ड → मोहल्ला) और वैकल्पिक निर्वाचन (लोकसभा → विधानसभा → मतदान केंद्र)। हर रिकॉर्ड में आधिकारिक कोड, हिंदी+अंग्रेज़ी नाम, स्रोत और संस्करण।

  • टोला/मजरा आधिकारिक सूची में न हो तो स्थानीय operational ID, आधिकारिक गाँव घोषित नहीं
  • सीमाएँ अनुमानित (centroid + radius) हों तो बैज ‘अनुमानित रूप से क्षेत्र में’ — कभी झूठा ‘सत्यापित’ नहीं
  • missing-mapping रिपोर्ट: कौन-सी मैपिंग अधूरी है, पहले दिन पता
  • पहला डेटा-लोड उत्तर प्रदेश; कोई भी राज्य LGD से 1–2 दिन में
ऊपर से गाँव, खेत और पंचायत भवन का दृश्य — ग्राम पंचायत की अनुमानित सीमा
राज्य → ज़िला → ब्लॉक → ग्राम पंचायत → गाँव · ULB → वार्ड
कस्बा और वार्ड

Ward wise household survey software for ULBs: nagar nigam, palika, nagar panchayat

शहरी सर्वे में घर-लेबल और landmark गाँव से ज़्यादा ज़रूरी हैं — एक गली में 40 घर, हर एक का मकान नंबर अधूरा। Bharat Survey में household ID + घर-लेबल + GPS मिलकर पहचान बनाते हैं, और वार्ड की अनुमानित सीमा से मिलान होता है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत — तीनों ULB प्रकार LGD कोड के साथ।

  • वार्ड-वार असाइनमेंट और लक्ष्य; मोहल्ला operational परत के रूप में
  • सुविधा सर्वे शहरी में भी: सामुदायिक शौचालय, कचरा बिंदु, नाली, स्ट्रीट लाइट — फोटो सहित
  • एक ज़िले में ग्रामीण और शहरी सर्वे एक ही प्रोजेक्ट में
ऊपर से छोटे कस्बे की घनी बस्ती, बाज़ार और वार्ड की गलियाँ
नगर पालिका · 25 वार्ड · 4 एन्यूमरेटर/वार्ड
एन्यूमरेटर

Enumerator app at the doorstep: consent-first, offline, honest sync

एन्यूमरेटर घर पर पहुँचकर आगमन चेक करता है, परिचय-सहमति पढ़ता है, परिवार roster भरता है, योजना-वार स्थिति दर्ज करता है, ज़रूरी फोटो लेता है और सबमिट करता है — सब ऑफलाइन। हर सेक्शन फोन के एन्क्रिप्टेड डेटाबेस में सुरक्षित; ऐप बंद/रीस्टार्ट पर डेटा वापस; नेटवर्क आते ही सिंक।

  • Offline Work Permit 24 h; सिंक-स्थिति हमेशा दिखे — फोन में कितने, सर्वर पर कितने
  • हिंदी-प्रथम native Kotlin ऐप, 2–3 GB RAM Android पर; फोटो फोन पर ही compress
  • स्वीकृति-परीक्षण: 8 घंटे का सत्र, 100 सर्वे, retry के साथ confirmed save न खोना
गाँव के घर के दरवाज़े पर परिवार से बात करता और फोन पर घर-घर सर्वे भरता एन्यूमरेटर
HH-31877 · roster 6 सदस्य · क्षेत्र में · फोन में सुरक्षित
भूमिकाएँ

Enumerator app, supervisor, block and district officers, viewers — role and area checked on every request

कौन क्या देख सकता है, यह स्क्रीन पर छिपाने से नहीं, सर्वर पर जाँच से तय होता है। नीचे हर भूमिका का काम और उस पर सीट लगती है या नहीं।

  • सीट

    एन्यूमरेटर

    ‘आज का काम’: सौंपा गया गाँव/वार्ड, घर-सूची, फ़ॉर्म, सिंक-स्थिति। 1 सीट = 1 नामित व्यक्ति = 1 अधिकृत डिवाइस, OTP लॉगिन। शिफ्ट के बाहर कोई लोकेशन नहीं।

  • सीट तभी जब खुद सर्वे भरे

    सुपरवाइज़र

    5–15 एन्यूमरेटर की टीम। risk-score कतार से समीक्षा, सुधार कारण सहित लौटाना, बैक-चेक विज़िट। सिर्फ़ अपनी टीम और अपने गाँव दिखते हैं।

  • सीट-फ्री

    ब्लॉक अधिकारी

    सिर्फ़ अपना ब्लॉक: GP-वार प्रगति, अलर्ट, गुणवत्ता-सारांश। नमूना: ब्लॉक भाँवरकोल 46% पर है — कल की टीम वहीं बढ़ाइए।

  • सीट-फ्री

    ज़िला अधिकारी (DM / CEO)

    पूरा ज़िला, ब्लॉक-वार तुलना, चार रिपोर्ट — प्रगति, गुणवत्ता, क्षेत्रीय समस्याएँ, सहायता-अनुरोध। फोन के ब्राउज़र पर भी।

  • सीट-फ्री · read-only

    Viewer

    विभाग के वरिष्ठ अधिकारी या सहयोगी संस्था — देख सकते हैं, बदल नहीं सकते; संपर्क विवरण नहीं दिखते; पहुँच का रिकॉर्ड लॉग में।

  • Bharat Survey

    सेटअप और सहयोग टीम

    भू-डेटा इम्पोर्ट, फ़ॉर्म लोड, ट्रेनिंग, पहले दिन का सपोर्ट। सहायता-स्टाफ को मॉड्यूल-सीमित अनुमति; संवेदनशील पहुँच कारण सहित दर्ज।

सर्वे प्रकार

Household, scheme saturation, facility, ward-wise and panchayat surveys, monitoring visits

छह कार्ड, एक के ऊपर एक। ढाँचा हर सर्वे में वही है — असाइनमेंट, ऑफलाइन फ़ॉर्म, लोकेशन-स्थिति, QA, LGD-कोडेड रिपोर्ट। स्क्रीन के आँकड़े नमूना हैं।

01HOUSEHOLD

घर-घर घरेलू सर्वेक्षण

परिवार प्रोफ़ाइल, आजीविका, आवास/सुविधा, योजनाओं की पहुँच — गाँव/वार्ड-वार, roster के साथ। household ID स्थायी, दोबारा सर्वे उसी पर। नमूना: HH-31877 में 6 सदस्य roster में हैं और आयुष्मान कार्ड की स्थिति ‘आवेदन लंबित’ दर्ज है।

  • विज़िट-परिणाम: पूर्ण / आंशिक / घर बंद / मना / पुनः-विज़िट
  • आगमन चेक और सबमिशन — दोनों पर लोकेशन
  • ‘क्षेत्र से बाहर’ स्वीकृत गिनती में नहीं
  • LGD कोड हर रिकॉर्ड के साथ
ज़िला डैशबोर्ड · ब्लॉक-वार प्रगतिलक्ष्य / विज़िट / स्वीकृत · नमूना
  • ब्लॉक सैदपुर3,510 / 4,120
    विज़िट 3,644 · समीक्षा में 13485%
  • ब्लॉक जखनियाँ2,790 / 3,890
    विज़िट 2,907 · समीक्षा में 11772%
  • ब्लॉक मरदह3,241 / 3,310
    विज़िट 3,298 · समीक्षा में 5798%
  • ब्लॉक भाँवरकोल1,360 / 2,980
    विज़िट 1,412 · समीक्षा में 5246%
  • ब्लॉक कासिमाबाद2,088 / 3,560
    विज़िट 2,201 · समीक्षा में 11359%
  • ब्लॉक देवकली2,701 / 2,740
    विज़िट 2,733 · समीक्षा में 3299%
02SATURATION

योजना-संतृप्ति सर्वे

किस घर को कौन-सी योजना मिली/नहीं मिली — पात्र बनाम लाभान्वित, ब्लॉक/GP-वार gap रिपोर्ट। शिविर की सूची उसी gap से। नमूना: ब्लॉक सैदपुर में नल कनेक्शन का gap 1,278 घर — GP-वार सूची Excel में।

  • योजना-वार स्थिति: मिली / आवेदन लंबित / पात्र पर नहीं मिली / अपात्र
  • योजना सूची प्रोजेक्ट-वार — विभाग जो चाहे
  • gap रिपोर्ट Excel/PDF
  • पात्रता का फ़ैसला विभाग का; ऐप स्थिति दर्ज करता है
योजना-संतृप्ति · ब्लॉक सैदपुरपात्र घर बनाम लाभान्वित · नमूना
  • PM आवास (पात्र बनाम स्वीकृत)gap 228
    1,012 / 1,240 घर82%
  • उज्ज्वला कनेक्शनgap 106
    2,104 / 2,210 घर95%
  • जल जीवन — नल कनेक्शनgap 1,278
    2,612 / 3,890 घर67%
  • आयुष्मान कार्डgap 743
    3,377 / 4,120 घर82%
  • राशन कार्ड सत्यापनgap 62
    4,058 / 4,120 घर98%
03FACILITY

फैसिलिटी सर्वे

स्कूल, आँगनवाड़ी, PHC/CHC, हैंडपंप, सड़क, सामुदायिक शौचालय — चेकलिस्ट, रेटिंग, फोटो, स्थायी ID, GPS पिन। नमूना: SCH-0418 की सबमिशन सुविधा से दूर से आई, इसलिए ‘क्षेत्र से बाहर’ फ़्लैग हुई और निरीक्षण-गिनती में नहीं जुड़ी।

  • सुविधा सूची CSV से या फील्ड में नई पिन
  • दोबारा निरीक्षण उसी ID पर — बदलाव का इतिहास
  • हर ‘नहीं’ पर एक फोटो
  • फोटो सुविधा की, चेहरों की नहीं
फैसिलिटी सर्वे · आज के 5स्थायी ID · GPS पिन · नमूना
  • SCH-0412प्रा. विद्यालय बरौलीशौचालय ✓ · पेयजल ✗ · 4 फोटोक्षेत्र में
  • AWC-0193आँगनवाड़ी केंद्र टोला उत्तरवज़न मशीन ✓ · भवन जर्जरक्षेत्र में
  • PHC-0021PHC सैदपुर24×7 ✓ · दवा स्टॉक आंशिकसीमा पर
  • HP-1187हैंडपंप तालाब के पासचालू · पानी पीलाक्षेत्र में
  • SCH-0418उ.प्रा. विद्यालय मरदहबाउंड्री ✗ · 3 फोटोक्षेत्र से बाहर
04GPDP

पंचायत / वार्ड सर्वे

ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) या नगर निकाय वार्ड-वार ज़रूरत-आकलन — ग्राम सभा/वार्ड सभा से पहले प्राथमिकता सूची। पानी, सड़क, नाली, बिजली जैसी समस्याएँ प्रकार, अवधि और गंभीरता के साथ दर्ज होती हैं और पंचायत-वार क्रम में दिखती हैं।

  • ग्रामीण और शहरी ढाँचा एक ही प्रोजेक्ट में
  • रिपोर्ट C: क्षेत्रीय समस्याएँ, पंचायत/वार्ड-वार
  • प्रतिशत सिर्फ़ मान्य उत्तरों पर
  • Excel/PDF, LGD कोड कॉलम सहित
05TICKETS

शिकायत / जन-सुनवाई

सर्वे के साथ सहायता-अनुरोध अलग टिकट मॉड्यूल में: प्राप्त → सौंपा → कार्यवाही → बंद; संपर्क विवरण अलग वॉल्ट में। सर्वे का उत्तर और नागरिक का मोबाइल नंबर एक ही तालिका में नहीं रहते — जिसे टिकट सुलझाना है, सिर्फ़ उसे संपर्क दिखता है।

  • रिपोर्ट D: सहायता-अनुरोध, स्थिति-वार
  • हर स्थिति-बदलाव ऑडिट लॉग में
  • संपर्क-विवरण तक पहुँच अलग अनुमति से
  • यह सर्वे का पूरक है, पूर्ण शिकायत-पोर्टल नहीं
06INSPECTION

निगरानी विज़िट

अधिकारियों की फील्ड विज़िट का GPS-पुष्ट रिकॉर्ड और चेकलिस्ट — निरीक्षण सचमुच हुआ, यह रिपोर्ट में लिखा जा सके। छोटा फ़ॉर्म: आगमन चेक, 6–8 प्रश्न, फोटो, टिप्पणी। विज़िट-प्लान बनाम असल विज़िट एक सूची में।

  • लोकेशन-स्थिति हर विज़िट पर
  • अवधि अपने-आप दर्ज
  • सुविधा-ID से लिंक — पिछला निरीक्षण साथ दिखे
  • लोकेशन सिर्फ़ शिफ्ट के दौरान, user-initiated
शब्दावली

Glossary: LGD code, ULB, ward, GP, enumerator, back-check

LGD CODE

LGD कोड

Local Government Directory (lgdirectory.gov.in) का स्थायी कोड — हर राज्य, ज़िला, ब्लॉक, GP, गाँव, ULB और वार्ड के लिए। नाम बदले, कोड नहीं। प्रति-राज्य XLS/CSV, बिना लॉगिन; lat/long नहीं देता।
ULB

ULB · नगर निकाय

Urban Local Body — नगर निगम (बड़े शहर), नगर पालिका परिषद (मध्यम), नगर पंचायत (छोटे कस्बे)। हर ULB के अंदर वार्ड, वार्ड के अंदर मोहल्ला (operational परत)।
WARD

वार्ड

नगर निकाय की सबसे छोटी निर्वाचित इकाई; एक पार्षद। शहरी सर्वे की असाइनमेंट-इकाई। सीमाएँ अक्सर अनुमानित — बैज ‘अनुमानित’ कहता है।
GP

ग्राम पंचायत (GP)

ग्रामीण स्थानीय शासन की इकाई — एक या कई राजस्व गाँव। देश में 2.6 लाख+ GP। GPDP, संतृप्ति और फैसिलिटी सर्वे की सामान्य इकाई।
ENUMERATOR

एन्यूमरेटर

फील्ड में सर्वे भरने वाला व्यक्ति — घर-घर या सुविधा पर। Bharat Survey में एक सीट = एक नामित एन्यूमरेटर, एक अधिकृत डिवाइस, OTP लॉगिन।
SUPERVISOR

सुपरवाइज़र

5–15 एन्यूमरेटर की टीम का प्रमुख; समीक्षा, सुधार लौटाना, बैक-चेक। सीट तभी जब खुद सर्वे भरे।
BACK-CHECK

बैक-चेक

पहले से सबमिट हुए रिकॉर्ड की स्वतंत्र पुनः-जाँच — सुपरवाइज़र की छोटी विज़िट या फोन से। बैक-चेक फ़ॉर्म parent रिकॉर्ड से लिंक।
ROSTER

Roster · सदस्य-सूची

फ़ॉर्म का दोहराव-समूह जिसमें परिवार के हर सदस्य के लिए वही प्रश्न-सेट भरता है। व्यक्ति-स्तर के इंडिकेटर (टीकाकरण, नामांकन) इसी से।
SATURATION

संतृप्ति सर्वे

पात्र घरों में से कितनों तक योजना पहुँची — योजना-वार gap। कैंप/शिविर की योजना का आधार।
सुरक्षा और अनुपालन

Tenant isolation, RBAC, encryption, audit, backups, data in India

सुरक्षा नियंत्रण
नियंत्रणक्या होता हैv1 में
भूमिका + क्षेत्र अनुमति (RBAC)हर API अनुरोध पर पहचान, भूमिका, क्षेत्र और सीट-अधिकार की जाँच
ऑडिट लॉगकिसने, क्या, कब, क्यों बदला; रिकॉर्ड-संशोधन का पूरा इतिहास; संवेदनशील पहुँच कारण सहित
एन्क्रिप्शनट्रांज़िट में HTTPS; रेस्ट में संवेदनशील फ़ील्ड; फोन पर एन्क्रिप्टेड लोकल DB (SQLCipher)
बैकअप / रिस्टोरदैनिक DB बैकअप + साप्ताहिक स्नैपशॉट; रिस्टोर-परीक्षण स्वीकृति-मानदंड में
डेटा भारत मेंसर्वर भारत में; DPDP Act 2023 के अनुरूप सहमति-पाठ, उद्देश्य-सीमा, रिटेंशन, मिटाना
Tenant isolationहर विभाग/ज़िले का डेटा DB-स्तर पर अलग (Row-Level Security)
स्टाफ की सीमित अनुमतिकेवल QA, केवल भू-डेटा, केवल सपोर्ट — सहायता-स्टाफ को सभी रिकॉर्ड खुले नहीं
On-premise / राज्य डेटा-सेंटर होस्टिंगविभाग के अपने सर्वर पर तैनातीपूछें — v1 में क्लाउड (भारत) ही
SSO / राज्य पहचान प्रणाली से लॉगिनविभागीय SSO से एकीकरण
फ़ैसला

Paper and Excel vs a generic form tool vs an LGD-mapped enumerator platform

तीनों से सर्वे हो जाता है। फ़र्क़ तब दिखता है जब कोई पूछे — यह रिकॉर्ड किस गाँव का है, किसने भरा, और क्या वह सचमुच वहाँ गया था?

काग़ज़ + Excel बनाम generic फ़ॉर्म-टूल बनाम Bharat Survey
सवालकाग़ज़ + Excel + WhatsAppgeneric फ़ॉर्म-टूलBharat Survey
गाँव/वार्ड की पहचानहाथ से लिखा नाम — वर्तनी अलग-अलगdropdown खुद बनानी, हर प्रोजेक्ट मेंLGD कोड असाइनमेंट से अपने-आप
विज़िट का सबूतGPS बिंदु; क्षेत्र से मिलान खुदपाँच लोकेशन-स्थितियाँ, ‘क्षेत्र से बाहर’ गिनती से अलग
बिना नेटवर्क पूरा दिनहाँ — पर डेटा-एंट्री बाद मेंटूल पर निर्भर
ब्लॉक अधिकारी को सिर्फ़ अपना ब्लॉकExcel फ़ाइल बाँटकरअक्सर प्रोजेक्ट-स्तर की अनुमति हीभूमिका + क्षेत्र, हर API अनुरोध पर
सुधार और बैक-चेक का इतिहाससीमितparent रिकॉर्ड से लिंक, कारण सहित
किसने क्या बदला — ऑडिट लॉगटूल पर निर्भर
एन्यूमरेटर ऐप हिंदी मेंलेबल हिंदी; मेन्यू/त्रुटि अक्सर अंग्रेज़ी
डेटा भारत में, बैकअप रिस्टोर-परीक्षितफ़ाइलें अलग-अलग लैपटॉप परहोस्टिंग अक्सर विदेश में
गाइड

LGD code, household survey format, enumerator training checklist, facility survey types

ये चार सवाल हर पहली बैठक में आते हैं। जवाब उत्पाद-निरपेक्ष हैं — जो सिस्टम भी चुनें, यह काम आएगा।

LGD code kya hota hai — LGD कोड क्या है और सर्वे में क्यों ज़रूरी है

Local Government Directory (LGD) भारत सरकार (पंचायती राज मंत्रालय) की आधिकारिक निर्देशिका है — lgdirectory.gov.in — जिसमें हर राज्य, ज़िला, उप-ज़िला/ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव, नगर निकाय और वार्ड का एक स्थायी संख्यात्मक कोड है, साथ में गाँव ↔ GP की मैपिंग और PC/AC की सूचियाँ। डेटा प्रति-राज्य XLS/CSV में बिना लॉगिन उपलब्ध है; lat/long नहीं देता, इसलिए नक्शे के लिए polygon/centroid दूसरे खुले स्रोतों से जोड़ने पड़ते हैं।

सर्वे में LGD कोड तीन समस्याएँ हल करता है: (1) एक-नाम वाले गाँव — एक ज़िले में तीन ‘रामपुर’; कोड से हर एक अलग; (2) वर्तनी — ‘सैदपुर’, ‘Saidpur’, ‘सईदपुर’ एक ही जगह हैं; कोड नहीं बदलता; (3) मिलान — योजना पोर्टल, राज्य डैशबोर्ड और जनगणना-आधारित डेटा से जोड़ने के लिए साझा कुंजी। नियम: सर्वे के हर रिकॉर्ड में गाँव/वार्ड का LGD कोड कॉलम हो, सिर्फ़ नाम नहीं। Bharat Survey यह अपने-आप करता है और missing-mapping रिपोर्ट पहले दिन देता है।

Household survey format — घर-घर सर्वे का फ़ॉर्मैट कैसे बनाएँ

अच्छा फ़ॉर्मैट छह खंडों में होता है। पहचान: household ID (सिस्टम से), गाँव/वार्ड LGD कोड (असाइनमेंट से, टाइप नहीं), घर-लेबल (‘तालाब के पास, नीला दरवाज़ा’), landmark, GPS (आगमन चेक से)। परिचय-सहमति: कौन, क्यों, कहाँ रहेगा, स्वैच्छिक; समय/संस्करण अपने-आप। मुखिया + roster: हर सदस्य की उम्र, लिंग, शिक्षा, व्यवसाय, वैवाहिक स्थिति — repeat group में, ताकि 4 या 11 सदस्य दोनों चलें। आवास/सुविधा: मकान का प्रकार, शौचालय और उसका उपयोग, पेयजल स्रोत, बिजली, ईंधन। योजनाओं की पहुँच: योजना-वार स्थिति — मिली / आवेदन लंबित / पात्र पर नहीं मिली / अपात्र। विज़िट-परिणाम: पूर्ण / आंशिक / घर बंद / मना / पुनः-विज़िट, और फोटो जहाँ उचित (सुविधा की, चेहरे की नहीं)।

तीन नियम जो डेटा बचाते हैं

(1) खुले टेक्स्ट कम — एन्यूमरेटर दरवाज़े पर टाइप नहीं करेगा; विकल्प दीजिए और ‘अन्य’ रखिए। (2) हर संख्या पर सीमा (constraint) और हिंदी में त्रुटि-संदेश — ‘उम्र 0–110 के बीच’। (3) ‘पता नहीं’ और ‘लागू नहीं’ अलग-अलग विकल्प — दोनों denominator से बाहर, पर उनकी गिनती रिपोर्ट में। जाति/धर्म जैसे संवेदनशील प्रश्न सिर्फ़ तब जब विभाग की स्पष्ट ज़रूरत और अनुमोदन हो — और तब भी वैकल्पिक।

Enumerator training checklist — एन्यूमरेटर ट्रेनिंग में क्या शामिल हो

45 मिनट काफ़ी हैं अगर ट्रेनिंग ऐप के क्रम में हो, न कि फ़ीचर-सूची के क्रम में। पहले 10 मिनट: लॉगिन, डिवाइस बाइंडिंग, ‘आज का काम’, और यह समझना कि फ़ॉर्म सुबह नेटवर्क पर डाउनलोड होते हैं। अगले 20 मिनट: एक पूरा घर — शिफ्ट शुरू, आगमन चेक (GPS का इंतज़ार करना सीखना), परिचय-सहमति पढ़ना, roster, फोटो, सबमिट, सिंक-स्थिति देखना। अगले 10 मिनट: तीन ख़ास स्थितियाँ — घर बंद, मना, और validation त्रुटि। आख़िरी 5 मिनट: सुधार-अनुरोध कैसे दिखेगा और शिफ्ट समाप्त।

रोल-प्ले ज़रूरी है: हर एन्यूमरेटर कम से कम दो नक़ली घर भरे, एक ‘घर बंद’ दर्ज करे। सुपरवाइज़र की ट्रेनिंग अलग: समीक्षा कतार, risk-score पढ़ना, सुधार लौटाना कारण के साथ, बैक-चेक विज़िट। पहले फील्ड-दिन पर फोन सपोर्ट — ज़्यादातर सवाल पहले 2 घंटे में आते हैं और ‘GPS नहीं मिल रहा’ या ‘सिंक कब होगा’ के होते हैं।

Facility survey types — फैसिलिटी सर्वे के प्रकार और चेकलिस्ट

शिक्षा: प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय — भवन, कक्षा-संख्या, शौचालय (लड़के/लड़कियाँ अलग), पेयजल, बिजली, बाउंड्री, मध्याह्न भोजन रसोई, नामांकन/उपस्थिति; फोटो 3–5। स्वास्थ्य/पोषण: आँगनवाड़ी केंद्र — भवन की स्थिति, वज़न मशीन, पोषण स्टॉक, पंजीकृत बच्चे; PHC/CHC/उप-केंद्र — 24×7, स्टाफ़, दवा स्टॉक, प्रसव सुविधा। पेयजल/WASH: हैंडपंप, नल कनेक्शन, टंकी, सामुदायिक शौचालय — चालू/बंद, पानी की गुणवत्ता का अवलोकन, उपयोग। बुनियादी ढाँचा: सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, पंचायत भवन, कचरा बिंदु।

हर प्रकार में साझा नियम: सुविधा का स्थायी ID और GPS पिन (सूची से या पहली विज़िट पर), चेकलिस्ट प्रश्न ऐसे जिनका जवाब देखकर दिया जा सके, हर ‘नहीं’ पर एक फोटो, और दोबारा निरीक्षण उसी ID पर ताकि बदलाव दिखे। सुविधा से दूर की सबमिशन ‘क्षेत्र से बाहर’ — निरीक्षण रिपोर्ट में यह स्थिति लिखी जा सके, यही facility survey app का असली मूल्य है।

Enumerator training checklist — 45 मिनट

  • OTP लॉगिन, डिवाइस बाइंडिंग
  • आज का काम, फ़ॉर्म डाउनलोड (नेटवर्क पर)
  • शिफ्ट शुरू — लोकेशन सूचना समझना
  • आगमन चेक — GPS का इंतज़ार
  • परिचय-सहमति, मना करने का हक़
  • roster भरना, एक स्क्रीन एक प्रश्न
  • फोटो: सुविधा/स्थिति, चेहरे नहीं
  • validation त्रुटि पढ़ना
  • सिंक-स्थिति: फोन में / सर्वर पर
  • सुधार-अनुरोध संभालना
  • शिफ्ट समाप्त
  • रोल-प्ले: 2 घर, 1 घर बंद, 1 मना

Household survey format — 6 खंड

  • पहचान: HH ID, LGD कोड, घर-लेबल, GPS
  • परिचय-सहमति
  • मुखिया + परिवार roster
  • आवास/सुविधा: मकान, शौचालय, पानी, बिजली
  • योजनाओं की पहुँच, योजना-वार
  • विज़िट-परिणाम + फोटो
टेम्पलेट और तैयारी

Sample district report outline, block-level rollout checklist, ghar ghar survey app mistakes to avoid

ये ढाँचे नमूना हैं — आपके विभाग का प्रारूप और शासनादेश इन्हें बदलेगा। मक़सद यह है कि पहली बैठक से पहले पता हो कि क्या-क्या तय करना है।

नमूना ज़िला रिपोर्ट रूपरेखा — government survey software India से क्या निकलना चाहिए

भाग A — कार्य-प्रगति: ब्लॉक → GP → गाँव के क्रम में लक्ष्य घर, विज़िट, पूर्ण, स्वीकृत; हर पंक्ति में LGD कोड। जो गाँव शुरू ही नहीं हुए, वे अलग सूची में। भाग B — डेटा-गुणवत्ता: समीक्षा-लंबित, अस्वीकृत, लोकेशन-स्थितियों की गिनती (क्षेत्र में / सीमा पर / बाहर / कमज़ोर सिग्नल / नकली GPS संदेह), बैक-चेक कितने हुए और कितने मेल खाए, एन्यूमरेटर-वार औसत अवधि। भाग C — नतीजे: योजना-वार संतृप्ति और gap, आवास/सुविधा के इंडिकेटर, क्षेत्रीय समस्याएँ — हर प्रतिशत के साथ n, ‘पता नहीं’ अलग। भाग D — सहायता-अनुरोध: प्राप्त, सौंपे, कार्यवाही में, बंद। परिशिष्ट: फ़ॉर्म-संस्करण, सहमति-पाठ, missing-mapping सूची, और सीमाएँ — कौन-से टोले operational ID पर हैं।

Bharat Survey भाग A, B और D सीधे रिपोर्ट के रूप में देता है, और भाग C का डेटा Excel/CSV/PDF में, LGD कोड कॉलम सहित। नीति-सिफ़ारिशें विभाग की होती हैं; ज़रूरत हो तो हम थर्ड-पार्टी सर्वे और मूल्यांकन सेवा भी अलग से प्रस्ताव में देते हैं।

Block level survey tool — ब्लॉक स्तर पर रोज़ का संचालन कैसा दिखता है

सुबह ब्लॉक मुख्यालय पर एन्यूमरेटर ऐप खोलते हैं: आज का गाँव, घर-सूची और फ़ॉर्म डाउनलोड। दिन में ब्लॉक अधिकारी लाइव मैप और अलर्ट देखता है — किसकी शिफ्ट चालू है, कौन लंबे समय से inactive है, कहाँ से ‘क्षेत्र से बाहर’ सबमिशन आई। शाम को सुपरवाइज़र risk-score कतार निपटाता है: स्वीकृत, रोका या अस्वीकृत, कारण सहित। हफ़्ते के अंत में गुणवत्ता-सारांश ब्लॉक-वार — किस एन्यूमरेटर के कितने रिकॉर्ड लौटे, कौन-सा प्रश्न बार-बार ग़लत भरा जा रहा है। यही सारांश अगली ट्रेनिंग का एजेंडा बनता है।

Ghar ghar survey app या डोर टू डोर सर्वे एजेंसी — पाँच आम ग़लतियाँ

1. पूरे ज़िले से शुरू करना। एक ब्लॉक या एक नगर निकाय का पायलट पहले — फ़ॉर्म की ग़लतियाँ 200 घरों में पकड़ना 2 लाख घरों से सस्ता है। 2. गाँव का नाम टाइप कराना। वर्तनी के दस रूप बनेंगे; गाँव असाइनमेंट से आए, LGD कोड के साथ। 3. लक्ष्य को ‘सबमिशन’ पर गिनना। स्वीकृत पर गिनिए; वरना ‘क्षेत्र से बाहर’ भरे रिकॉर्ड लक्ष्य पूरा दिखा देंगे। 4. ‘घर बंद’ का कोई नियम न होना। कितनी पुनः-विज़िट, किस समय — पहले तय कीजिए, वरना प्रवासी परिवार चुपचाप सर्वे से बाहर हो जाते हैं। 5. सुपरवाइज़र पर 40 एन्यूमरेटर। 5–15 का अनुपात रखिए; समीक्षा कतार तभी रोज़ ख़ाली होती है।

रोलआउट चेकलिस्ट — पायलट से पहले

  • नोडल अधिकारी और ब्लॉक-वार प्रभारी नामित
  • सर्वे का क्षेत्र तय: ब्लॉक/ULB की सूची LGD कोड से
  • प्रश्नावली अनुमोदित; संवेदनशील प्रश्नों पर लिखित निर्णय
  • सहमति-पाठ और रिटेंशन-अवधि विभाग से अनुमोदित
  • एन्यूमरेटर सूची: नाम, मोबाइल, सौंपा गाँव/वार्ड
  • फोन: Android, 2–3 GB RAM — निजी या विभागीय, तय
  • ट्रेनिंग की जगह नेटवर्क वाली हो — फ़ॉर्म वहीं डाउनलोड होंगे
  • सुपरवाइज़र अनुपात: 5–15 एन्यूमरेटर पर एक
  • दैनिक समीक्षा का समय और ज़िम्मेदार तय
  • पायलट के स्वीकृति-मानदंड लिखित

हर ज़िला रिपोर्ट के हेडर में

  • समयावधि, फ़ॉर्म-संस्करण
  • ब्लॉक/GP/गाँव — नाम और LGD कोड दोनों
  • लक्ष्य / विज़िट / पूर्ण / स्वीकृत / समीक्षा में
  • लोकेशन-स्थितियों की गिनती
  • विज़िट-परिणामों का बँटवारा
  • हर प्रतिशत के साथ n
ईमानदार सीमा

कब यह सही विकल्प नहीं है

सरकारी खरीद में ‘हाँ, सब हो जाएगा’ सबसे महँगा वाक्य है। इन स्थितियों में हम पहली बैठक में ही मना कर देंगे या सीमा साफ़ बताएँगे।

  • राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वे — जनगणना, NSS जैसेउनके अपने प्रोटोकॉल और सिस्टम हैं। Bharat Survey ज़िला/राज्य स्तर के विभागीय सर्वे के लिए है।
  • विभाग के अपने सर्वर या राज्य डेटा-सेंटर पर ही तैनाती अनिवार्य होv1 में होस्टिंग भारत के क्लाउड पर ही है; on-premise के लिए पूछें — हम समय-सीमा का झूठा वादा नहीं करेंगे।
  • विभागीय SSO या किसी पोर्टल से सीधा API एकीकरण पहले दिन चाहिएv1 में SSO और API एक्सेस नहीं है; डेटा Excel/CSV में LGD कोड के साथ निकलता है ताकि मिलान हो सके।
  • नागरिक खुद ऑनलाइन फ़ॉर्म भरें — self-enumerationयह एन्यूमरेटर-आधारित फील्ड सर्वे का प्लेटफ़ॉर्म है; सार्वजनिक वेब-फ़ॉर्म इसका काम नहीं।
  • सर्वे-ग्रेड सटीक सीमाएँ (cadastral / भू-नक्शा) चाहिएहमारी सीमाएँ अनुमानित हैं — गाँव/वार्ड centroid + radius, ज़िले के खुले polygon — और बैज यही कहता है।
डिलीवरी

What is in the delivery, and the path from a one-block pilot to district scale

डिलीवरी में शामिल

  • Permissions matrix और API डॉक्यूमेंटेशन
  • भू-डेटा इम्पोर्ट प्रक्रिया और missing-mapping रिपोर्ट
  • Deployment + backup/restore निर्देश
  • एन्यूमरेटर और सुपरवाइज़र ट्रेनिंग सामग्री (हिंदी)
  • Acceptance tests: सीट-सीमा, tenant isolation, offline 8 h/100 सर्वे, duplicate, restore
  • डेटा एक्सपोर्ट (CSV/Excel/PDF) LGD कोड कॉलम सहित

पायलट का रास्ता

  • 1 ब्लॉक या 1 नगर निकाय, 10–20 एन्यूमरेटर
  • 1–2 दिन सेटअप, 45 मिनट ट्रेनिंग, पहला दिन लाइव सपोर्ट
  • 1–2 सप्ताह फील्ड, दैनिक समीक्षा ब्लॉक अधिकारी के साथ
  • load / security / restore परीक्षण
  • पायलट रिपोर्ट: प्रगति, गुणवत्ता, लोकेशन-स्थितियाँ, सीख
  • रिपोर्ट के आधार पर ज़िला-स्तर स्केल
ईमानदार सीमाएँ

जो v1 में नहीं है, वह भी यहीं लिखा है।

सरकारी खरीद में सबसे महँगी चीज़ है वह वादा जो डिलीवरी में टूटे। इसलिए: कोई ग्राहक-लोगो नहीं (अभी नहीं हैं), कोई ‘करोड़ों रिकॉर्ड’ का दावा नहीं, और नीचे साफ़ सूची।

सरकारी डेमो बुक करें
v1 में नहीं
On-premise तैनाती (पूछें), विभागीय SSO, SPSS/Stata एक्सपोर्ट, API एक्सेस, राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वे प्रोटोकॉल, मतदाता-सूची इम्पोर्ट।
v1 में है
LGD-मैप्ड भूगोल, भूमिकाएँ, ऑफलाइन एन्यूमरेटर ऐप, GPS स्थितियाँ, QA/बैक-चेक, ऑडिट लॉग, बैकअप/रिस्टोर, CSV/Excel/PDF/Sheets, DPDP सहमति, टिकट मॉड्यूल।
पहला डेटा-लोड
उत्तर प्रदेश। भूगोल मॉडल all-India; कोई भी राज्य LGD से 1–2 दिन में। पायलट के बाद ही स्केल — KVM उन्नयन उसी चेकपॉइंट पर।
घर-घर सर्वेक्षण
household ID, roster, योजना-वार स्थिति
फैसिलिटी सर्वे
स्कूल, AWC, PHC, हैंडपंप — ID + फोटो
संतृप्ति सर्वे
पात्र बनाम लाभान्वित, GP-वार gap
LGD कोड हर रिकॉर्ड में
रिपोर्ट सीधे दूसरे सिस्टम से मिले
QA + बैक-चेक
risk-score कतार, 3-स्थिति validation
ऑडिट + RBAC
किसने-क्या-कब-क्यों; भूमिका + क्षेत्र
बैकअप/रिस्टोर
दैनिक + साप्ताहिक; रिस्टोर-परीक्षित
डेटा भारत में
tenant isolation, DPDP Act 2023
नमूना ऑडिट लॉग · एक दिन

हर क्रिया का हिसाब। किसने, क्या, कब, क्यों।

लॉगिन, पहुँच, सुधार, एक्सपोर्ट, बैकअप — सब एक ही लॉग में। जब कोई पूछे कि यह रिकॉर्ड किसने और क्यों बदला, तो जवाब अंदाज़े से नहीं, रिकॉर्ड से मिलता है।

FAQ

LGD कोड, एन्यूमरेटर ऐप, फैसिलिटी सर्वे, सुरक्षा और खरीद — जो सवाल हर ज़िला बैठक में आते हैं।

घर-घर सर्वे ऐप ज़िला प्रशासन के लिए कैसे सेट होता है?

ज़िले के सभी ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव, नगर निकाय और वार्ड LGD कोड के साथ पहले से लोड हैं। विभाग प्रश्नावली तय करता है (या XLSForm देता है), एन्यूमरेटर और सुपरवाइज़र की सीटें बनती हैं, हर एन्यूमरेटर को गाँव/वार्ड सौंपे जाते हैं। DM/CEO डैशबोर्ड पर ब्लॉक-वार प्रगति लाइव देखते हैं। एक ज़िले का सेटअप आम तौर पर 1–2 कार्यदिवस में, ट्रेनिंग 45 मिनट।

LGD code kya hota hai — LGD कोड क्या है और क्यों ज़रूरी है?

Local Government Directory (lgdirectory.gov.in) भारत सरकार की आधिकारिक निर्देशिका है जिसमें हर राज्य, ज़िला, उप-ज़िला/ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव, नगर निकाय और वार्ड का स्थायी कोड है। इससे एक-नाम वाले दो गाँव अलग रहते हैं, नाम की वर्तनी बदलने पर पहचान नहीं बदलती, और डेटा दूसरे सरकारी सिस्टम (योजना पोर्टल, जनगणना, राज्य डैशबोर्ड) से मिलाया जा सकता है। Bharat Survey हर रिकॉर्ड को LGD कोड से जोड़ता है और रिपोर्ट में कोड कॉलम देता है।

enumerator app में एन्यूमरेटर को क्या दिखता है?

‘आज का काम’: सौंपा गया गाँव/वार्ड, घर या सुविधा की सूची, फ़ॉर्म, लक्ष्य और प्रगति; शिफ्ट शुरू/समाप्त; आगमन चेक; सिंक-स्थिति (फोन में कितने, सर्वर पर कितने); सुधार के लिए लौटे रिकॉर्ड कारण सहित। हिंदी-प्रथम, बड़े बटन, एक स्क्रीन पर एक प्रश्न, 2–3 GB RAM Android पर native ऐप। शिफ्ट के बाहर कोई लोकेशन संग्रह नहीं।

household survey format क्या होना चाहिए — घर-घर सर्वे का फ़ॉर्मैट?

न्यूनतम ढाँचा: (1) पहचान — household ID, गाँव/वार्ड LGD कोड, घर-लेबल, landmark, GPS; (2) परिचय-सहमति; (3) मुखिया और परिवार roster — हर सदस्य की उम्र, लिंग, शिक्षा, व्यवसाय (repeat group); (4) आवास/सुविधा — मकान, शौचालय, पानी, बिजली, ईंधन; (5) योजनाओं की पहुँच — योजना-वार स्थिति; (6) विज़िट-परिणाम और फोटो (जहाँ उचित)। ऊपर की गाइड में विस्तार से।

डेटा कहाँ रहता है, कौन देख सकता है?

सर्वर भारत में। भूमिका + क्षेत्र आधारित अनुमति — ब्लॉक अधिकारी सिर्फ़ अपना ब्लॉक, सुपरवाइज़र सिर्फ़ अपनी टीम, एन्यूमरेटर सिर्फ़ अपने सौंपे गाँव। हर पहुँच और बदलाव ऑडिट लॉग में; संवेदनशील रिकॉर्ड तक पहुँच कारण सहित दर्ज। हर विभाग/ज़िले का डेटा DB-स्तर पर अलग (tenant isolation)। सहायता-स्टाफ को मॉड्यूल-सीमित अनुमति।

क्या facility survey app के रूप में स्कूल, आँगनवाड़ी, PHC चेकलिस्ट सपोर्ट है?

हाँ। हर सुविधा का स्थायी ID और GPS पिन; चेकलिस्ट-आधारित फ़ॉर्म (हाँ/नहीं, रेटिंग स्केल, गिनती), फोटो सबूत; सुविधा-वार और ब्लॉक-वार रिपोर्ट; दोबारा निरीक्षण उसी ID पर, बदलाव का इतिहास। सुविधा से दूर की सबमिशन ‘क्षेत्र से बाहर’ फ़्लैग होती है।

enumerator training checklist — ट्रेनिंग में क्या-क्या शामिल है?

45 मिनट का हिंदी सत्र: OTP लॉगिन और डिवाइस बाइंडिंग; आज का काम और फ़ॉर्म डाउनलोड; शिफ्ट शुरू (लोकेशन सूचना); आगमन चेक; परिचय-सहमति और मना करने का हक़; फ़ॉर्म भरना, roster, फोटो; validation त्रुटि समझना; सिंक-स्थिति पढ़ना; सुधार-अनुरोध संभालना; शिफ्ट समाप्त। सुपरवाइज़र के लिए अलग: समीक्षा कतार, सुधार लौटाना, बैक-चेक। ट्रेनिंग सामग्री (हिंदी) और पहले फील्ड-दिन का लाइव सपोर्ट डिलीवरी में शामिल।

पंचायत सर्वे ऐप या वार्ड-वार सर्वे में क्या फ़र्क़ है?

ग्रामीण क्षेत्र में इकाई ग्राम पंचायत → गाँव है (GPDP, ग्राम सभा की ज़रूरत-आकलन); शहरी में नगर निकाय → वार्ड → मोहल्ला। Bharat Survey दोनों ढाँचे LGD कोड के साथ एक ही प्रोजेक्ट में रखता है, इसलिए एक ज़िले में ग्रामीण और शहरी सर्वे साथ चल सकते हैं। वार्ड की सीमाएँ अनुमानित हों तो बैज ‘अनुमानित’ कहता है — कभी झूठा ‘सत्यापित’ नहीं।

खरीद प्रक्रिया (GeM / टेंडर / पायलट) में सहयोग?

हम तकनीकी विनिर्देश, डेटा-सुरक्षा दस्तावेज़, permissions matrix, API डॉक्यूमेंटेशन और backup/restore प्रक्रिया उपलब्ध कराते हैं। पायलट के लिए सीमित-अवधि सेटअप संभव है: 1 ब्लॉक या 1 नगर निकाय, 10–20 एन्यूमरेटर, 1–2 सप्ताह फील्ड, load/security/restore परीक्षण, फिर पायलट रिपोर्ट। प्राइसिंग सीट-आधारित, INR में, कोटेशन लिखित में।

क्या यह जनगणना या NSS जैसे राष्ट्रीय सर्वे के लिए है?

नहीं — यह ज़िला/राज्य स्तर के विभागीय सर्वे के लिए है: घर-घर सर्वेक्षण, योजना-संतृप्ति, फैसिलिटी मैपिंग, GPDP/वार्ड ज़रूरत-आकलन, निगरानी विज़िट। राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वे के अपने प्रोटोकॉल और सिस्टम हैं। हमारा पहला डेटा-लोड उत्तर प्रदेश है; भूगोल मॉडल all-India (36 राज्य/UT) है और कोई भी राज्य 1–2 दिन में लोड हो सकता है।

ghar ghar survey app — बिना इंटरनेट वाले गाँव में घर-घर सर्वे कैसे होगा?

एन्यूमरेटर सुबह नेटवर्क वाली जगह (ब्लॉक मुख्यालय, पंचायत भवन) पर ऐप खोलता है; आज का गाँव, घर-सूची और फ़ॉर्म फोन में डाउनलोड हो जाते हैं। गाँव में पूरा सर्वे — आगमन चेक, सहमति, roster, योजना-वार स्थिति, फोटो — बिना इंटरनेट के भरता है और फोन के एन्क्रिप्टेड डेटाबेस में सुरक्षित रहता है। Offline Work Permit 24 घंटे का है। नेटवर्क मिलते ही रिकॉर्ड unique ID के साथ सिंक होते हैं, इसलिए दोहराव नहीं बनता; स्क्रीन पर हमेशा दिखता है कि कितने फोन में हैं और कितने सर्वर पर पहुँचे।

LGD code mapping अधूरी हो या कोई टोला सूची में न हो तो क्या होगा?

दो अलग स्थितियाँ हैं। (1) मैपिंग अधूरी — जैसे किसी गाँव का GP से संबंध LGD फ़ाइल में नहीं मिला: यह पहले दिन missing-mapping रिपोर्ट में दिखता है और ज़िला Admin के साथ मिलकर ठीक किया जाता है। (2) टोला/मजरा आधिकारिक सूची में है ही नहीं: उसे स्थानीय operational ID मिलती है ताकि वहाँ के घर सर्वे से न छूटें, पर उसे आधिकारिक गाँव घोषित नहीं किया जाता और रिपोर्ट में वह अलग चिह्नित रहता है।

block level survey tool में ब्लॉक अधिकारी (BDO) को रोज़ क्या दिखता है?

सिर्फ़ अपना ब्लॉक: GP और गाँव-वार लक्ष्य, विज़िट, स्वीकृत और समीक्षा-लंबित; लाइव मैप पर चालू शिफ्ट (सिर्फ़ शिफ्ट के दौरान); अलर्ट — क्षेत्र से बाहर सर्वे, लंबे समय से inactive एन्यूमरेटर, sync लंबित, offline permit समाप्त होने वाला; और साप्ताहिक गुणवत्ता-सारांश। दूसरे ब्लॉक का डेटा उसे नहीं दिखता — यह जाँच हर API अनुरोध पर होती है। ब्लॉक अधिकारी पर सीट नहीं लगती, जब तक वह खुद सर्वे न भरे।

क्या एन्यूमरेटर अपने निजी फोन से सर्वे कर सकते हैं, और फोन बदल जाए तो?

हाँ। ऐप 2–3 GB RAM वाले आम Android फोन पर चलता है, इसलिए विभाग को नए डिवाइस खरीदना ज़रूरी नहीं। 1 सीट = 1 नामित एन्यूमरेटर = 1 अधिकृत डिवाइस; OTP लॉगिन पर डिवाइस बँधता है और सर्वर हर activation पर सीट-सीमा जाँचता है। एन्यूमरेटर या फोन बदलने पर ज़िला Admin सीट नए व्यक्ति/डिवाइस को सौंपता है — यह बदलाव ऑडिट लॉग में दर्ज होता है। शिफ्ट के बाहर निजी फोन से कोई लोकेशन नहीं ली जाती।

सर्वे में जाति, धर्म या आय जैसे संवेदनशील प्रश्न पूछे जा सकते हैं?

तकनीकी रूप से फ़ॉर्म में कोई भी प्रश्न जोड़ा जा सकता है, पर हमारा नियम है: संवेदनशील प्रश्न तभी, जब विभाग की स्पष्ट ज़रूरत और लिखित अनुमोदन हो — और तब भी उत्तर वैकल्पिक रहे। ऐसे प्रश्नों वाले फ़ॉर्म की प्रकाशन से पहले समीक्षा होती है। रेस्ट में संवेदनशील फ़ील्ड एन्क्रिप्टेड रहते हैं, उन तक पहुँच भूमिका से सीमित है, और हर पहुँच कारण सहित लॉग में जाती है। सहमति-पाठ में उद्देश्य साफ़ लिखा होना चाहिए (DPDP Act 2023)।

ward wise household survey software — नगर पालिका के 25 वार्ड में सर्वे का सेटअप कैसा होगा?

नगर निकाय और उसके वार्ड LGD कोड के साथ पहले से लोड हैं। हर वार्ड के लिए एन्यूमरेटर और लक्ष्य सौंपे जाते हैं; मोहल्ले operational परत के रूप में जोड़े जा सकते हैं। घर की पहचान household ID + घर-लेबल + landmark + GPS से बनती है, क्योंकि शहरी गलियों में मकान नंबर अक्सर अधूरे होते हैं। वार्ड की सीमा अनुमानित हो तो बैज ‘अनुमानित रूप से क्षेत्र में’ कहता है। पार्षद या अधिशासी अधिकारी को Viewer भूमिका (सीट-फ्री) दी जा सकती है। सेटअप आम तौर पर 1–2 कार्यदिवस, ट्रेनिंग 45 मिनट।

शाम के समय कस्बे का हवाई दृश्य
भारत पूरे देश में, हिंदी-प्रथम

हम आपके ज़िले के ब्लॉक/पंचायत/वार्ड LGD कोड के साथ लोड करके एन्यूमरेटर ऐप, QA कतार और DM डैशबोर्ड 20 मिनट में दिखाते हैं।